NSE Holidays: क्या ईद वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार? 19 से लेकर 21 मार्च के बीच छुट्टियों को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन
Stock Market Holiday: NSE Holidays 2026: शेयर बाजार निवेशकों की आमतौर पर ट्रेडिंग हॉलिडेज पर पैनी नजर रहती है. खासकर उन हफ्तों में जब त्योहार ज्यादा होते हैं. ऐसे अब आपके भी मन में सवाल आ रहा होगा कि क्या 19 मार्च से 21 मार्च, 2026 के बीच उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फित्र के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते हैं कि त्योहारों के इस मौके पर किस-किस दिन शेयर बाजार में कारोबार होगा. 19 मार्च- उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर शेयर बाजार गुरुवार को खुले रहेंगे. हालांकि, महाराष्ट्र में इस दौरान बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में इसे 'क्लियरिंग हॉलिडे' माना जाएगा. यानी कि इस दिन फंड ट्रांसफर में वक्त लग सकता है, लेकिन कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा. 21 मार्च- ईद-उल-फित्र इस साल शनिवार को पड़ रही है. चूंकि शनिवार को शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश होता है इसलिए ईद वाले दिन बाजार बंद रहेगा. क्यों त्योहार पर खुले रहेंगे बाजार? भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही त्योहारों को ऑफिशियल ट्रेडिंग छुट्टियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है. इसका मतलब यह है कि भले ही देश के कई हिस्सों में त्योहार मनाए जा रहे हों, लेकिन इसका असर स्टॉक मार्केट के कामकाज पर पड़ना जरूरी नहीं है. इस हफ्ते एक्सचेंज अपने रेगुलर ट्रेडिंग घंटों के हिसाब से ही काम करेंगे, जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स दोनों के लिए बिना किसी रुकावट के काम चलता रहेगा. यह एकरूपता उन लोगों के लिए खास तौर पर जरूरी है जो ग्लोबल संकेतों पर नजर रखते हैं या अपनी शॉर्ट-टर्म पोजिशन्स को मैनेज करते हैं. मार्च में शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट 21 मार्च (शनिवार)- वीकली ऑफ 22 मार्च (रविवार): वीकली ऑफ 26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी 28 मार्च (शनिवार): वीकली ऑफ 29 मार्च (रविवार): वीकली ऑफ 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती ये भी पढ़ें: बज गया बिगुल! आ रहा है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, पैसों का अभी से कर लें इंतजाम
Stock Market Holiday: NSE Holidays 2026: शेयर बाजार निवेशकों की आमतौर पर ट्रेडिंग हॉलिडेज पर पैनी नजर रहती है. खासकर उन हफ्तों में जब त्योहार ज्यादा होते हैं. ऐसे अब आपके भी मन में सवाल आ रहा होगा कि क्या 19 मार्च से 21 मार्च, 2026 के बीच उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फित्र के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते हैं कि त्योहारों के इस मौके पर किस-किस दिन शेयर बाजार में कारोबार होगा.
19 मार्च- उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर शेयर बाजार गुरुवार को खुले रहेंगे. हालांकि, महाराष्ट्र में इस दौरान बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में इसे 'क्लियरिंग हॉलिडे' माना जाएगा. यानी कि इस दिन फंड ट्रांसफर में वक्त लग सकता है, लेकिन कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा.
21 मार्च- ईद-उल-फित्र इस साल शनिवार को पड़ रही है. चूंकि शनिवार को शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश होता है इसलिए ईद वाले दिन बाजार बंद रहेगा.
क्यों त्योहार पर खुले रहेंगे बाजार?
भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही त्योहारों को ऑफिशियल ट्रेडिंग छुट्टियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है. इसका मतलब यह है कि भले ही देश के कई हिस्सों में त्योहार मनाए जा रहे हों, लेकिन इसका असर स्टॉक मार्केट के कामकाज पर पड़ना जरूरी नहीं है.
इस हफ्ते एक्सचेंज अपने रेगुलर ट्रेडिंग घंटों के हिसाब से ही काम करेंगे, जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स दोनों के लिए बिना किसी रुकावट के काम चलता रहेगा. यह एकरूपता उन लोगों के लिए खास तौर पर जरूरी है जो ग्लोबल संकेतों पर नजर रखते हैं या अपनी शॉर्ट-टर्म पोजिशन्स को मैनेज करते हैं.
मार्च में शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट
- 21 मार्च (शनिवार)- वीकली ऑफ
- 22 मार्च (रविवार): वीकली ऑफ
- 26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी
- 28 मार्च (शनिवार): वीकली ऑफ
- 29 मार्च (रविवार): वीकली ऑफ
- 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती
ये भी पढ़ें:
बज गया बिगुल! आ रहा है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, पैसों का अभी से कर लें इंतजाम
What's Your Reaction?