Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

Niti Aayog CEO: केंद्र सरकार ने 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. अनुराग जैन की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है.  सरकारी आदेश के मुताबिकसरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. नियुक्ति अनुराग जैन के पदभार संभालने की तारीख से लागू होगी. वो पहले अपने एक्सटेंशन की अवधि तक इस पद पर रहेंगे. इसके बाद भी उनका कुल कार्यकाल दो साल का होगा या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो. ये भी पढ़ें: ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस कई दिनों से चल रही थी नाम पर चर्चाअनुराग जैन के नाम पर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि उन्हें मुख्य सचिव के रूप में एक और एक्सटेंशन मिलेगा. वैसे वो 31 अगस्त 2025 को रिटायर होने वाले थे लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें ठीक एक साल का एक्सटेंसन दे दिया. तो वहीं अब एक बार फिर से उन्हें नीति आयोग का कार्यकारी अधिकारी बनाकर दो सालों का एक्सटेंशन दे दिया गया है. कौन हैं अनुराग जैन?अनुराग जैन एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और उन्हें प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी योजनाओं को लागू करने का लंबा अनुभव है. वो अपने कार्यकाल के दौरान मीति आयोग के कामकाज और सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ेने में अहम भूमिका निभाएंगे. ये भी पढ़ें: Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग बता दें कि अनुराग जैन अक्टूबर 2024 में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने थे. इससे पहले वो केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. अब वे नीति आयोग का कार्यभार संभालेंगे, उनका प्रशासनिक सेवा लंबा अनुभव नीति आयोग के कार्यभार में भी काम आएगा. वो 1989 के IAS अधिकारी हैं जिनका चयन सीधी भर्ती के जरिए हुआ था.

Jul 23, 2026 - 11:30
 0
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

Niti Aayog CEO: केंद्र सरकार ने 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. अनुराग जैन की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है. 

सरकारी आदेश के मुताबिक
सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. नियुक्ति अनुराग जैन के पदभार संभालने की तारीख से लागू होगी. वो पहले अपने एक्सटेंशन की अवधि तक इस पद पर रहेंगे. इसके बाद भी उनका कुल कार्यकाल दो साल का होगा या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो.

ये भी पढ़ें: ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

कई दिनों से चल रही थी नाम पर चर्चा
अनुराग जैन के नाम पर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि उन्हें मुख्य सचिव के रूप में एक और एक्सटेंशन मिलेगा. वैसे वो 31 अगस्त 2025 को रिटायर होने वाले थे लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें ठीक एक साल का एक्सटेंसन दे दिया. तो वहीं अब एक बार फिर से उन्हें नीति आयोग का कार्यकारी अधिकारी बनाकर दो सालों का एक्सटेंशन दे दिया गया है.

कौन हैं अनुराग जैन?
अनुराग जैन एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और उन्हें प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी योजनाओं को लागू करने का लंबा अनुभव है. वो अपने कार्यकाल के दौरान मीति आयोग के कामकाज और सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ेने में अहम भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें: Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग

बता दें कि अनुराग जैन अक्टूबर 2024 में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने थे. इससे पहले वो केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. अब वे नीति आयोग का कार्यभार संभालेंगे, उनका प्रशासनिक सेवा लंबा अनुभव नीति आयोग के कार्यभार में भी काम आएगा. वो 1989 के IAS अधिकारी हैं जिनका चयन सीधी भर्ती के जरिए हुआ था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow