Pahalgam News: 'पाकिस्तान का दौरा करने वाले सांसद को क्यों दिया टिकट?' सीएम सरमा का खरगे पर तंज

Himanta Biswa Sarma News: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसा है. सीएम सरमा ने कहा है कि मैं खरगे से मुलाकात करूंगा और पूछूंगा कि विपक्षी पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई को टिकट क्यों दिया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया था. सीएम सरमा पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने उन्हें इस मुद्दे पर राज्य की बीजेपी सरकार ने गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी. ऐसे व्यक्ति को टिकट क्यों देते हैं? - सीएम सरमा पंचायत चुनाव के सिलसिले में प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने 19 बार पाकिस्तान की यात्रा की थी. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और पाकिस्तानी एक जैसे हैं. उन्हें पाकिस्तान से हमदर्दी है. मैं सारी जानकारी लेकर खरगे से मिलूंगा. हमें जवाब चाहिए. मैं उनसे पूछूंगा कि अगर आपके सांसद का व्यवहार ऐसा है तो आप ऐसे व्यक्ति को टिकट क्यों देते हैं? मैं यहीं नहीं रुकूंगा, मैं आगे भी सवाल करना जारी रखूंगा.’’ पाकिस्तान में देखने लायक कुछ नहीं है- सरमा  सीएम सरमा ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में देखने लायक कुछ नहीं है... ऐसे में कोई व्यक्ति वहां 15 दिन कैसे रह सकता है? जब तक कोई व्यक्ति कुछ प्रशिक्षण नहीं लेता, तब तक वहां जाने का कोई औचित्य नहीं है.’’ मख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस तरह गोगोई नमाज अदा करते हैं, कोई भी मुसलमान इतनी कुशलता से नमाज अदा नहीं कर सकता. पलटवार करते हुए गोगोई ने कहा कि सीएम सरमा उनके परिवार का नाम घसीटकर राजनीति करने में व्यस्त हैं, जबकि वह (गोगोई) लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. गोगोई ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि उनके और उनकी पत्नी के कथित पाकिस्तानी संबंधों की जांच के लिए गठित एसआईटी की जांच का क्या हुआ. उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करें. यह भी पढ़ें - सुरनकोट के जंगलों में आतंकियों ने पहुंचाए 5 IED , 3 टिफिन बॉक्स, 2 बाल्टियों में गोला- बारूद, हाई अलर्ट

May 5, 2025 - 10:30
 0
Pahalgam News: 'पाकिस्तान का दौरा करने वाले सांसद को क्यों दिया टिकट?' सीएम सरमा का खरगे पर तंज

Himanta Biswa Sarma News: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसा है. सीएम सरमा ने कहा है कि मैं खरगे से मुलाकात करूंगा और पूछूंगा कि विपक्षी पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई को टिकट क्यों दिया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया था. सीएम सरमा पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने उन्हें इस मुद्दे पर राज्य की बीजेपी सरकार ने गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी.

ऐसे व्यक्ति को टिकट क्यों देते हैं? - सीएम सरमा

पंचायत चुनाव के सिलसिले में प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने 19 बार पाकिस्तान की यात्रा की थी. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और पाकिस्तानी एक जैसे हैं. उन्हें पाकिस्तान से हमदर्दी है. मैं सारी जानकारी लेकर खरगे से मिलूंगा. हमें जवाब चाहिए. मैं उनसे पूछूंगा कि अगर आपके सांसद का व्यवहार ऐसा है तो आप ऐसे व्यक्ति को टिकट क्यों देते हैं? मैं यहीं नहीं रुकूंगा, मैं आगे भी सवाल करना जारी रखूंगा.’’

पाकिस्तान में देखने लायक कुछ नहीं है- सरमा 

सीएम सरमा ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में देखने लायक कुछ नहीं है... ऐसे में कोई व्यक्ति वहां 15 दिन कैसे रह सकता है? जब तक कोई व्यक्ति कुछ प्रशिक्षण नहीं लेता, तब तक वहां जाने का कोई औचित्य नहीं है.’’ मख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस तरह गोगोई नमाज अदा करते हैं, कोई भी मुसलमान इतनी कुशलता से नमाज अदा नहीं कर सकता. पलटवार करते हुए गोगोई ने कहा कि सीएम सरमा उनके परिवार का नाम घसीटकर राजनीति करने में व्यस्त हैं, जबकि वह (गोगोई) लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं.

गोगोई ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि उनके और उनकी पत्नी के कथित पाकिस्तानी संबंधों की जांच के लिए गठित एसआईटी की जांच का क्या हुआ. उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करें.

यह भी पढ़ें -

सुरनकोट के जंगलों में आतंकियों ने पहुंचाए 5 IED , 3 टिफिन बॉक्स, 2 बाल्टियों में गोला- बारूद, हाई अलर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow