NTA DG अभिषेक सिंह का बड़ा ऐलान, पेपर लीक के चलते NEET-UG 2026 रद्द, निष्पक्ष होगा री-एग्जाम

देश भर में लाखों छात्रों के लिए सबसे अहम मानी जाने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यह परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने साफ कहा है कि छात्रों के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि 7 मई की रात NTA को एक व्हिसलब्लोअर के जरिए अहम जानकारी मिली. सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि परीक्षा से पहले उसके पास व्हाट्सएप पर कुछ सवाल आए थे, जो असली प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते थे. यह सूचना मिलते ही NTA ने तुरंत जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि कुछ सवाल वाकई असली प्रश्न पत्र से मेल खा रहे थे. जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. पता चला कि 1 और 2 मई को ही कुछ लोगों के मोबाइल फोन में वह PDF मौजूद थी, जिसमें वही सवाल थे जो परीक्षा में पूछे गए. यह NTA की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के खिलाफ था. अधिकारियों का मानना है कि अगर इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती, तो मेहनत से तैयारी करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता था. जेल जाएंगे आरोपी इसी वजह से NTA ने बड़ा कदम उठाते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया. अभिषेक सिंह ने कहा हमारा पहला फर्ज छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है. इसलिए हमने यह कड़ा फैसला लिया है. अब इस पूरे मामले की जांच CBI करेगी. जो भी आरोपी होंगे, उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा. नहीं ली जाएगी एक्स्ट्रा फीस छात्रों को राहत देते हुए NTA ने यह भी घोषणा की है कि दोबारा परीक्षा ली जाएगी और यह पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से होगी. सबसे बड़ी बात यह है कि इस दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी. इतना ही नहीं, पहली परीक्षा के लिए जो फीस ली गई थी, वह भी वापस कर दी जाएगी. ये भी पढ़ें-दोबारा परीक्षा देने वालों को क्या फिर मिलेंगे एडमिट कार्ड, फोटो-सिग्नेचर के लिए क्या होंगे नियम? यह फैसला उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो इस घटना से परेशान थे. कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी कि अगर पेपर लीक की बात सच है, तो ईमानदारी से पढ़ाई करने वालों के साथ अन्याय होगा. अब NTA के इस कदम से उन्हें भरोसा मिला है कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. इस वजह से उठाया कदम अभिषेक सिंह ने कहा हमने जब जांच की, तो पाया कि कुछ सवाल वास्तव में पहले से कुछ लोगों के पास थे. यह परीक्षा की पवित्रता के खिलाफ है. इसलिए छात्रों के हित में हमने यह कदम उठाया. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगली परीक्षा पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी. CBI जांच में होगा खुलासा CBI को जांच सौंपे जाने के बाद अब उम्मीद है कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा. कौन लोग इसमें शामिल थे, कैसे सवाल बाहर पहुंचे, किस-किस के पास PDF पहुंची इन सब बातों की गहराई से जांच होगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो. ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Exam Cancelled : दोबारा कब होगी NEET UG 2026 की परीक्षा, पिछली बार जब परीक्षा कैंसिल हुई तब क्या हुआ था?

May 13, 2026 - 01:30
 0
NTA DG अभिषेक सिंह का बड़ा ऐलान, पेपर लीक के चलते NEET-UG 2026 रद्द, निष्पक्ष होगा री-एग्जाम

देश भर में लाखों छात्रों के लिए सबसे अहम मानी जाने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यह परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने साफ कहा है कि छात्रों के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि 7 मई की रात NTA को एक व्हिसलब्लोअर के जरिए अहम जानकारी मिली. सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि परीक्षा से पहले उसके पास व्हाट्सएप पर कुछ सवाल आए थे, जो असली प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते थे. यह सूचना मिलते ही NTA ने तुरंत जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि कुछ सवाल वाकई असली प्रश्न पत्र से मेल खा रहे थे.

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. पता चला कि 1 और 2 मई को ही कुछ लोगों के मोबाइल फोन में वह PDF मौजूद थी, जिसमें वही सवाल थे जो परीक्षा में पूछे गए. यह NTA की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के खिलाफ था. अधिकारियों का मानना है कि अगर इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती, तो मेहनत से तैयारी करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता था.

जेल जाएंगे आरोपी

इसी वजह से NTA ने बड़ा कदम उठाते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया. अभिषेक सिंह ने कहा हमारा पहला फर्ज छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है. इसलिए हमने यह कड़ा फैसला लिया है. अब इस पूरे मामले की जांच CBI करेगी. जो भी आरोपी होंगे, उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा.

नहीं ली जाएगी एक्स्ट्रा फीस

छात्रों को राहत देते हुए NTA ने यह भी घोषणा की है कि दोबारा परीक्षा ली जाएगी और यह पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से होगी. सबसे बड़ी बात यह है कि इस दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी. इतना ही नहीं, पहली परीक्षा के लिए जो फीस ली गई थी, वह भी वापस कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-दोबारा परीक्षा देने वालों को क्या फिर मिलेंगे एडमिट कार्ड, फोटो-सिग्नेचर के लिए क्या होंगे नियम?

यह फैसला उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो इस घटना से परेशान थे. कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी कि अगर पेपर लीक की बात सच है, तो ईमानदारी से पढ़ाई करने वालों के साथ अन्याय होगा. अब NTA के इस कदम से उन्हें भरोसा मिला है कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी.

इस वजह से उठाया कदम

अभिषेक सिंह ने कहा हमने जब जांच की, तो पाया कि कुछ सवाल वास्तव में पहले से कुछ लोगों के पास थे. यह परीक्षा की पवित्रता के खिलाफ है. इसलिए छात्रों के हित में हमने यह कदम उठाया. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगली परीक्षा पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी.

CBI जांच में होगा खुलासा

CBI को जांच सौंपे जाने के बाद अब उम्मीद है कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा. कौन लोग इसमें शामिल थे, कैसे सवाल बाहर पहुंचे, किस-किस के पास PDF पहुंची इन सब बातों की गहराई से जांच होगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Exam Cancelled : दोबारा कब होगी NEET UG 2026 की परीक्षा, पिछली बार जब परीक्षा कैंसिल हुई तब क्या हुआ था?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow