Noida Metro Jobs 2026: नोएडा मेट्रो में 50+ उम्र वालों के लिए मौका,30 अप्रैल तक ऑफलाइन करें आवेदन
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ऑफिसर लेवल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में डेपुटेशन, डायरेक्ट और इमीडिएट बेस पर उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है. अनुभवी उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से सरकारी या पब्लिक सेक्टर में कार्यरत हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक अपना फॉर्म भेजना होगा. पदों का विवरण इस भर्ती के तहत डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट-फाइनेंस) डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस/प्रोजेक्ट) असिस्टेंट मैनेजर (प्रोजेक्ट, डिजाइन, आर्किटेक्ट) असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल, IT, HR, प्रॉपर्टी बिजनेस) योग्यता डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के लिए उम्मीदवार का ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट या ICMAI से CMA होना जरूरी है. साथ ही कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 3 साल मेट्रो, रेलवे या संबंधित सरकारी संस्थानों में काम का अनुभव होना अनिवार्य है.कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए ICSI की सदस्यता और अनुभव जरूरी है.अन्य पदों के लिए संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग या प्रोफेशनल डिग्री मांगी गई है.इस भर्ती में केवल सरकारी या पीएसयू सेक्टर का अनुभव ही मान्य होगा, प्राइवेट सेक्टर का अनुभव ही मान्य होगा. उम्र सीमा डेपुटेशन आधार पर आवेदन करने वालों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है वहीं डायरेक्ट/एब्जॉर्प्शन आधार पर अधिकतम आयु 45 वर्ष है.इस भर्ती की खास बात यही है कि 50+ उम्र वाले अनुभवी उम्मीदवारों को भी मौका दिया जा रहा है. यह भी पढ़ें - घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा सैलरी डिटेल इस भर्ती में डिप्टी जनरल मैनेजर 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जायेगा.वहीं असिस्टेंट मैनेजर के लिए 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रति माह तक वेतन तय किया गया है.सरकारी कर्मचारियों के लिए IDA/CDA पे स्केल के अनुसार वेतन निर्धारित किया गया है, जो काफी आकर्षक है. चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग रिटन टेस्ट या पर्सनल इंटरव्यू अंतिम चयन प्रदर्शन के आधार पर होगा. आवेदन प्रक्रिया इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है.सबसे पहले NMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.Career सेक्शन में जाकर भर्ती नोटिफिकेशन खोलें.एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.आवश्यक दस्तावेज अटैच करें (आयु प्रमाण, डिग्री, अनुभव प्रमाण, आदि)फॉर्म पर हस्ताक्षर करें और जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट & HR) नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेक्टर-29, नोएडा, उत्तर प्रदेश – 201301 पते पर स्पीड पोस्ट/डाक से भेज दें. यह भी पढ़ें - Indian Army Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में भर्ती का मौका, वेटरनरी ग्रेजुएट्स कैसे कर सकते हैं आवेदन यहां जानें ?
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ऑफिसर लेवल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में डेपुटेशन, डायरेक्ट और इमीडिएट बेस पर उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है. अनुभवी उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से सरकारी या पब्लिक सेक्टर में कार्यरत हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक अपना फॉर्म भेजना होगा.
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
- डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट-फाइनेंस)
- डिप्टी जनरल मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी)
- डिप्टी जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस/प्रोजेक्ट)
- असिस्टेंट मैनेजर (प्रोजेक्ट, डिजाइन, आर्किटेक्ट)
- असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल, IT, HR, प्रॉपर्टी बिजनेस)
योग्यता
डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के लिए उम्मीदवार का ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट या ICMAI से CMA होना जरूरी है. साथ ही कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 3 साल मेट्रो, रेलवे या संबंधित सरकारी संस्थानों में काम का अनुभव होना अनिवार्य है.कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए ICSI की सदस्यता और अनुभव जरूरी है.अन्य पदों के लिए संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग या प्रोफेशनल डिग्री मांगी गई है.इस भर्ती में केवल सरकारी या पीएसयू सेक्टर का अनुभव ही मान्य होगा, प्राइवेट सेक्टर का अनुभव ही मान्य होगा.
उम्र सीमा
डेपुटेशन आधार पर आवेदन करने वालों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है वहीं डायरेक्ट/एब्जॉर्प्शन आधार पर अधिकतम आयु 45 वर्ष है.इस भर्ती की खास बात यही है कि 50+ उम्र वाले अनुभवी उम्मीदवारों को भी मौका दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा
सैलरी डिटेल
इस भर्ती में डिप्टी जनरल मैनेजर 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जायेगा.वहीं असिस्टेंट मैनेजर के लिए 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रति माह तक वेतन तय किया गया है.सरकारी कर्मचारियों के लिए IDA/CDA पे स्केल के अनुसार वेतन निर्धारित किया गया है, जो काफी आकर्षक है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा.
- योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- रिटन टेस्ट या पर्सनल इंटरव्यू
- अंतिम चयन प्रदर्शन के आधार पर होगा.
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है.सबसे पहले NMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.Career सेक्शन में जाकर भर्ती नोटिफिकेशन खोलें.एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.आवश्यक दस्तावेज अटैच करें (आयु प्रमाण, डिग्री, अनुभव प्रमाण, आदि)फॉर्म पर हस्ताक्षर करें और जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट & HR) नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेक्टर-29, नोएडा, उत्तर प्रदेश – 201301 पते पर स्पीड पोस्ट/डाक से भेज दें.
यह भी पढ़ें - Indian Army Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में भर्ती का मौका, वेटरनरी ग्रेजुएट्स कैसे कर सकते हैं आवेदन यहां जानें ?
What's Your Reaction?