OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी बैटरी और कैमरा फीचर्स को लेकर कंपनियों के बीच मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच OPPO ने भारत में अपनी F Series की नई जेनरेशन पेश कर दी है. कंपनी ने आज OPPO F35 Pro 5G और OPPO F35 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. खास बात यह है कि यह लॉन्च भारत में OPPO F Series के 10 साल पूरे होने के मौके पर हुआ है. नई सीरीज में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. तो आइए जानते हैं कि OPPO F35 Series में 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या खास है. OPPO F35 Series में क्या खास है? OPPO F35 Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है. कंपनी के मुताबिक यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है और OPPO की लैब टेस्टिंग में लंबे इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रखने का दावा किया गया है. फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के अनुसार यह फोन 2.95 दिन तक इस्तेमाल, 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय और करीब 15 घंटे तक Instagram ब्राउजिंग दे सकता है, हालांकि असली बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा. 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा OPPO F35 Series में 17.22cm का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें अधिकतम 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट मिलता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक बताई गई है .सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है. 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. फोन से फ्रंट और रियर दोनों कैमरों के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. कैमरा सॉफ्टवेयर में AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Clarity Enhancer और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह भी पढ़ें - Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat Dimensity 7360 MAX से दमदार परफॉर्मेंस परफॉर्मेंस के लिए OPPO F35 Pro 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट मिलता है. फोन में 5,000mm का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. कंपनी ने 6-Year Smoothness Protection का दावा किया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट और उससे ऊपर लागू होता है. फोन में ColorOS 16.5 मिलता है. OPPO F35 Series की कीमत OPPO F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है. इसका 8GB+128GB मॉडल 49,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है. फोन Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown रंगों में उपलब्ध है. वहीं OPPO F35 5G की कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है. इसका 6GB+128GB मॉडल 38,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट 42,999 रुपये का है. इसे Wave Blue, Mist Pink और Titanium Grey रंगों में खरीदा जा सकेगा. यह भी पढ़ें - घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी बैटरी और कैमरा फीचर्स को लेकर कंपनियों के बीच मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच OPPO ने भारत में अपनी F Series की नई जेनरेशन पेश कर दी है. कंपनी ने आज OPPO F35 Pro 5G और OPPO F35 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. खास बात यह है कि यह लॉन्च भारत में OPPO F Series के 10 साल पूरे होने के मौके पर हुआ है. नई सीरीज में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. तो आइए जानते हैं कि OPPO F35 Series में 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या खास है.
OPPO F35 Series में क्या खास है?
OPPO F35 Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है. कंपनी के मुताबिक यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है और OPPO की लैब टेस्टिंग में लंबे इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रखने का दावा किया गया है. फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के अनुसार यह फोन 2.95 दिन तक इस्तेमाल, 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय और करीब 15 घंटे तक Instagram ब्राउजिंग दे सकता है, हालांकि असली बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा.
144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा
OPPO F35 Series में 17.22cm का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें अधिकतम 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट मिलता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक बताई गई है .सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है.
50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. फोन से फ्रंट और रियर दोनों कैमरों के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. कैमरा सॉफ्टवेयर में AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Clarity Enhancer और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें - Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat
Dimensity 7360 MAX से दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए OPPO F35 Pro 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट मिलता है. फोन में 5,000mm का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. कंपनी ने 6-Year Smoothness Protection का दावा किया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट और उससे ऊपर लागू होता है. फोन में ColorOS 16.5 मिलता है.
OPPO F35 Series की कीमत
OPPO F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है. इसका 8GB+128GB मॉडल 49,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है. फोन Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown रंगों में उपलब्ध है.
वहीं OPPO F35 5G की कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है. इसका 6GB+128GB मॉडल 38,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट 42,999 रुपये का है. इसे Wave Blue, Mist Pink और Titanium Grey रंगों में खरीदा जा सकेगा.
यह भी पढ़ें - घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
What's Your Reaction?