Numerology: इन 3 मूलांक वालों की लव लाइफ में रहती है सबसे ज्यादा खटपट, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

Numerology Love Life: आज की Gen Z जनरेशन प्यार तो चाहती है, लेकिन रिश्ते में किसी भी तरह के वादे से डरती भी है. किसी के साथ घंटों फोन में चैट करना आसान लगता है, लेकिन रिश्ते को नाम देना इस जनरेशन के लिए मुश्किल हो जाता है. सिचुएशनशिप, गोस्टिंग, मिस्ड सिग्नल्स, और इमेशनल अनवेलेबिलिटी इस तरह के कई सारे नाम इस जनरेशन ने अपनी प्यार में होने वाली कन्फ्यूजन के दिए है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आज के युवाओं के रिश्ते इतने उलझे हुए क्यों होते जा रहे हैं? अंक ज्योतिष: इन 3 मूलांक वालों को होती है रिश्ते में सबसे ज्यादा उलझन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव को तय करती है. कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिन्हें कमिटमेंट करने में या रिश्ते को संभालने में ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है: मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को जन्मे लोग): ये लोग प्रैक्टिकल सोच रखते हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर काफी कन्फ्यूज रहते हैं. इन्हें रिश्ते में स्थिरता तो चाहिए, लेकिन 'ट्रस्ट इश्यूज' (विश्वास की कमी) के कारण ये पार्टनर से पूरी तरह दिल से नहीं जुड़ पाते. मूलांक 5 (महीने की 5, 14, या 23 तारीख को जन्मे लोग): इस मूलांक के लोगों को अपनी आजादी सबसे प्यारी होती है. ये नएपन की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं. प्यार तो जल्दी हो जाता है, लेकिन जैसे ही रिश्ते में बोरियत आने लगती है, ये इमोशनली दूर भागने लगते हैं. मूलांक 7 (महीने की 7, 16, या 25 तारीख को जन्मे लोग): ये बेहद भावुक होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं जता नहीं पाते. ओवरथिंकिंग (ज्यादा सोचना) और अकेले रहने की आदत इन्हें पार्टनर के सामने खुलकर आने से रोकती है, जिससे रिश्ता उलझ जाता है. सोशल मीडिया और 'परफेक्ट कपल' का दबाव आजकल प्यार दो दिलों का मामला कम और स्क्रीन का दिखावा ज्यादा बन गया है. इंस्टाग्राम पर रील्स और परफेक्ट कपल्स की तस्वीरें देखकर युवा अपने वास्तविक रिश्ते की तुलना करने लगते हैं. जब असल जिंदगी रील जैसी परफेक्ट नहीं दिखती, तो लोग रिश्ते को सुधारने की बजाय उसे छोड़ना (Ghosting) ज्यादा आसान समझते हैं. यही वजह है कि आज का युवा कहता है... "I like you, but I am not ready." प्यार से ज्यादा 'इमोशनल सेफ्टी' की तलाश Gen Z के लिए रिश्ता सिर्फ शादी या उम्र भर का साथ नहीं है. उनके लिए मानसिक शांति (Mental Peace), आपसी तालमेल और सेल्फ-ग्रोथ ज्यादा जरूरी है. वे दिल टूटने के दर्द से इतना डरते हैं कि खुद को बचाने के लिए पहले ही एक दीवार खींच लेते हैं. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

May 17, 2026 - 03:30
 0
Numerology: इन 3 मूलांक वालों की लव लाइफ में रहती है सबसे ज्यादा खटपट, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

Numerology Love Life: आज की Gen Z जनरेशन प्यार तो चाहती है, लेकिन रिश्ते में किसी भी तरह के वादे से डरती भी है. किसी के साथ घंटों फोन में चैट करना आसान लगता है, लेकिन रिश्ते को नाम देना इस जनरेशन के लिए मुश्किल हो जाता है.

सिचुएशनशिप, गोस्टिंग, मिस्ड सिग्नल्स, और इमेशनल अनवेलेबिलिटी इस तरह के कई सारे नाम इस जनरेशन ने अपनी प्यार में होने वाली कन्फ्यूजन के दिए है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आज के युवाओं के रिश्ते इतने उलझे हुए क्यों होते जा रहे हैं?

अंक ज्योतिष: इन 3 मूलांक वालों को होती है रिश्ते में सबसे ज्यादा उलझन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव को तय करती है. कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिन्हें कमिटमेंट करने में या रिश्ते को संभालने में ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है:

  • मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को जन्मे लोग): ये लोग प्रैक्टिकल सोच रखते हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर काफी कन्फ्यूज रहते हैं. इन्हें रिश्ते में स्थिरता तो चाहिए, लेकिन 'ट्रस्ट इश्यूज' (विश्वास की कमी) के कारण ये पार्टनर से पूरी तरह दिल से नहीं जुड़ पाते.

  • मूलांक 5 (महीने की 5, 14, या 23 तारीख को जन्मे लोग): इस मूलांक के लोगों को अपनी आजादी सबसे प्यारी होती है. ये नएपन की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं. प्यार तो जल्दी हो जाता है, लेकिन जैसे ही रिश्ते में बोरियत आने लगती है, ये इमोशनली दूर भागने लगते हैं.

  • मूलांक 7 (महीने की 7, 16, या 25 तारीख को जन्मे लोग): ये बेहद भावुक होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं जता नहीं पाते. ओवरथिंकिंग (ज्यादा सोचना) और अकेले रहने की आदत इन्हें पार्टनर के सामने खुलकर आने से रोकती है, जिससे रिश्ता उलझ जाता है.

सोशल मीडिया और 'परफेक्ट कपल' का दबाव

आजकल प्यार दो दिलों का मामला कम और स्क्रीन का दिखावा ज्यादा बन गया है. इंस्टाग्राम पर रील्स और परफेक्ट कपल्स की तस्वीरें देखकर युवा अपने वास्तविक रिश्ते की तुलना करने लगते हैं. जब असल जिंदगी रील जैसी परफेक्ट नहीं दिखती, तो लोग रिश्ते को सुधारने की बजाय उसे छोड़ना (Ghosting) ज्यादा आसान समझते हैं. यही वजह है कि आज का युवा कहता है... "I like you, but I am not ready."

प्यार से ज्यादा 'इमोशनल सेफ्टी' की तलाश

Gen Z के लिए रिश्ता सिर्फ शादी या उम्र भर का साथ नहीं है. उनके लिए मानसिक शांति (Mental Peace), आपसी तालमेल और सेल्फ-ग्रोथ ज्यादा जरूरी है. वे दिल टूटने के दर्द से इतना डरते हैं कि खुद को बचाने के लिए पहले ही एक दीवार खींच लेते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow