NEET UG Counselling 2026 शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling Schedule Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है.  एमसीसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है. यह काउंसलिंग 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और एमसीसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली दूसरी सीटों पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार 5 अगस्त से एमसीसी की ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. एमसीसी के अनुसार काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. ये भी पढ़ें-IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का पूरा शेड्यूल  काउंसलिंग राउंड      रजिस्ट्रेशन शुरू               रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख                           सीट अलॉटमेंट रिजल्ट  राउंड-1                 5 अगस्त 2026               12 अगस्त 2026                                                        17 अगस्त 2026 राउंड-2                25 अगस्त 2026              29 अगस्त 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक)                      02 सितंबर 2026 राउंड-3                11 सितंबर 2026             15 सितंबर 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक)                     18 सितंबर 2026 ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड   28 सितंबर 2026     30  सितंबर 2026  (दोपहर 03:00 बजे तक)                      कौन-कौन ले सकता है काउंसलिंग में हिस्सा?  काउंसलिंग में वहीं उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने नीट यूजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की हो और एमबीबीएस, बीडीएस या बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हो. इसके अलावा संबंधित पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग परसेंटाइल, दूसरे एडमिशन मानदंडों और समय सीमा के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी आवश्यक होगा. एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार राज्य कोटा की सीटों पर एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित राज्य की काउंसलिंग प्राधिकरण के पोर्टल पर अलग आवेदन करना होगा. ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  उम्मीदवार सबसे पहले एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाए. इसके बाद नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. अब नीट यूजी आवेदन डिटेल की मदद से लॉगिन करें और काउंसलिंग फीस की पेमेंट करें. इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स प्राथमिक क्रम में चुने. सभी ऑप्शन सावधानी पूर्वक भरने के बाद अंतिम तिथि से पहले उन्हें लॉक कर आवेदन सबमिट करना होगा. ये भी पढ़ें-क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें  काउंसलिंग के दौरान किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत  उम्मीदवारों को काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान नीट यूजी 2026 का स्कोर कार्ड और एडमिट कार्ड, कक्षा 10 की  मार्कशीट, कक्षा 12 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, वैलिड फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आरक्षण प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र, डोमिसाइल प्रमाण पत्र और एमसीसी या संबंधित संस्थान की ओर मांगे गए दूसरे डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे. प्रवेश के समय सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. सीट अलॉटमेंट से पहले क्या होगा? रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को कॉलेज और कोर्स के ऑप्शन भरने तथा उन्हें लॉक करने का मौका दिया जाएगा. ऑप्शन का क्रम सीट आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इन्हें सोच समझकर भरना होगा. चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद एमसीसी उम्मीदवारों की नीट रैंक कैटेगरी, आरक्षण नियम, सीटों की उपलब्धता और भरे गए ऑप्शन के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगा.  ये भी पढ़ें-DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक करें बदलाव

Aug 2, 2026 - 08:30
 0
NEET UG Counselling 2026 शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow