Numerology Mulank 9: हर मुश्किल से लड़ना जानते हैं मूलांक 9 वाले, जानिए उनकी खासियत और कमजोरियां
Numerology Mulank 9: अंक ज्योतिष में मूलांक 9 को शक्ति, जुनून और कर्म का अंक कहा जाता है. जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है. ये लोग भीड़ में अलग नजर आते हैं क्योंकि इनके अंदर एक अजीब-सी ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है. कई बार लोग इन्हें पहली मुलाकात में ही पसंद करने लगते हैं. मूलांक 9 वाले लोग सिर्फ सपने नहीं देखते, बल्कि उन्हें पूरा करने का साहस भी रखते हैं. इनके भीतर लड़ने की ताकत होती है और यही वजह है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, ये आसानी से हार नहीं मानते. मूलांक 9 का संबंध किस ग्रह से होता है? अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है. मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, क्रोध, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का कारक होता है. मूलांक 9 वाले लोग बेहद निडर, मेहनती और जोश से भरपूर होते हैं. मंगल का प्रभाव इन्हें लड़ने की शक्ति देता है. ये जीवन की कठिन परिस्थितियों से डरते नहीं बल्कि उनका सामना करना जानते हैं. हालांकि कभी-कभी मंगल का अधिक प्रभाव इन्हें गुस्सैल और जल्दबाजी वाला भी बना देता है. मूलांक 9 वालों की सबसे खास पर्सनैलिटी ट्रेट्स: 1. गुस्सा जल्दी आता है- मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन्हें जल्दी क्रोध आ सकता है, हालांकि इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता है. 2. भावुक लेकिन मजबूत- बाहर से कठोर दिखने वाले मूलांक 9 के लोग अंदर से बेहद संवेदनशील होते हैं, रिश्तों को दिल से निभाते हैं. 3. नेतृत्व करने की क्षमता- इनमें जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी होती है, लोग इनके फैसलों पर भरोसा करते हैं. 4. न्यायप्रिय स्वभाव- ये लोग अन्याय सहन नहीं कर पाते है, गलत बात के खिलाफ आवाज उठाना इन्हें पसंद होता है. मूलांक 9 वालों को किन बातों से बचना चाहिए? गुस्से में फैसले लेने से बचें- मूलांक 9 वाले जल्दी भावुक हो जाते हैं, गुस्से में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है. हर किसी पर जल्दी भरोसा न करें- दिल के साफ होने की वजह से लोग कई बार इनका फायदा उठा लेते हैं, सोच-समझकर भरोसा करना इनके लिए बेहतर रहेगा. काम के तनाव को नजरअंदाज न करें- काम के प्रति गंभीरता अच्छी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तनाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. जिद और अहंकार से दूर रहें- हर बात में अपनी बात मनवाने की आदत रिश्तों में दूरी ला सकती है. मूलांक 9 वालों के लिए कौन-सा करियर सबसे अच्छा होता है? मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 9 वाले लोग ऐसे क्षेत्रों में ज्यादा सफल होते हैं जहां साहस, नेतृत्व और मेहनत की जरूरत हो. डॉक्टर और सर्जन- मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लोग मेडिकल और सर्जरी जैसे क्षेत्रों में भी सफल होते हैं. मोटिवेशनल स्पीकिंग- इनकी सोच और आत्मविश्वास लोगों को प्रेरित करने का काम करता है. सोशल वर्क- दूसरों की मदद करने का स्वभाव इन्हें समाज सेवा की ओर आकर्षित करता है. प्रशासनिक सेवाएं- इनके अंदर नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है, जिससे ये प्रशासन और सरकारी पदों पर सफल हो सकते हैं. बिजनेस- रिस्क लेने और फैसले लेने की क्षमता इन्हें बिजनेस में आगे बढ़ने में मदद करती है. किन मूलांक वालों से सबसे अच्छा चलता है रिश्ता? मूलांक 2 वाले भावुक और समझदार होते हैं, जो मूलांक 9 के दिल को अच्छी तरह समझ पाते हैं. मूलांक 3 वाले लोगों के साथ इनकी सोच और ऊर्जा अच्छी मेल खाती है. दोनों एक-दूसरे को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. मूलांक 6 वालों का शांत और प्यार भरा स्वभाव मूलांक 9 को संतुलित करता है. यह रिश्ता काफी मजबूत माना जाता है. दो मूलांक 9 वाले लोगों के बीच गहरा जुड़ाव हो सकता है, लेकिन दोनों का गुस्सा रिश्ते में टकराव भी ला सकता है. यह भी पढ़े- Numerology Mulank 8: बाहर से सख्त लेकिन अंदर से बेहद भावुक होते हैं मूलांक 8 वाले लोग Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Numerology Mulank 9: अंक ज्योतिष में मूलांक 9 को शक्ति, जुनून और कर्म का अंक कहा जाता है. जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है. ये लोग भीड़ में अलग नजर आते हैं क्योंकि इनके अंदर एक अजीब-सी ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है. कई बार लोग इन्हें पहली मुलाकात में ही पसंद करने लगते हैं.
मूलांक 9 वाले लोग सिर्फ सपने नहीं देखते, बल्कि उन्हें पूरा करने का साहस भी रखते हैं. इनके भीतर लड़ने की ताकत होती है और यही वजह है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, ये आसानी से हार नहीं मानते.
मूलांक 9 का संबंध किस ग्रह से होता है?
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है. मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, क्रोध, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का कारक होता है. मूलांक 9 वाले लोग बेहद निडर, मेहनती और जोश से भरपूर होते हैं. मंगल का प्रभाव इन्हें लड़ने की शक्ति देता है. ये जीवन की कठिन परिस्थितियों से डरते नहीं बल्कि उनका सामना करना जानते हैं. हालांकि कभी-कभी मंगल का अधिक प्रभाव इन्हें गुस्सैल और जल्दबाजी वाला भी बना देता है.
मूलांक 9 वालों की सबसे खास पर्सनैलिटी ट्रेट्स:
1. गुस्सा जल्दी आता है- मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन्हें जल्दी क्रोध आ सकता है, हालांकि इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता है.
2. भावुक लेकिन मजबूत- बाहर से कठोर दिखने वाले मूलांक 9 के लोग अंदर से बेहद संवेदनशील होते हैं, रिश्तों को दिल से निभाते हैं.
3. नेतृत्व करने की क्षमता- इनमें जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी होती है, लोग इनके फैसलों पर भरोसा करते हैं.
4. न्यायप्रिय स्वभाव- ये लोग अन्याय सहन नहीं कर पाते है, गलत बात के खिलाफ आवाज उठाना इन्हें पसंद होता है.
मूलांक 9 वालों को किन बातों से बचना चाहिए?
- गुस्से में फैसले लेने से बचें- मूलांक 9 वाले जल्दी भावुक हो जाते हैं, गुस्से में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है.
- हर किसी पर जल्दी भरोसा न करें- दिल के साफ होने की वजह से लोग कई बार इनका फायदा उठा लेते हैं, सोच-समझकर भरोसा करना इनके लिए बेहतर रहेगा.
- काम के तनाव को नजरअंदाज न करें- काम के प्रति गंभीरता अच्छी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तनाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है.
- जिद और अहंकार से दूर रहें- हर बात में अपनी बात मनवाने की आदत रिश्तों में दूरी ला सकती है.
मूलांक 9 वालों के लिए कौन-सा करियर सबसे अच्छा होता है?
मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 9 वाले लोग ऐसे क्षेत्रों में ज्यादा सफल होते हैं जहां साहस, नेतृत्व और मेहनत की जरूरत हो.
- डॉक्टर और सर्जन- मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लोग मेडिकल और सर्जरी जैसे क्षेत्रों में भी सफल होते हैं.
- मोटिवेशनल स्पीकिंग- इनकी सोच और आत्मविश्वास लोगों को प्रेरित करने का काम करता है.
- सोशल वर्क- दूसरों की मदद करने का स्वभाव इन्हें समाज सेवा की ओर आकर्षित करता है.
- प्रशासनिक सेवाएं- इनके अंदर नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है, जिससे ये प्रशासन और सरकारी पदों पर सफल हो सकते हैं.
- बिजनेस- रिस्क लेने और फैसले लेने की क्षमता इन्हें बिजनेस में आगे बढ़ने में मदद करती है.
किन मूलांक वालों से सबसे अच्छा चलता है रिश्ता?
- मूलांक 2 वाले भावुक और समझदार होते हैं, जो मूलांक 9 के दिल को अच्छी तरह समझ पाते हैं.
- मूलांक 3 वाले लोगों के साथ इनकी सोच और ऊर्जा अच्छी मेल खाती है. दोनों एक-दूसरे को आगे बढ़ाने का काम करते हैं.
- मूलांक 6 वालों का शांत और प्यार भरा स्वभाव मूलांक 9 को संतुलित करता है. यह रिश्ता काफी मजबूत माना जाता है.
- दो मूलांक 9 वाले लोगों के बीच गहरा जुड़ाव हो सकता है, लेकिन दोनों का गुस्सा रिश्ते में टकराव भी ला सकता है.
यह भी पढ़े- Numerology Mulank 8: बाहर से सख्त लेकिन अंदर से बेहद भावुक होते हैं मूलांक 8 वाले लोग
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?