Numerology: क्यों हर किसी को पसंद आते हैं मूलांक 2 वाले लोग? जानिए इनकी ताकत, कमजोरी और लव लाइफ के राज
Numerology: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे मिलते ही एक अलग अपनापन महसूस होने लगता है. अंक ज्योतिष में ऐसे लोगों को अक्सर मूलांक 2 वाला माना जाता है. ये लोग बाहर से जितने शांत दिखते हैं, अंदर से उतने ही भावुक, गहरे सोच वाले और रिश्तों को दिल से निभाने वाले होते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है. इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से होता है, इसलिए इन लोगों के स्वभाव में कोमलता, संवेदनशीलता और आकर्षण साफ दिखाई देता है, लोग इनके साथ जल्दी जुड़ाव महसूस करने लगते हैं. क्यों हर किसी को पसंद आते हैं मूलांक 2 वाले लोग? मूलांक 2 वाले लोग दिल से बेहद साफ होते हैं. ये दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं और हर रिश्ते को दिल से निभाते हैं. इनके बोलने का तरीका नरम और व्यवहार संतुलित होता है, इसलिए लोग इनके साथ सहज महसूस करते हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं और हर परिस्थिति को प्यार और समझदारी से संभालने की कोशिश करते हैं. दोस्ती हो, परिवार हो या ऑफिस ये लगभग हर जगह लोगों के पसंदीदा बन जाते हैं. यह लोग कल्पनाशील और क्रिएटिव होते हैं. इन्हें कला, संगीत, लेखन, डिजाइन और भावनाओं से जुड़े काम ज्यादा पसंद आते हैं. ये बाहर से शांत दिखते हैं लेकिन अंदर से बहुत गहराई से सोचने वाले होते हैं. कई बार ये जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं. मूलांक 2 वालों की खास बातें भावुक और संवेदनशील रोमांटिक स्वभाव शांत और विनम्र व्यक्तित्व दूसरों की मदद करने वाले क्रिएटिव माइंड रिश्तों को महत्व देने वाले जल्दी आहत हो जाने वाले कौन-से करियर में सफल होते हैं मूलांक 2 वाले? मूलांक 2 वाले लोग ऐसे करियर में ज्यादा सफल होते हैं जहां क्रिएटिविटी, भावनाएं और लोगों से जुड़ाव जरूरी हो. ये टीमवर्क में शानदार प्रदर्शन करते हैं. लेखक और कंटेंट क्रिएटर, कला से जुड़े क्षेत्र, काउंसलर, फैशन या इंटीरियर डिजाइन, थैरेपिस्ट , सोशल वर्क, होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री इनके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन होते है. ये लोग बिजनेस में भी अच्छा कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप में ज्यादा सफलता मिलने की संभावना रहती है. जीवनभर किन चीजों से बचना चाहिए मूलांक 2 वालों को मूलांक 2 वाले लोग भावनात्मक रूप से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं, इसलिए इन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. जरूरत से ज्यादा इमोशनल होना हर किसी पर जल्दी भरोसा न करना ओवरथिंकिंग आत्मविश्वास की कमी दूसरों को खुश करने के लिए खुद को नजरअंदाज करना नेगेटिव लोगों की संगत से बच के रहना अगर ये लोग अपनी भावनाओं पर संतुलन रखना सीख लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. प्यार और रिश्तों में कैसे होते हैं मूलांक 2 वाले? मूलांक 2 वाले लोग सच्चा प्यार करने वाले होते हैं. ये अपने पार्टनर की छोटी-छोटी भावनाओं का भी ध्यान रखते हैं और रिश्तों में ईमानदारी पसंद करते हैं. इन्हें धोखा और झूठ बिल्कुल पसंद नहीं होता. ये रिश्तों में गहराई चाहते हैं और अपने पार्टनर को पूरी तरह स्पेशल महसूस कराने की कोशिश करते हैं. कई बार जरूरत से ज्यादा संवेदनशीलता इनके रिश्तों में परेशानियां भी ला सकती है. मूलांक 2 वालों के लिए कुछ शुभ चीजें: मूलांक 2 का शुभ ग्रह चंद्रमा होता है. जब भी इन लोगों को अपने कार्य में सफलता चाहिए इन्हें सफेद, क्रीम, हल्का नीला रंग के कपड़े पहनाने चाहिए, यह रंग इनके लिए शुभ माने जाते है. यह लोग अपनी भावनाओं को संतुलन में रखें इसलिए इन्हें मोती धारण करना चाहिए. इस मूलांक के कुछ शुभ अंक 2, 7, 11. यह भी पढ़े: Numerology: मूलांक 1 वाले क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए इनके व्यक्तित्व, करियर और रिश्तों के बड़े राज Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Numerology: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे मिलते ही एक अलग अपनापन महसूस होने लगता है. अंक ज्योतिष में ऐसे लोगों को अक्सर मूलांक 2 वाला माना जाता है. ये लोग बाहर से जितने शांत दिखते हैं, अंदर से उतने ही भावुक, गहरे सोच वाले और रिश्तों को दिल से निभाने वाले होते हैं.
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है. इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से होता है, इसलिए इन लोगों के स्वभाव में कोमलता, संवेदनशीलता और आकर्षण साफ दिखाई देता है, लोग इनके साथ जल्दी जुड़ाव महसूस करने लगते हैं.
क्यों हर किसी को पसंद आते हैं मूलांक 2 वाले लोग?
मूलांक 2 वाले लोग दिल से बेहद साफ होते हैं. ये दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं और हर रिश्ते को दिल से निभाते हैं. इनके बोलने का तरीका नरम और व्यवहार संतुलित होता है, इसलिए लोग इनके साथ सहज महसूस करते हैं.
इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं और हर परिस्थिति को प्यार और समझदारी से संभालने की कोशिश करते हैं. दोस्ती हो, परिवार हो या ऑफिस ये लगभग हर जगह लोगों के पसंदीदा बन जाते हैं.
यह लोग कल्पनाशील और क्रिएटिव होते हैं. इन्हें कला, संगीत, लेखन, डिजाइन और भावनाओं से जुड़े काम ज्यादा पसंद आते हैं. ये बाहर से शांत दिखते हैं लेकिन अंदर से बहुत गहराई से सोचने वाले होते हैं. कई बार ये जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं.
मूलांक 2 वालों की खास बातें
- भावुक और संवेदनशील
- रोमांटिक स्वभाव
- शांत और विनम्र व्यक्तित्व
- दूसरों की मदद करने वाले
- क्रिएटिव माइंड
- रिश्तों को महत्व देने वाले
- जल्दी आहत हो जाने वाले
कौन-से करियर में सफल होते हैं मूलांक 2 वाले?
मूलांक 2 वाले लोग ऐसे करियर में ज्यादा सफल होते हैं जहां क्रिएटिविटी, भावनाएं और लोगों से जुड़ाव जरूरी हो. ये टीमवर्क में शानदार प्रदर्शन करते हैं. लेखक और कंटेंट क्रिएटर, कला से जुड़े क्षेत्र, काउंसलर, फैशन या इंटीरियर डिजाइन, थैरेपिस्ट , सोशल वर्क, होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री इनके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन होते है. ये लोग बिजनेस में भी अच्छा कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप में ज्यादा सफलता मिलने की संभावना रहती है.
जीवनभर किन चीजों से बचना चाहिए मूलांक 2 वालों को
मूलांक 2 वाले लोग भावनात्मक रूप से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं, इसलिए इन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
- जरूरत से ज्यादा इमोशनल होना
- हर किसी पर जल्दी भरोसा न करना
- ओवरथिंकिंग
- आत्मविश्वास की कमी
- दूसरों को खुश करने के लिए खुद को नजरअंदाज करना
- नेगेटिव लोगों की संगत से बच के रहना
अगर ये लोग अपनी भावनाओं पर संतुलन रखना सीख लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं.
प्यार और रिश्तों में कैसे होते हैं मूलांक 2 वाले?
मूलांक 2 वाले लोग सच्चा प्यार करने वाले होते हैं. ये अपने पार्टनर की छोटी-छोटी भावनाओं का भी ध्यान रखते हैं और रिश्तों में ईमानदारी पसंद करते हैं. इन्हें धोखा और झूठ बिल्कुल पसंद नहीं होता. ये रिश्तों में गहराई चाहते हैं और अपने पार्टनर को पूरी तरह स्पेशल महसूस कराने की कोशिश करते हैं. कई बार जरूरत से ज्यादा संवेदनशीलता इनके रिश्तों में परेशानियां भी ला सकती है.
मूलांक 2 वालों के लिए कुछ शुभ चीजें:
मूलांक 2 का शुभ ग्रह चंद्रमा होता है. जब भी इन लोगों को अपने कार्य में सफलता चाहिए इन्हें सफेद, क्रीम, हल्का नीला रंग के कपड़े पहनाने चाहिए, यह रंग इनके लिए शुभ माने जाते है. यह लोग अपनी भावनाओं को संतुलन में रखें इसलिए इन्हें मोती धारण करना चाहिए. इस मूलांक के कुछ शुभ अंक 2, 7, 11.
यह भी पढ़े: Numerology: मूलांक 1 वाले क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए इनके व्यक्तित्व, करियर और रिश्तों के बड़े राज
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?