NEET UG 2026 Re- Exam: NEET री-एग्जाम पर NTA का बड़ा फैसला, स्टूडेंट्स को मिलेंगे 15 मिनट ज्यादा, 21 जून को होनी है परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. NTA ने परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है, जिससे उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए बेहतर समय मिल सकेगा. इसके साथ ही प्रश्न पत्र में रफ वर्क करने के लिए भी ज्यादा जगह उपलब्ध कराई जाएगी. NTA के अनुसार ये बदलाव छात्रों से मिले फीडबैक और परीक्षा प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं. NEET UG 2026 परीक्षा में समय को लेकर बदलावNTA ने बताया है कि NEET UG 2026 परीक्षा की अवधि अब 195 मिनट कर दी गई है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसमें अटेंडेंस शीट पर साइन करने और परीक्षा से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं का समय भी शामिल रहेगा. छात्रों को मिलेगा परीक्षा समय का बेहतर इस्तेमालNTA का कहना है कि यह बदलाव उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है. इसका उद्देश्य यह है कि छात्रों को पेपर हल करने के लिए पर्याप्त समय मिले और प्रशासनिक प्रक्रिया की वजह से उनका परीक्षा समय प्रभावित न हो. यह भी पढ़ें - NEET Re-Exam 2026 : एनटीए से एयरफोर्स, फिर पोस्टऑफिस से परीक्षा केंद्र, जानें आपको कैसे मिलेगा NEET UG का पेपर? प्रश्न पत्र में रफ वर्क के लिए ज्यादा जगहNEET UG 2026 के प्रश्न पत्र में रफ वर्क के लिए भी बदलाव किया गया है. अब उम्मीदवारों को रफ काम, कैलकुलेशन और डायग्राम बनाने के लिए पहले से ज्यादा जगह उपलब्ध कराई जाएगी. रफ वर्क पेज की नई व्यवस्थापहले रफ वर्क के पेज केवल प्रश्न पत्र के अंत में दिए जाते थे. अब प्रश्न पत्र की शुरुआत में भी रफ वर्क के लिए पेज उपलब्ध होंगे. इससे छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने में मदद मिलेगी. NTA ने छात्रों को दिए निर्देशNTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करें. एजेंसी के अनुसार ये बदलाव परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुविधाजनक और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाने के लिए किए गए हैं.यह भी पढ़ें - NEET स्टूडेंट्स के साथ पैरेंट्स भी कर सकेंगे बस में फ्री सफर, री-एग्जाम से पहले पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत

Jun 12, 2026 - 18:30
 0
NEET UG 2026 Re- Exam: NEET री-एग्जाम पर NTA का बड़ा फैसला, स्टूडेंट्स को मिलेंगे 15 मिनट ज्यादा, 21 जून को होनी है परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. NTA ने परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है, जिससे उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए बेहतर समय मिल सकेगा. इसके साथ ही प्रश्न पत्र में रफ वर्क करने के लिए भी ज्यादा जगह उपलब्ध कराई जाएगी. NTA के अनुसार ये बदलाव छात्रों से मिले फीडबैक और परीक्षा प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं.

NEET UG 2026 परीक्षा में समय को लेकर बदलाव
NTA ने बताया है कि NEET UG 2026 परीक्षा की अवधि अब 195 मिनट कर दी गई है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसमें अटेंडेंस शीट पर साइन करने और परीक्षा से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं का समय भी शामिल रहेगा.

छात्रों को मिलेगा परीक्षा समय का बेहतर इस्तेमाल
NTA का कहना है कि यह बदलाव उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है. इसका उद्देश्य यह है कि छात्रों को पेपर हल करने के लिए पर्याप्त समय मिले और प्रशासनिक प्रक्रिया की वजह से उनका परीक्षा समय प्रभावित न हो.

यह भी पढ़ें - NEET Re-Exam 2026 : एनटीए से एयरफोर्स, फिर पोस्टऑफिस से परीक्षा केंद्र, जानें आपको कैसे मिलेगा NEET UG का पेपर?

प्रश्न पत्र में रफ वर्क के लिए ज्यादा जगह
NEET UG 2026 के प्रश्न पत्र में रफ वर्क के लिए भी बदलाव किया गया है. अब उम्मीदवारों को रफ काम, कैलकुलेशन और डायग्राम बनाने के लिए पहले से ज्यादा जगह उपलब्ध कराई जाएगी.

रफ वर्क पेज की नई व्यवस्था
पहले रफ वर्क के पेज केवल प्रश्न पत्र के अंत में दिए जाते थे. अब प्रश्न पत्र की शुरुआत में भी रफ वर्क के लिए पेज उपलब्ध होंगे. इससे छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने में मदद मिलेगी.

NTA ने छात्रों को दिए निर्देश
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करें. एजेंसी के अनुसार ये बदलाव परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुविधाजनक और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाने के लिए किए गए हैं.

यह भी पढ़ें - NEET स्टूडेंट्स के साथ पैरेंट्स भी कर सकेंगे बस में फ्री सफर, री-एग्जाम से पहले पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow