Numerology Prediction June 2026: जून में मूलांक 1 और 7 वालों को मिलेगी करियर में बड़ी सफलता, पढ़ें मासिक अंक राशिफल
Monthly Numerology Horoscope June 2026: जून 2026 का महीना सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वाले जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है. अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 मुख्य रूप से 'सूर्य' का साल है, इसलिए इस पूरे महीने सभी मूलांकों पर सूर्य देव का गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा. जून में सूर्य वृषभ और मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई मूलांक के जातकों को करियर में शानदार ग्रोथ और धन लाभ के योग बनेंगे. जून 2026 में ग्रहों का अनोखा संयोग (Universal Number 7) जून 2026 का मासिक मूलांक 7 बन रहा है. ऐसे में इस महीने सूर्य और शुक्र के साथ-साथ केतु का भी विशेष असर रहेगा. इस त्रिग्रहीय प्रभाव के कारण संचार (Communication), कला, साहित्य, अध्यात्म, योग, टीचिंग, अकाउंट्स, ट्रेडिंग, बैंकिंग, स्टॉक मार्केट और टुर एंड टूरिज्म से जुड़े जातकों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा जून 2026 का महीना: मूलांक 1: आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे होंगे रुके हुए काम अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है. जून में आप पर सूर्य, केतु और शनि का प्रभाव रहेगा. करियर व बिजनेस: कार्यस्थल पर यह महीना शानदार रहेगा. नेटवर्किंग के दम पर आपकी स्थिति मजबूत होगी और नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा. पर्सनल लाइफ: महीने के मध्य में भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. लव लाइफ में किसी नई शुरुआत को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें. सेहत व अध्यात्म: मानसिक तनाव के कारण आपका झुकाव धर्म, अध्यात्म और आत्मचिंतन की ओर बढ़ेगा. सेहत को लेकर सावधान रहें. मूलांक 2: वर्कप्लेस पॉलिटिक्स से बचें, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इस माह आप पर शनि और मंगल का प्रभाव रहेगा. करियर व चुनौतियां: नौकरीपेशा जातकों को छिपे हुए दुश्मनों और वर्कप्लेस पॉलिटिक्स से संभलकर रहना होगा, हालांकि सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. फायदे और रिस्क: इस महीने आपको कोई बड़ा और रिस्क से भरा फैसला लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा. क्रिएटिव फील्ड और बिजनेस में सफलता के योग हैं. लव लाइफ: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है. डिप्रेशन और एंजायटी से बचें. मूलांक 3: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आएगी बंपर ग्रोथ अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है. यह महीना आपके लिए रोमांचक रहने वाला है. करियर व निवेश: आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. बिजनेस में अच्छी ग्रोथ होगी और किया गया निवेश सही दिशा में जाएगा. पुराने रुके काम पूरे होंगे. रिश्ते और समाज: आपकी पर्सनालिटी और इंटेलिजेंस लोगों को आकर्षित करेगी, जिससे आपकी सोशल एक्टिविटी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. सावधानी: महीने के मध्य में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. वहीं, महीने के अंत में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. मूलांक 4: पार्टनरशिप के बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है, जिसके स्वामी राहु हैं. जून का महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा. सहयोग और रिश्ते: इस माह आपको मूलांक 2 वाले जातकों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप पुरानी कड़वाहट को भूलकर दोस्तों या परिवार के साथ नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं. बिजनेस व नौकरी: पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को इस महीने बड़ा मुनाफा हो सकता है. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. सावधानी: प्रशासन या सरकारी मामलों से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें, लापरवाही से नुकसान हो सकते हैं. मूलांक 5: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, क्रिएटिविटी से चमकेगा करियर अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है. जून में आपको मूलांक 1 और 3 का भरपूर सहयोग मिलेगा. करियर व उपलब्धियां: यह महीना क्रिएटिव कार्यों के लिए सबसे बेस्ट है, जिससे आपके करियर को नई उड़ान मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है. आर्थिक स्थिति व समाज: समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है. सोशल लाइफ: पुराने मित्रों से रिश्ते सुधरेंगे और नए दोस्त भी बनेंगे. मूलांक 6: मेहनत का मिलेगा पूरा फल, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. आपके लिए यह महीना सामान्य से बेहतर रहेगा. करियर व तरक्की: नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत करेंगे तो सफलता निश्चित है. बड़ी जिम्मेदारी: कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आप अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे. मूलांक 7: सरकारी कामों में मिलेगी सफलता, दूर होंगी चुनौतियां अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है. जून में आपको मूलांक 5 वालों का साथ मिलेगा. करियर व लाइफ: जीवन में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां और परेशानियां अब समाप्त होंगी. नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं. सरकारी लाभ: सरकारी अटके हुए कामों में सफलता मिलेगी. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. ट्रैवल: आप पार्टनर या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. मूलांक 8: सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा धन, सरकारी कार्यों में रहें सतर्क महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. जून में आप पर 6, 1, 7, 5 और 2 अंकों का प्रभाव रहेगा. करियर व सावधानी: मूलांक 1 वाले आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. स
Monthly Numerology Horoscope June 2026: जून 2026 का महीना सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वाले जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है. अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 मुख्य रूप से 'सूर्य' का साल है, इसलिए इस पूरे महीने सभी मूलांकों पर सूर्य देव का गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा. जून में सूर्य वृषभ और मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई मूलांक के जातकों को करियर में शानदार ग्रोथ और धन लाभ के योग बनेंगे.
जून 2026 में ग्रहों का अनोखा संयोग (Universal Number 7)
जून 2026 का मासिक मूलांक 7 बन रहा है. ऐसे में इस महीने सूर्य और शुक्र के साथ-साथ केतु का भी विशेष असर रहेगा. इस त्रिग्रहीय प्रभाव के कारण संचार (Communication), कला, साहित्य, अध्यात्म, योग, टीचिंग, अकाउंट्स, ट्रेडिंग, बैंकिंग, स्टॉक मार्केट और टुर एंड टूरिज्म से जुड़े जातकों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है.
आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा जून 2026 का महीना:
मूलांक 1: आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे होंगे रुके हुए काम
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है. जून में आप पर सूर्य, केतु और शनि का प्रभाव रहेगा.
करियर व बिजनेस: कार्यस्थल पर यह महीना शानदार रहेगा. नेटवर्किंग के दम पर आपकी स्थिति मजबूत होगी और नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा.
पर्सनल लाइफ: महीने के मध्य में भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. लव लाइफ में किसी नई शुरुआत को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें.
सेहत व अध्यात्म: मानसिक तनाव के कारण आपका झुकाव धर्म, अध्यात्म और आत्मचिंतन की ओर बढ़ेगा. सेहत को लेकर सावधान रहें.
मूलांक 2: वर्कप्लेस पॉलिटिक्स से बचें, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत
महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इस माह आप पर शनि और मंगल का प्रभाव रहेगा.
करियर व चुनौतियां: नौकरीपेशा जातकों को छिपे हुए दुश्मनों और वर्कप्लेस पॉलिटिक्स से संभलकर रहना होगा, हालांकि सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा.
फायदे और रिस्क: इस महीने आपको कोई बड़ा और रिस्क से भरा फैसला लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा. क्रिएटिव फील्ड और बिजनेस में सफलता के योग हैं.
लव लाइफ: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है. डिप्रेशन और एंजायटी से बचें.
मूलांक 3: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आएगी बंपर ग्रोथ
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है. यह महीना आपके लिए रोमांचक रहने वाला है.
करियर व निवेश: आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. बिजनेस में अच्छी ग्रोथ होगी और किया गया निवेश सही दिशा में जाएगा. पुराने रुके काम पूरे होंगे.
रिश्ते और समाज: आपकी पर्सनालिटी और इंटेलिजेंस लोगों को आकर्षित करेगी, जिससे आपकी सोशल एक्टिविटी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
सावधानी: महीने के मध्य में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. वहीं, महीने के अंत में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है.
मूलांक 4: पार्टनरशिप के बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ
महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है, जिसके स्वामी राहु हैं. जून का महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा.
सहयोग और रिश्ते: इस माह आपको मूलांक 2 वाले जातकों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप पुरानी कड़वाहट को भूलकर दोस्तों या परिवार के साथ नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं.
बिजनेस व नौकरी: पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को इस महीने बड़ा मुनाफा हो सकता है. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.
सावधानी: प्रशासन या सरकारी मामलों से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें, लापरवाही से नुकसान हो सकते हैं.
मूलांक 5: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, क्रिएटिविटी से चमकेगा करियर
अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है. जून में आपको मूलांक 1 और 3 का भरपूर सहयोग मिलेगा.
करियर व उपलब्धियां: यह महीना क्रिएटिव कार्यों के लिए सबसे बेस्ट है, जिससे आपके करियर को नई उड़ान मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है.
आर्थिक स्थिति व समाज: समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है.
सोशल लाइफ: पुराने मित्रों से रिश्ते सुधरेंगे और नए दोस्त भी बनेंगे.
मूलांक 6: मेहनत का मिलेगा पूरा फल, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. आपके लिए यह महीना सामान्य से बेहतर रहेगा.
करियर व तरक्की: नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत करेंगे तो सफलता निश्चित है.
बड़ी जिम्मेदारी: कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आप अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे.
मूलांक 7: सरकारी कामों में मिलेगी सफलता, दूर होंगी चुनौतियां
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है. जून में आपको मूलांक 5 वालों का साथ मिलेगा.
करियर व लाइफ: जीवन में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां और परेशानियां अब समाप्त होंगी. नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं.
सरकारी लाभ: सरकारी अटके हुए कामों में सफलता मिलेगी. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा.
ट्रैवल: आप पार्टनर या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा.
मूलांक 8: सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा धन, सरकारी कार्यों में रहें सतर्क
महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. जून में आप पर 6, 1, 7, 5 और 2 अंकों का प्रभाव रहेगा.
करियर व सावधानी: मूलांक 1 वाले आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. सरकारी प्रोजेक्ट्स या कागजी कार्रवाई में बेहद सतर्क रहें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है.
पर्सनल लाइफ व शॉपिंग: मूलांक 8 की महिलाएं इस महीने सुख-सुविधा और लग्जरी की चीजों पर धन खर्च कर सकती हैं. परिवार और पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा.
सेहत: इस महीने सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें. अपनी लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान रखें.
मूलांक 9: आध्यात्म की तरफ बढ़ेगा झुकाव, बड़बोलेपन से बचें
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है. जून में आप पर 7, 1, 6, 5 और 2 अंकों का प्रभाव रहेगा.
करियर व व्यवहार: आपके काम की क्वालिटी खुद बोलेगी, इसलिए लोगों के सामने अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें. अंक 5 और 6 के प्रभाव से कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए संतुलित व्यवहार रखें.
सावधानी: इस मूलांक की महिलाओं को लेन-देन या निवेश में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, नुकसान के योग हैं.
मानसिक शांति: समझदारी से लिए गए फैसले आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे. इस महीने आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?