NEP vs SCO Highlights: जाते-जाते बड़ा खेल कर गई नेपाल, दीपेन्द्र सिंह एरी के तूफान में उड़ी स्कॉटलैंड, 7 विकेट से जीता मैच

Nepal vs Scotland Scorecard: नेपाल ने रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. नेपाल टीम ने बड़ी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अलविदा कहा. दीपेन्द्र सिंह एरी ने तूफानी अर्धशतक ठोका, जिसकी बदौलत नेपाल ने अंतिम 32 गेंदों पर 71 रन जड़ डाले. ये दोनों टीम पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी थीं. ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर-8 में प्रवेश पाया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करने आई स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स ने 71 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया. स्कॉटलैंड ने 170 रन बनाए थे. 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई नेपाल को कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने 74 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर बढ़िया शुरुआत दिलाई. भुर्तेल ने 43 रन और आसिफ ने 33 रनों का योगदान दिया. कप्तान रोहित पॉडेल केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए. दीपेन्द्र सिंह एरी ने मचाई तबाही एक समय 14 ओवरों में नेपाल का स्कोर 100/3 था और उसे अंतिम 6 ओवरों में जीत के लिए 71 रन बनाने थे. इसके बाद दीपेन्द्र सिंह एरी के बल्ले ने ऐसी तबाही मचाई कि नेपाल ने 4 गेंद पहले ही लक्ष्य को चेज कर दिया. उन्होंने महज 23 गेंद में पचास पूरा कर लिया था. एरी 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके अलावा गुलशन झा 24 रन बनाकर नाबाद रहे.   अपडेट जारी है...

Feb 18, 2026 - 01:30
 0
NEP vs SCO Highlights: जाते-जाते बड़ा खेल कर गई नेपाल, दीपेन्द्र सिंह एरी के तूफान में उड़ी स्कॉटलैंड, 7 विकेट से जीता मैच

Nepal vs Scotland Scorecard: नेपाल ने रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. नेपाल टीम ने बड़ी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अलविदा कहा. दीपेन्द्र सिंह एरी ने तूफानी अर्धशतक ठोका, जिसकी बदौलत नेपाल ने अंतिम 32 गेंदों पर 71 रन जड़ डाले. ये दोनों टीम पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी थीं. ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर-8 में प्रवेश पाया है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करने आई स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स ने 71 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया. स्कॉटलैंड ने 170 रन बनाए थे.

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई नेपाल को कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने 74 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर बढ़िया शुरुआत दिलाई. भुर्तेल ने 43 रन और आसिफ ने 33 रनों का योगदान दिया. कप्तान रोहित पॉडेल केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए.

दीपेन्द्र सिंह एरी ने मचाई तबाही

एक समय 14 ओवरों में नेपाल का स्कोर 100/3 था और उसे अंतिम 6 ओवरों में जीत के लिए 71 रन बनाने थे. इसके बाद दीपेन्द्र सिंह एरी के बल्ले ने ऐसी तबाही मचाई कि नेपाल ने 4 गेंद पहले ही लक्ष्य को चेज कर दिया. उन्होंने महज 23 गेंद में पचास पूरा कर लिया था. एरी 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके अलावा गुलशन झा 24 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

अपडेट जारी है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow