NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द- जानिए कितना मिलेगा बोनस मार्क्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की आज यानी 14 जून 2025 को जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स के जरिए रिवाइज्ड आंसर की (Final Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने साफ किया है कि ये फाइनल आंसर की है और अब इसमें किसी भी प्रकार की आपत्ति (Challenge) की अनुमति नहीं होगी. यानी जो उत्तर अब जारी हुए हैं, उन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. इससे पहले 3 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर 5 जून तक छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थीं.ऐसे करें फाइनल आंसर की डाउनलोड neet.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर NEET UG 2025 Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें. अगर मांगा जाए तो लॉगिन डिटेल्स भरें (एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि). स्क्रीन पर फाइनल आंसर की PDF में खुल जाएगी. इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें. क्या होता है जब कोई प्रश्न गलत पाया जाता है?अगर एक से ज्यादा उत्तर सही होते हैं, तो उस सवाल को हल करने वाले किसी भी विकल्प को चुनने वाले छात्र को +4 अंक दिए जाएंगे. अगर सभी विकल्प सही होते हैं, तो उस सवाल को हल करने वाले सभी छात्रों को +4 अंक दिए जाएंगे. अगर कोई भी विकल्प सही नहीं है या सवाल गलत है, तो उस सवाल पर सभी छात्रों को +4 अंक दिए जाएंगे, चाहे उन्होंने सवाल का जवाब दिया हो या नहीं. इस नियम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो और परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे.रिजल्ट अब कभी भी हो सकता है जारीNEET UG 2025 का परिणाम अब कभी भी जारी किया जा सकता है. आंसर की के जारी होते ही रिजल्ट प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. रिजल्ट भी neet.nta.nic.in पर ही आएगा, जिसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर चेक किया जा सकता है. यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Jun 14, 2025 - 13:30
 0
NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द- जानिए कितना मिलेगा बोनस मार्क्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की आज यानी 14 जून 2025 को जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स के जरिए रिवाइज्ड आंसर की (Final Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं.

NTA ने साफ किया है कि ये फाइनल आंसर की है और अब इसमें किसी भी प्रकार की आपत्ति (Challenge) की अनुमति नहीं होगी. यानी जो उत्तर अब जारी हुए हैं, उन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. इससे पहले 3 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर 5 जून तक छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थीं.

ऐसे करें फाइनल आंसर की डाउनलोड

  • neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NEET UG 2025 Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर मांगा जाए तो लॉगिन डिटेल्स भरें (एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि).
  • स्क्रीन पर फाइनल आंसर की PDF में खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

क्या होता है जब कोई प्रश्न गलत पाया जाता है?

अगर एक से ज्यादा उत्तर सही होते हैं, तो उस सवाल को हल करने वाले किसी भी विकल्प को चुनने वाले छात्र को +4 अंक दिए जाएंगे. अगर सभी विकल्प सही होते हैं, तो उस सवाल को हल करने वाले सभी छात्रों को +4 अंक दिए जाएंगे. अगर कोई भी विकल्प सही नहीं है या सवाल गलत है, तो उस सवाल पर सभी छात्रों को +4 अंक दिए जाएंगे, चाहे उन्होंने सवाल का जवाब दिया हो या नहीं. इस नियम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो और परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे.

रिजल्ट अब कभी भी हो सकता है जारी

NEET UG 2025 का परिणाम अब कभी भी जारी किया जा सकता है. आंसर की के जारी होते ही रिजल्ट प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. रिजल्ट भी neet.nta.nic.in पर ही आएगा, जिसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर चेक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow