NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी

कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई का तरीका और पाठ्यक्रम बदलने की दिशा में NCERT ने एक और कदम बढ़ाया है. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 की संशोधित पाठ्य पुस्तकों को जारी करना शुरू कर दिया है. इसके तहत गणित की नई किताब बाजार में उपलब्ध हो गई है, जबकि सामाजिक-विज्ञान की नई किताब भी जल्दी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी. यह किताबें संशोधित स्कूली सिलेबस के तहत तैयार की गई है. NCERT के अनुसार नए संस्करण राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं. नई किताबों को चरणबद्ध तरीके से जारी करने की योजना के तहत यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.  गणित की नई किताब बाजार में उपलब्ध  कक्षा 9 की गणित की संशोधित किताब Ganita Manjari पार्ट 2 की छपाई पूरी हो चुकी है और इसे 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. छात्र, पेरेंट्स, टीचर्स और स्कूल से अधिकृत माध्यमों से खरीद सकते हैं. NCERT ने स्पष्ट किया है कि किताब की उपलब्धता 2026-27 के लिए लागू किए जा रहे संशोधित पाठ्यक्रम का हिस्सा है. यानी नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 के लिए जारी किए जा रहे अपडेटेड पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को नई किताब उपलब्ध कराई जा रही है.  30 सितंबर से मिलेगी सोशल साइंस की नई किताब  गणित के बाद कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पाठ्यपुस्तक भी जारी की जाएगी. Understanding Society- India & Beyond पार्ट 2 की बिक्री 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी. NCERT के अनुसार छात्र और स्कूल इस किताब के उपलब्ध होने के बाद इसे भी अधिकृत बिक्री माध्यमों से खरीद सकेंगे. इस तरह कक्षा 9 के दोनों विषयों के नए संस्करण अलग-अलग तारीखों पर छात्रों के लिए उपलब्ध होंगे.  ये भी पढ़ें-कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज,  5 बजे तक ही होगा आवेदन कहां से खरीदें NCERT की नई किताबें? NCERT ने छात्रों, पेरेंट्स, शिक्षकों और स्कूलों को किताबें अधिकृत माध्यमों से ही लेने की सलाह दी है. गणित की नई किताब अभी उपलब्ध है, जबकि सामाजिक विज्ञान की किताब 30 सितंबर से खरीदी जा सकेगी. दोनों किताबें एनसीईआरटी सेल काउंटर्स, एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजॉन पर उपलब्ध कराई जाएगी.  NEP 2020 और NCF-SE 23 के तहत बदलाव  कक्षा 9 की नई किताबों को संशोधित पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है. एनसीईआरटी का कहना है कि नए संस्करण छात्रों की बदलती सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं और स्कूलों में संशोधित पाठ्यक्रम को लागू करने में मदद करेंगे. एनसीईआरटी ने यह भी साफ किया है कि गणित और सामाजिक विज्ञान की किताबों को तय योजना और पहले से स्वीकृत कार्यक्रम के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है. ये भी पढ़ें-SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sep 22, 2026 - 22:30
 0
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी

कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई का तरीका और पाठ्यक्रम बदलने की दिशा में NCERT ने एक और कदम बढ़ाया है. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 की संशोधित पाठ्य पुस्तकों को जारी करना शुरू कर दिया है. इसके तहत गणित की नई किताब बाजार में उपलब्ध हो गई है, जबकि सामाजिक-विज्ञान की नई किताब भी जल्दी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी. यह किताबें संशोधित स्कूली सिलेबस के तहत तैयार की गई है. NCERT के अनुसार नए संस्करण राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं. नई किताबों को चरणबद्ध तरीके से जारी करने की योजना के तहत यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. 

गणित की नई किताब बाजार में उपलब्ध 

कक्षा 9 की गणित की संशोधित किताब Ganita Manjari पार्ट 2 की छपाई पूरी हो चुकी है और इसे 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. छात्र, पेरेंट्स, टीचर्स और स्कूल से अधिकृत माध्यमों से खरीद सकते हैं. NCERT ने स्पष्ट किया है कि किताब की उपलब्धता 2026-27 के लिए लागू किए जा रहे संशोधित पाठ्यक्रम का हिस्सा है. यानी नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 के लिए जारी किए जा रहे अपडेटेड पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को नई किताब उपलब्ध कराई जा रही है. 

30 सितंबर से मिलेगी सोशल साइंस की नई किताब 

गणित के बाद कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पाठ्यपुस्तक भी जारी की जाएगी. Understanding Society- India & Beyond पार्ट 2 की बिक्री 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी. NCERT के अनुसार छात्र और स्कूल इस किताब के उपलब्ध होने के बाद इसे भी अधिकृत बिक्री माध्यमों से खरीद सकेंगे. इस तरह कक्षा 9 के दोनों विषयों के नए संस्करण अलग-अलग तारीखों पर छात्रों के लिए उपलब्ध होंगे. 

ये भी पढ़ें-कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज,  5 बजे तक ही होगा आवेदन

कहां से खरीदें NCERT की नई किताबें?

NCERT ने छात्रों, पेरेंट्स, शिक्षकों और स्कूलों को किताबें अधिकृत माध्यमों से ही लेने की सलाह दी है. गणित की नई किताब अभी उपलब्ध है, जबकि सामाजिक विज्ञान की किताब 30 सितंबर से खरीदी जा सकेगी. दोनों किताबें एनसीईआरटी सेल काउंटर्स, एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजॉन पर उपलब्ध कराई जाएगी. 

NEP 2020 और NCF-SE 23 के तहत बदलाव 

कक्षा 9 की नई किताबों को संशोधित पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है. एनसीईआरटी का कहना है कि नए संस्करण छात्रों की बदलती सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं और स्कूलों में संशोधित पाठ्यक्रम को लागू करने में मदद करेंगे. एनसीईआरटी ने यह भी साफ किया है कि गणित और सामाजिक विज्ञान की किताबों को तय योजना और पहले से स्वीकृत कार्यक्रम के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow