Numerology: मूलांक 1 वाले क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए इनके व्यक्तित्व, करियर और रिश्तों के बड़े राज

Numerology: हर इंसान अपनी अलग पर्सनैलिटी के साथ जन्म लेता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी मौजूदगी ही उन्हें सबसे अलग बना देती है. वे जहां जाते हैं, लोग उनकी तरफ खुद-ब-खुद आकर्षित होने लगते हैं. अंक ज्योतिष में ऐसे लोगों को मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला माना गया है.  अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. इस मूलांक के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं इसी वजह से इन मूलांक वालो के पास सूर्य के समान तेज होता है. इन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 1 वाला व्यक्ति की पर्सनैलिटी बाकी लोगों से काफी अलग नजर आती है.  क्यों पसंद आती है मूलांक 1 की पर्सनैलिटी ? मूलांक 1 वाले लोग अपने आत्मविश्वास और मजबूत सोच की वजह से लोगों को प्रभावित करते हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान खोजने की कोशिश करते हैं. इनकी बातचीत में स्पष्टता होती है और ये लोग अपनी बात सबके सामने खुलकर रखते हैं इसी वजह से लोग इन पर जल्दी भरोसा करने लगते हैं. कई बार लोग इनकी खूबसूरती से ज्यादा इनके रौबदार व्यक्तित्व और निर्णय लेने की क्षमता के कायल हो जाते हैं.  सूर्य ग्रह का प्रभाव इन लोगों को अंदर से मजबूत बनाता है और इनके चेहरे में अलग सा तेज देता है. इनके अंदर नेतृत्व करने और आगे बढ़ने की स्वाभाविक इच्छा होती है. ये लोग भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय खुद की अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं. ऑफिस हो या सामाजिक जीवन हर जगह यह लोग अपनी लीडरशीप क्वालिटी से नोटिस होते रहते हैं. इनकी मौजूदगी कई बार दूसरों को प्रेरित करने का काम करती है. यही वजह है कि मूलांक 1 वाले लोग अक्सर नेतृत्व की भूमिका में दिखाई देते हैं. मूलांक 1 वालों की प्रमुख खूबियां मजबूत आत्मविश्वास नेचुरल लीडरशिप क्वालिटी निर्णय लेने की क्षमता मेहनती और महत्वाकांक्षी स्वभाव दूसरों को प्रेरित करने की कला भीड़ में अलग पहचान बनाने की क्षमता कौन-से करियर में यह लोग होते हैं सफल? मूलांक 1 वाले लोग ऐसे कामों में ज्यादा सफल होते हैं, जहां नेतृत्व, जिम्मेदारी और निर्णय लेने की जरूरत सबसे ज्यादा होती है. ये लोग किसी के अधीन लंबे समय तक काम करना पसंद नहीं करते, इसलिए बिजनेस और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, बिजनेस और स्टार्टअप, मैनेजमेंट, मोटिवेशनल स्पीकिंग, मीडिया और पब्लिक रिलेशन, सेना और पुलिस जैसी जिम्मेदारी वाली सेवाएं इन लोगों के अंदर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की इच्छा होती है, ये लोग अक्सर अपने करियर में जल्दी पहचान बना लेते हैं. लेकिन इन्हें टीमवर्क और धैर्य सीखने की जरूरत होती है. अगर ये लोग दूसरों की राय को भी महत्व दें, तो सफलता और तेजी से मिल सकती है. पर्सनैलिटी की कौन सी चीजें पड़ सकती है इन पर भारी? मूलांक 1 वालों का आत्मविश्वास कई बार इनके लिए चुनौती भी बन जाता है. जरूरत से ज्यादा अहंकार दूसरों की बातों को नजरअंदाज करना हर स्थिति में खुद को सही मानना गुस्से में फैसले लेना रिश्तों में हावी होने की कोशिश करना यह आदतें इनके जीवन में बुरा प्रभाव डाल सकती है. इनका स्वभाव नेतृत्व करने वाला होता है, लेकिन कई बार यही गुण इन्हें जिद्दी बना देता है. अगर ये लोग धैर्य और विनम्रता बनाए रखें, तो रिश्तों और करियर दोनों में ज्यादा संतुलन बना सकते हैं. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

May 20, 2026 - 03:30
 0
Numerology: मूलांक 1 वाले क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए इनके व्यक्तित्व, करियर और रिश्तों के बड़े राज

Numerology: हर इंसान अपनी अलग पर्सनैलिटी के साथ जन्म लेता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी मौजूदगी ही उन्हें सबसे अलग बना देती है. वे जहां जाते हैं, लोग उनकी तरफ खुद-ब-खुद आकर्षित होने लगते हैं. अंक ज्योतिष में ऐसे लोगों को मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला माना गया है. 

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. इस मूलांक के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं इसी वजह से इन मूलांक वालो के पास सूर्य के समान तेज होता है. इन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 1 वाला व्यक्ति की पर्सनैलिटी बाकी लोगों से काफी अलग नजर आती है. 

क्यों पसंद आती है मूलांक 1 की पर्सनैलिटी ?

मूलांक 1 वाले लोग अपने आत्मविश्वास और मजबूत सोच की वजह से लोगों को प्रभावित करते हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान खोजने की कोशिश करते हैं.

इनकी बातचीत में स्पष्टता होती है और ये लोग अपनी बात सबके सामने खुलकर रखते हैं इसी वजह से लोग इन पर जल्दी भरोसा करने लगते हैं. कई बार लोग इनकी खूबसूरती से ज्यादा इनके रौबदार व्यक्तित्व और निर्णय लेने की क्षमता के कायल हो जाते हैं. 

सूर्य ग्रह का प्रभाव इन लोगों को अंदर से मजबूत बनाता है और इनके चेहरे में अलग सा तेज देता है. इनके अंदर नेतृत्व करने और आगे बढ़ने की स्वाभाविक इच्छा होती है.

ये लोग भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय खुद की अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं. ऑफिस हो या सामाजिक जीवन हर जगह यह लोग अपनी लीडरशीप क्वालिटी से नोटिस होते रहते हैं. इनकी मौजूदगी कई बार दूसरों को प्रेरित करने का काम करती है. यही वजह है कि मूलांक 1 वाले लोग अक्सर नेतृत्व की भूमिका में दिखाई देते हैं.

मूलांक 1 वालों की प्रमुख खूबियां

  • मजबूत आत्मविश्वास
  • नेचुरल लीडरशिप क्वालिटी
  • निर्णय लेने की क्षमता
  • मेहनती और महत्वाकांक्षी स्वभाव
  • दूसरों को प्रेरित करने की कला
  • भीड़ में अलग पहचान बनाने की क्षमता

कौन-से करियर में यह लोग होते हैं सफल?

मूलांक 1 वाले लोग ऐसे कामों में ज्यादा सफल होते हैं, जहां नेतृत्व, जिम्मेदारी और निर्णय लेने की जरूरत सबसे ज्यादा होती है. ये लोग किसी के अधीन लंबे समय तक काम करना पसंद नहीं करते, इसलिए बिजनेस और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, बिजनेस और स्टार्टअप, मैनेजमेंट, मोटिवेशनल स्पीकिंग, मीडिया और पब्लिक रिलेशन, सेना और पुलिस जैसी जिम्मेदारी वाली सेवाएं इन लोगों के अंदर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की इच्छा होती है, ये लोग अक्सर अपने करियर में जल्दी पहचान बना लेते हैं. लेकिन इन्हें टीमवर्क और धैर्य सीखने की जरूरत होती है. अगर ये लोग दूसरों की राय को भी महत्व दें, तो सफलता और तेजी से मिल सकती है.

पर्सनैलिटी की कौन सी चीजें पड़ सकती है इन पर भारी?

मूलांक 1 वालों का आत्मविश्वास कई बार इनके लिए चुनौती भी बन जाता है.

  • जरूरत से ज्यादा अहंकार
  • दूसरों की बातों को नजरअंदाज करना
  • हर स्थिति में खुद को सही मानना
  • गुस्से में फैसले लेना
  • रिश्तों में हावी होने की कोशिश करना

यह आदतें इनके जीवन में बुरा प्रभाव डाल सकती है. इनका स्वभाव नेतृत्व करने वाला होता है, लेकिन कई बार यही गुण इन्हें जिद्दी बना देता है. अगर ये लोग धैर्य और विनम्रता बनाए रखें, तो रिश्तों और करियर दोनों में ज्यादा संतुलन बना सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow