PAK vs AUS: गेंद या पत्थर फेंक रहा है... पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर गुस्साए कैमरून ग्रीन, ICC लेगी एक्शन?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चल रही महत्वपूर्ण सीरीज में पाकिस्तान ने अजेय बढ़त बना ली है. दूसरे टी20 में पाक ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों के बड़े अंतर से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई. इस मैच के बाद उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल उठे. खुद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन उनके एक्शन से गुस्से में दिखे, जिनकी गेंद पर वह कैच आउट हुए थे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेहमान टीम 108 रनों पर ढेर हो गई. कप्तान मिचेल मार्श (18) के रूप में टीम का पहला विकेट 22 के स्कोर पर गिरा, इसके बाद अगली ही गेंद पर ट्रेविस हेड भी बोल्ड हो गए. खतरनाक बल्लेबाज हेड सिर्फ 4 रन बना पाए. ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट 54 के स्कोर पर गिरा, हालांकि कैमरून ग्रीन से उम्मीदें थी जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 11वें ओवर में वह उस्मान तारिक की गेंद पर कैच आउट हो गए. उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन से नाखुश दिखे बल्लेबाज कैमरून ग्रीन 19 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे थे. उस्मान तारिक द्वारा डाले गए 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्रीन ने बड़ा शॉट मारना चाहा, लेकिन शादाब खान के लिए आसान कैच का मौका बन गया. ग्रीन आउट हो गए, लेकिन पवेलियन लौटते हुए उन्होंने इशारों में उस्मान की गेंदबाजी पर सवाल खड़े किए. इसके बाद जब वह अपने डगआउट में पहुंचे, तो अपने खिलाड़ियों से भी कहा कि वो काफी नीचे हाथ करके गेंदबाजी कर रहे हैं. Usman Tariq is clearly a chucker.How can someone with that kind of bowling action is allowed to bowl in international cricket??Cameron Green is so angry, he is literally saying Usman Tariq is a world class premium chucker from Pakistan. ???? pic.twitter.com/OcbwpxbZBv — Incognito (@Incognito_qfs) January 31, 2026 PSL में भी उठ चुके हैं सवाल इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, कुछ लोग इसे 'चकिंग' (अवैध गेंदबाजी) बता रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें और 10वें संस्करण में भी उनके एक्शन को संदिग्ध बताया गया था. हलाकि दोनों समय पीसीबी ने आधिकारिक परीक्षण करवाए और उन्हें क्लीन चिट मिल गई.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चल रही महत्वपूर्ण सीरीज में पाकिस्तान ने अजेय बढ़त बना ली है. दूसरे टी20 में पाक ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों के बड़े अंतर से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई. इस मैच के बाद उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल उठे. खुद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन उनके एक्शन से गुस्से में दिखे, जिनकी गेंद पर वह कैच आउट हुए थे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेहमान टीम 108 रनों पर ढेर हो गई. कप्तान मिचेल मार्श (18) के रूप में टीम का पहला विकेट 22 के स्कोर पर गिरा, इसके बाद अगली ही गेंद पर ट्रेविस हेड भी बोल्ड हो गए. खतरनाक बल्लेबाज हेड सिर्फ 4 रन बना पाए. ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट 54 के स्कोर पर गिरा, हालांकि कैमरून ग्रीन से उम्मीदें थी जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 11वें ओवर में वह उस्मान तारिक की गेंद पर कैच आउट हो गए.
उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन से नाखुश दिखे बल्लेबाज
कैमरून ग्रीन 19 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे थे. उस्मान तारिक द्वारा डाले गए 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्रीन ने बड़ा शॉट मारना चाहा, लेकिन शादाब खान के लिए आसान कैच का मौका बन गया. ग्रीन आउट हो गए, लेकिन पवेलियन लौटते हुए उन्होंने इशारों में उस्मान की गेंदबाजी पर सवाल खड़े किए. इसके बाद जब वह अपने डगआउट में पहुंचे, तो अपने खिलाड़ियों से भी कहा कि वो काफी नीचे हाथ करके गेंदबाजी कर रहे हैं.
Usman Tariq is clearly a chucker.
How can someone with that kind of bowling action is allowed to bowl in international cricket??
Cameron Green is so angry, he is literally saying Usman Tariq is a world class premium chucker from Pakistan. ???? pic.twitter.com/OcbwpxbZBv — Incognito (@Incognito_qfs) January 31, 2026
PSL में भी उठ चुके हैं सवाल
इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, कुछ लोग इसे 'चकिंग' (अवैध गेंदबाजी) बता रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें और 10वें संस्करण में भी उनके एक्शन को संदिग्ध बताया गया था. हलाकि दोनों समय पीसीबी ने आधिकारिक परीक्षण करवाए और उन्हें क्लीन चिट मिल गई.
What's Your Reaction?