PAK vs ENG: अंतिम 18 गेंद में 24 रन और 4 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का लक्ष्य; शुरुआत और अंत दोनों रहा बुरा
Pakistan vs England Score: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान एक बार फिर टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 63 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. मगर अंतिम 3 ओवरों में पाक बल्लेबाजी का पूरी तरह दम निकल गया. सैम अयूब से लेकर कप्तान सलमान आगा तक बड़े-बड़े धुरंधर इस मुकाबले में फ्लॉप रहे. शुरुआत और अंत, दोनों रहे बुरे पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन उसके लिए पारी की शुरुआत और अंत भी बुरा रहा. पारी की पहली 21 गेंदों के भीतर पाक टीम 2 विकेट खो चुकी थी और सिर्फ 27 रन बनाए. मिडिल ओवरों में बाबर आजम (25 रन) और फखर जमान (25 रन) ने साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर जैसे-तैसे टीम को मुश्किल से उबारा. साहिबजादा फरहान ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 50+ स्कोर बनाया. अपडेट जारी है...
Pakistan vs England Score: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान एक बार फिर टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 63 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. मगर अंतिम 3 ओवरों में पाक बल्लेबाजी का पूरी तरह दम निकल गया. सैम अयूब से लेकर कप्तान सलमान आगा तक बड़े-बड़े धुरंधर इस मुकाबले में फ्लॉप रहे.
शुरुआत और अंत, दोनों रहे बुरे
पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन उसके लिए पारी की शुरुआत और अंत भी बुरा रहा. पारी की पहली 21 गेंदों के भीतर पाक टीम 2 विकेट खो चुकी थी और सिर्फ 27 रन बनाए. मिडिल ओवरों में बाबर आजम (25 रन) और फखर जमान (25 रन) ने साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर जैसे-तैसे टीम को मुश्किल से उबारा. साहिबजादा फरहान ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 50+ स्कोर बनाया.
अपडेट जारी है...
What's Your Reaction?