NZ vs WI Test Series: 3 दिन में खत्म हुआ टेस्ट! न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
NZ vs WI Test Series: वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सिर्फ तीन दिन में हरा दिया. इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. शुरुआती दिन से ही कीवी टीम मैच पर हावी दिखी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने पूरी बाजी अपने नाम कर ली. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में दबाव में रखा और अंत में मिले मामूली लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. पहली पारी में किया जीत का रास्ता तय टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. कीवी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज बल्लेबाजों को परेशान किया. ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट और माइकल रे ने 3 विकेट झटके, जिसके कारण वेस्टइंडीज 205 रन पर ही ढेर हो गया. जवाब में न्यूजीलैंड ने समझदारी से बल्लेबाजी की. डेवोन कॉनवे (60) और मिचेल हे (61) के शानदार अर्धशतकों ने टीम को 278 तक पहुंचाया. 73 रन की अहम बढ़त ने कीवी टीम को मैच में मजबूत पकड़ दिला दी. 9 विकेट पर 278 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने पारी घोषित कर दी, जो आगे बड़ी रणनीति साबित हुई. डफी का कहर, विंडीज दूसरी पारी में ढही दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की उम्मीदें थीं कि टीम वापसी करेगी और न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल लक्ष्य छोड़ेगी. हालांकि जैकब डफी की घातक गेंदबाजी ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं. डफी ने शानदार 5 विकेट झटकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ला दिया. माइकल रे ने भी फिर 3 विकेट लेकर उनका साथ निभाया. इन दोनो की गेंदबाजी के चलते परिणाम यह हुआ कि विंडीज सिर्फ 128 रन पर सिमट गई. कवम हॉज ने 35 और ब्रैंडन किंग व जस्टिन ग्रीव्स ने क्रमशः 22 और 25 रन बनाए, लेकिन ये प्रयास टीम को सम्मानजनक स्कोर तक भी नहीं ले जा सके. न्यूजीलैंड की सटीक गेंदबाजी के आगे कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. लक्ष्य का पीछा करने में नहीं लगी देर 56 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. शुरुआत में न्यूजीलैंड का एक विकेट जरूर गिरा, लेकिन उसके बाद केन विलियमसन (16*) और डेवोन कॉनवे (28*) ने बिना दबाव के मैच खत्म कर दिया. जैकब डफी को उनके 5 विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
NZ vs WI Test Series: वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सिर्फ तीन दिन में हरा दिया. इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. शुरुआती दिन से ही कीवी टीम मैच पर हावी दिखी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने पूरी बाजी अपने नाम कर ली. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दोनों पारियों में दबाव में रखा और अंत में मिले मामूली लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
पहली पारी में किया जीत का रास्ता तय
टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. कीवी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज बल्लेबाजों को परेशान किया. ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट और माइकल रे ने 3 विकेट झटके, जिसके कारण वेस्टइंडीज 205 रन पर ही ढेर हो गया.
जवाब में न्यूजीलैंड ने समझदारी से बल्लेबाजी की. डेवोन कॉनवे (60) और मिचेल हे (61) के शानदार अर्धशतकों ने टीम को 278 तक पहुंचाया. 73 रन की अहम बढ़त ने कीवी टीम को मैच में मजबूत पकड़ दिला दी. 9 विकेट पर 278 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने पारी घोषित कर दी, जो आगे बड़ी रणनीति साबित हुई.
डफी का कहर, विंडीज दूसरी पारी में ढही
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की उम्मीदें थीं कि टीम वापसी करेगी और न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल लक्ष्य छोड़ेगी. हालांकि जैकब डफी की घातक गेंदबाजी ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं. डफी ने शानदार 5 विकेट झटकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ला दिया. माइकल रे ने भी फिर 3 विकेट लेकर उनका साथ निभाया. इन दोनो की गेंदबाजी के चलते परिणाम यह हुआ कि विंडीज सिर्फ 128 रन पर सिमट गई.
कवम हॉज ने 35 और ब्रैंडन किंग व जस्टिन ग्रीव्स ने क्रमशः 22 और 25 रन बनाए, लेकिन ये प्रयास टीम को सम्मानजनक स्कोर तक भी नहीं ले जा सके. न्यूजीलैंड की सटीक गेंदबाजी के आगे कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका.
लक्ष्य का पीछा करने में नहीं लगी देर
56 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में ही हासिल कर लिया. शुरुआत में न्यूजीलैंड का एक विकेट जरूर गिरा, लेकिन उसके बाद केन विलियमसन (16*) और डेवोन कॉनवे (28*) ने बिना दबाव के मैच खत्म कर दिया. जैकब डफी को उनके 5 विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
What's Your Reaction?