Numerology: इन 5 मूलांक के लोग नौकरी में नहीं टिकते, कहीं आपका नंबर तो नहीं?
Numerology: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन के पैटर्न को समझने का एक बेहद प्राचीन तरीका होता है. इसमें जन्मतिथि से निकले मूलांक (Root Number) के आधार पर व्यक्ति की प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया जाता है. कुछ मूलांक के जातक ऐसे भी होते हैं, जिनके लोग नौकरी में स्थिर नहीं रह पाते और जल्दी बोरियत महसूस करते हैं. यह केवल अनुमान नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व के गुणों से जुड़ा व्यवहारिक पैटर्न है. मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है. ऐसे लोग किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करना पसंद करते हैं. इन्हें आदेश मानने से अधिक आदेश देने में रुचि होती है. यदि नौकरी में इन्हें आजादी या फैसले लेने की शक्ति नहीं मिलती तो ये जल्दी ऊब जाते हैं. लंबे समय तक एक ही भूमिका में रहना इनके लिए मुश्किल होता है. मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) इस मूलांक के स्वामी जुपिटर है. ये लोग ज्ञान और विस्तार पसंद करते हैं. जब इन्हें काम में सीखने या आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता, तो इनकी रुचि खत्म हो जाती है. रूटीन और दोहराव इन्हें मानसिक रूप से थका देती है. Numerology: नाम, नंबर और प्रकृति अंकों में छिपा है आपकी लाइफ का कनेक्शन! जानें नंबरों का रहस्य? मूलांक 5 (5, 14, 23) मूलांक 5 का स्वामी बुध है. यह सबसे अधिक बोर होने वाला मूलांक माना जाता है. ये लोग काफी तेज सोचते हैं, नई चीजें सीखते हैं और बदलाव चाहते हैं. एक ही तरह की नौकरी, तय समय और एक जैसे काम इनकी ऊर्जा को खत्म कर देते हैं. यही वजह है कि, ये लोग बार-बार नौकरी बदलते हैं या फ्रीलांसिंग और बिजनेस की ओर झुकते हैं. मूलांक (7, 16, 25) मूलांक 7 का स्वामी केतु माना जाता है. ये लोग गहरे विचारों वाले और आत्मविश्लेषी किस्म के होते हैं. इन्हें भीड़-भाड़ या काफी ज्यादा सामाजिक वातावरण पसंद नहीं होता. यदि नौकरी में इन्हें मानसिक शांति या अर्थ नहीं मिलता, तो ये अलग-थलग पड़ जाते हैं और धीरे-धीरे काम से दूरी बना लेते हैं. मूलांक 9 (9, 18, 27) मूलांक 9 का स्वामी मंगल है. ये ऊर्जा और जोश से भरे होते हैं. इन्हें चुनौतीपूर्ण काम करना पसंद है. यदिन नौकरी में रोमांच, प्रतिस्पर्धा या लक्ष्य की कमी हो, तो ये जल्दी बोर आक्रामक या असंतुष्ट हो जाते हैं. यह जानना बेहद जरूरी है कि, अंक ज्योतिष एक सहायक संकेत देता है, लेकिन यह अंतिम सच नहीं है. किसी व्यक्ति के करियर में बोरियत केवल मूलांक पर निर्भर करती है, बल्कि काम का माहौल, सैलरी, ग्रोथ और व्यक्तिगत लक्ष्य भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं. अगर आपका मूलांक 1, 3, 5, 7 या 9 है और आप नौकरी में जल्दी बोर हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप अस्थिर हैं. इसका मतलब यह है कि आपको ऐसा काम चाहिए, जहां सीखने, बदलाव और आजादी की गुंजाइश हो. सही दिशा में करियर चुनकर आप अपनी इस प्रवृत्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बना सकते हैं. Numerology: इस तारीख में जन्मी लड़कियां प्यार में होती हैं सीरियस, निभाती हैं लाइफटाइम साथ! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Numerology: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन के पैटर्न को समझने का एक बेहद प्राचीन तरीका होता है. इसमें जन्मतिथि से निकले मूलांक (Root Number) के आधार पर व्यक्ति की प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया जाता है.
कुछ मूलांक के जातक ऐसे भी होते हैं, जिनके लोग नौकरी में स्थिर नहीं रह पाते और जल्दी बोरियत महसूस करते हैं. यह केवल अनुमान नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व के गुणों से जुड़ा व्यवहारिक पैटर्न है.
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है. ऐसे लोग किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करना पसंद करते हैं. इन्हें आदेश मानने से अधिक आदेश देने में रुचि होती है. यदि नौकरी में इन्हें आजादी या फैसले लेने की शक्ति नहीं मिलती तो ये जल्दी ऊब जाते हैं. लंबे समय तक एक ही भूमिका में रहना इनके लिए मुश्किल होता है.
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
इस मूलांक के स्वामी जुपिटर है. ये लोग ज्ञान और विस्तार पसंद करते हैं. जब इन्हें काम में सीखने या आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता, तो इनकी रुचि खत्म हो जाती है. रूटीन और दोहराव इन्हें मानसिक रूप से थका देती है.
Numerology: नाम, नंबर और प्रकृति अंकों में छिपा है आपकी लाइफ का कनेक्शन! जानें नंबरों का रहस्य?
मूलांक 5 (5, 14, 23)
मूलांक 5 का स्वामी बुध है. यह सबसे अधिक बोर होने वाला मूलांक माना जाता है. ये लोग काफी तेज सोचते हैं, नई चीजें सीखते हैं और बदलाव चाहते हैं. एक ही तरह की नौकरी, तय समय और एक जैसे काम इनकी ऊर्जा को खत्म कर देते हैं. यही वजह है कि, ये लोग बार-बार नौकरी बदलते हैं या फ्रीलांसिंग और बिजनेस की ओर झुकते हैं.
मूलांक (7, 16, 25)
मूलांक 7 का स्वामी केतु माना जाता है. ये लोग गहरे विचारों वाले और आत्मविश्लेषी किस्म के होते हैं. इन्हें भीड़-भाड़ या काफी ज्यादा सामाजिक वातावरण पसंद नहीं होता. यदि नौकरी में इन्हें मानसिक शांति या अर्थ नहीं मिलता, तो ये अलग-थलग पड़ जाते हैं और धीरे-धीरे काम से दूरी बना लेते हैं.
मूलांक 9 (9, 18, 27)
मूलांक 9 का स्वामी मंगल है. ये ऊर्जा और जोश से भरे होते हैं. इन्हें चुनौतीपूर्ण काम करना पसंद है. यदिन नौकरी में रोमांच, प्रतिस्पर्धा या लक्ष्य की कमी हो, तो ये जल्दी बोर आक्रामक या असंतुष्ट हो जाते हैं.
यह जानना बेहद जरूरी है कि, अंक ज्योतिष एक सहायक संकेत देता है, लेकिन यह अंतिम सच नहीं है. किसी व्यक्ति के करियर में बोरियत केवल मूलांक पर निर्भर करती है, बल्कि काम का माहौल, सैलरी, ग्रोथ और व्यक्तिगत लक्ष्य भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं.
अगर आपका मूलांक 1, 3, 5, 7 या 9 है और आप नौकरी में जल्दी बोर हो जाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप अस्थिर हैं. इसका मतलब यह है कि आपको ऐसा काम चाहिए, जहां सीखने, बदलाव और आजादी की गुंजाइश हो. सही दिशा में करियर चुनकर आप अपनी इस प्रवृत्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बना सकते हैं.
Numerology: इस तारीख में जन्मी लड़कियां प्यार में होती हैं सीरियस, निभाती हैं लाइफटाइम साथ!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?