NEET UG 2026 Exam guidelines: नीट परीक्षा से पहले जान लें क्या-क्या होगा चेक, जानें कलावा-हिजाब को लेकर क्या रहेंगे नियम?

NEET UG 2026 Exam guidelines: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजीसी 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है. लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि एग्जाम सेंटर पर लागू नियमों की जानकारी होना भी उतना ही जरूरी है. हर साल कई छात्र छोटी सी लापरवाही के कारण ही परीक्षा के गेट पर रोक दिए जाते हैं. ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की गाइडलाइंस को समझना बहुत जरूरी हो जाता है. ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की नीट परीक्षा से पहले आप क्या-क्या चेक कर लें और कलवा-हिजाब को लेकर क्या नियम रहेंगे. एंट्री से पहले होगी सख्त जांच परीक्षा केंद्रों के गेट पर सभी उम्मीदवार की सख्त जांच की जाएगी. इसके लिए मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जाएगा. ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या संदिग्ध वस्तु अंदर नहीं जा सके. अगर आपके कपड़े या शरीर पर किसी भी तरह की धातु की चीज पाई जाती है तो आपको गेट पर ही रोक दिया जा सकता है. ड्रेस कोड का भी रखें खास ध्यान एनटीए के अनुसार छात्रों को हल्के रंग के और सादे कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए. आधी बाजू की शर्ट या टीशर्ट सबसे सुरक्षित मानी जाती है. वहीं फुल स्लीव्स  वाले कपड़े, ज्यादा पॉकेट, बड़े बटन, जीप या भरी कढ़ाई वाले कपड़े पहनने पर जांच में परेशानी हो सकती है और एंट्री रोकी जा सकती है. पैरों में मोटे सोल वाले जूते या ऊंची हिल्स पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी. छात्रों को साधारण चप्पल या पतले सोल वाले सैंडल पहनने की सलाह दी गई है, जिससे चेकिंग में आसानी हो सके. ज्वेलरी और धातु की चीजों पर पूरी तरह पाबंदी एग्जाम सेंटर के अंदर किसी भी तरह की धातु की वस्तु ले जाना माना है. छात्राएं झुमके, हार, अंगूठी, कंगन या नोज पिन पहनकर न जाएं. वहीं छात्रों को भी कड़ा चैन या अन्य धातु की चीजें पहनने से बचना चाहिए. यहां तक की बालों में बड़े कल्चर या हेयर एक्सेसरीज भी हटवा दिए जाते हैं. ये भी पढ़ें-CISCE Result 2026: CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, Direct Link से तुरंत करें चेक कलावा-हिजाब और धार्मिक वस्तुओं के लिए नियम जो छात्र अपनी धार्मिक मान्यताओं के तहत कलवा, कड़ा, कृपाण या हिजाब पहनते हैं, उनके लिए अलग से निर्देश जारी किए गए हैं. ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि उनकी जांच बिना किसी जल्दबाजी की पूरी की जा सके. जांच के दौरान अगर किसी वस्तु में संदेह होता है, तो सुरक्षा कर्मी उसे बाहर रखने के लिए कह सकते हैं. इसलिए छात्रों को नियमों का पालन करते हुए सहयोग करना जरूरी है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके. क्या लेकर जा सकते हैं एग्जाम में? परीक्षा के दिन कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखना अनिवार्य है. उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट, एक एक्स्ट्रा पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैलिड पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं. ध्यान देने वाली बात यह है की परीक्षा हॉल में पेन ले जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एनटीए कुछ छात्रों को पेन उपलब्ध कराएगा. वहीं अगर पानी ले जाना है, तो केवल पारदर्शी बोतल ही साथ ले जाने की अनुमति है. वहीं परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, बैग, वॉलेट, बेल्ट, टोपी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है. इसके अलावा किसी भी तरह की स्टेशनरी खाने-पीने की चीज या पर्सनल सामान भी अंदर नहीं ले जा सकते हैं. ये भी पढ़ें-जोधपुर में पढ़ाई का नया दौर, 70 हजार कॉपियां; 1000 स्कूल और AI ने सेकंडों में बना दिए रिपोर्ट कार्ड

May 1, 2026 - 01:30
 0
NEET UG 2026 Exam guidelines: नीट परीक्षा से पहले जान लें क्या-क्या होगा चेक, जानें कलावा-हिजाब को लेकर क्या रहेंगे नियम?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow