NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही इटली टीम ने नेपाल को 123 रनों पर रोक दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच ने अभी तक बल्लेबाजों का उतना साथ नहीं दिया है, जितना देती आई है. अभी तक पूरे टूर्नामेंट में अभी तक यहां 200 का स्कोर नहीं बन पाया है. ये वही नेपाल टीम है, जो इंग्लैंड को हराने के बहुत करीब आ गई थी, लेकिन इटली के गेंदबाजों ने उसे 123 रन ही बना दिए. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था. नेपाल की टीम बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान रोहित पॉडेल ने 23 रन, आसिफ शेख ने 20 रन और आरिफ़ शेख ने 27 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा नेपाल का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. नेपाल ने अपने आखिरी 7 विकेट महज 30 रनों के भीतर खो दिए. नेपाल का बुरा हाल चार दिन पहले ही नेपाल ने इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था. इंग्लैंड उस मैच को जैसे-तैसे 4 रनों के करीबी अंतर से जीत पाया था. उस मैच में रोहित पॉडेल, दीपेन्द्र सिंह एरी और लोकेश बाम का बल्ला खूब चला था, लेकिन इटली के खिलाफ इनमें से कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. 30 रन के भीतर 7 विकेट 14वें ओवर में नेपाल की टीम एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना चुकी थी. हाथ में 7 विकेट, 6 ओवर बचे हुए थे और एक सधी हुई पार्टनरशिप नेपाल को 150 के स्कोर तक पहुंचा सकती थी. मगर इसके बाद इटली के गेंदबाजों ने नेपाल के अंतिम 7 बल्लेबाजों को मात्र 30 रनों के भीतर आउट कर दिया. इटली की ओर से बेन मानेंटी का स्पेल चर्चा में है, जिन्होंने 4 ओवरों में केवल 9 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं कृशन कालुलामागे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए. 

Feb 12, 2026 - 17:30
 0
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही इटली टीम ने नेपाल को 123 रनों पर रोक दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच ने अभी तक बल्लेबाजों का उतना साथ नहीं दिया है, जितना देती आई है. अभी तक पूरे टूर्नामेंट में अभी तक यहां 200 का स्कोर नहीं बन पाया है. ये वही नेपाल टीम है, जो इंग्लैंड को हराने के बहुत करीब आ गई थी, लेकिन इटली के गेंदबाजों ने उसे 123 रन ही बना दिए.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था. नेपाल की टीम बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान रोहित पॉडेल ने 23 रन, आसिफ शेख ने 20 रन और आरिफ़ शेख ने 27 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा नेपाल का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. नेपाल ने अपने आखिरी 7 विकेट महज 30 रनों के भीतर खो दिए.

नेपाल का बुरा हाल

चार दिन पहले ही नेपाल ने इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था. इंग्लैंड उस मैच को जैसे-तैसे 4 रनों के करीबी अंतर से जीत पाया था. उस मैच में रोहित पॉडेल, दीपेन्द्र सिंह एरी और लोकेश बाम का बल्ला खूब चला था, लेकिन इटली के खिलाफ इनमें से कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

30 रन के भीतर 7 विकेट

14वें ओवर में नेपाल की टीम एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना चुकी थी. हाथ में 7 विकेट, 6 ओवर बचे हुए थे और एक सधी हुई पार्टनरशिप नेपाल को 150 के स्कोर तक पहुंचा सकती थी. मगर इसके बाद इटली के गेंदबाजों ने नेपाल के अंतिम 7 बल्लेबाजों को मात्र 30 रनों के भीतर आउट कर दिया.

इटली की ओर से बेन मानेंटी का स्पेल चर्चा में है, जिन्होंने 4 ओवरों में केवल 9 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं कृशन कालुलामागे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow