NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

नेशनल कैडेट कोर (NCC) डायरेक्टरेट महाराष्ट्र ने राज्य के युवाओं के लिए बेहद शानदार और बड़ी पहल शुरू की है. दरअसल, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के तहत नया प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसका मकसद युवाओं को हुनरमंद बनाना और उन्हें सीधे रोजगार के नए मौकों से जोड़ना है. इस मुहिम का सबसे ज्यादा फायदा NCC कैडेट्स और पूर्व-कैडेट्स (Ex-Cadets) को मिलेगा, जिन्हें देश की बड़ी कंपनियों में काम करने, भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स सीखने और बेहतरीन करियर बनाने का रास्ता मिलेगा. यूनिफॉर्म से प्रोफेशन तक थीम का क्या है विजन? इस खास प्रोग्राम को यूनिफॉर्म से प्रोफेशन तक थीम के तहत शुरू किया गया है. इसका सीधा मतलब यह है कि देश सेवा के लिए NCC में जो अनुशासन, लीडरशिप और संस्कार कैडेट्स सीखते हैं, अब उसी ताकत का इस्तेमाल वे प्राइवेट कंपनियों में अपनी जगह बनाने के लिए करेंगे. कितना बड़ा है एनसीसी महाराष्ट्र का नेटवर्क? NCC महाराष्ट्र का नेटवर्क बहुत बड़ा है. अभी यह राज्य के सभी 36 जिलों के 2000 से भी ज्यादा स्कूलों और कॉलेजों में फैला हुआ है, जिससे करीब 1.5 लाख कैडेट्स जुड़े हैं. यह कदम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशनल विजन और महाराष्ट्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रोफेशनल मौके देने के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वादे से सीधे जुड़ा हुआ है. पुणे और मुंबई में लगेंगे कैंप इस पहल के पहले फेज के तहत मशहूर होटल चेन लेमन ट्री होटल्स के साथ पार्टनरशिप की गई है. इसके अंतर्गत पुणे और मुंबई में स्पेशल प्लेसमेंट कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों के जरिए कुल 150 युवाओं को कॉर्पोरेट इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा. इसमें NCC के सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग के कैडेट्स और ग्रेजुएट हो चुके पूर्व-कैडेट्स हिस्सा ले सकते हैं. कैंप से जुड़ी जरूरी जानकारी पुणे कैंप: पहला पायलट प्लेसमेंट कैंप 15 जून 2026 को पुणे के सेंटर में आयोजित होगा, जहां 50 पदों पर युवाओं का चयन होगा. मुंबई कैंप: दूसरा कैंप 16 जून 2026 को मुंबई में लगेगा, जहां 100 पदों पर युवाओं को चुना जाएगा. किन क्षेत्रों में काम सीखने को मिलेगा? यह इंटर्नशिप युवाओं को दफ्तर और होटल्स के काम का असल अनुभव देने के लिए तैयार की गई है. चुने गए युवाओं को इन मुख्य विभागों में काम करने का मौका मिलेगा. ह्यूमन रिसोर्स सेल्स और मार्केटिंग फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस फाइनेंस और अकाउंट्स फूड एंड बेवरेज सर्विसेज परचेज एंड स्टोर्स  इंटर्नशिप से क्या होगा फायदा? इस इंटर्नशिप का मकसद सिर्फ काम सिखाना नहीं है. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के नियमों के मुताबिक, चुने गए सभी कैंडिडेट्स को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. साथ ही, काम शुरू करने के लिए अलग से जॉइनिंग इंसेंटिव, सीनियर अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन और करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी. गर्ल कैडेट्स के लिए विशेष इंतजाम एनसीसी महाराष्ट्र के एडीजी मेजर जनरल विवेक त्यागी ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से विशेष कदम उठाए गए हैं. बाहर से आने वाली गर्ल कैडेट्स के लिए रहने की सुरक्षित व्यवस्था और अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी चिंता के सुरक्षित और मददगार माहौल में काम सीख सकें. ये भी पढ़ें: PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?

Jun 9, 2026 - 18:30
 0
NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

नेशनल कैडेट कोर (NCC) डायरेक्टरेट महाराष्ट्र ने राज्य के युवाओं के लिए बेहद शानदार और बड़ी पहल शुरू की है. दरअसल, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के तहत नया प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसका मकसद युवाओं को हुनरमंद बनाना और उन्हें सीधे रोजगार के नए मौकों से जोड़ना है. इस मुहिम का सबसे ज्यादा फायदा NCC कैडेट्स और पूर्व-कैडेट्स (Ex-Cadets) को मिलेगा, जिन्हें देश की बड़ी कंपनियों में काम करने, भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स सीखने और बेहतरीन करियर बनाने का रास्ता मिलेगा.

यूनिफॉर्म से प्रोफेशन तक थीम का क्या है विजन?

इस खास प्रोग्राम को यूनिफॉर्म से प्रोफेशन तक थीम के तहत शुरू किया गया है. इसका सीधा मतलब यह है कि देश सेवा के लिए NCC में जो अनुशासन, लीडरशिप और संस्कार कैडेट्स सीखते हैं, अब उसी ताकत का इस्तेमाल वे प्राइवेट कंपनियों में अपनी जगह बनाने के लिए करेंगे.

कितना बड़ा है एनसीसी महाराष्ट्र का नेटवर्क?

NCC महाराष्ट्र का नेटवर्क बहुत बड़ा है. अभी यह राज्य के सभी 36 जिलों के 2000 से भी ज्यादा स्कूलों और कॉलेजों में फैला हुआ है, जिससे करीब 1.5 लाख कैडेट्स जुड़े हैं. यह कदम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशनल विजन और महाराष्ट्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रोफेशनल मौके देने के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वादे से सीधे जुड़ा हुआ है.

पुणे और मुंबई में लगेंगे कैंप

इस पहल के पहले फेज के तहत मशहूर होटल चेन लेमन ट्री होटल्स के साथ पार्टनरशिप की गई है. इसके अंतर्गत पुणे और मुंबई में स्पेशल प्लेसमेंट कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों के जरिए कुल 150 युवाओं को कॉर्पोरेट इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा. इसमें NCC के सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग के कैडेट्स और ग्रेजुएट हो चुके पूर्व-कैडेट्स हिस्सा ले सकते हैं.

कैंप से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • पुणे कैंप: पहला पायलट प्लेसमेंट कैंप 15 जून 2026 को पुणे के सेंटर में आयोजित होगा, जहां 50 पदों पर युवाओं का चयन होगा.
  • मुंबई कैंप: दूसरा कैंप 16 जून 2026 को मुंबई में लगेगा, जहां 100 पदों पर युवाओं को चुना जाएगा.

किन क्षेत्रों में काम सीखने को मिलेगा?

यह इंटर्नशिप युवाओं को दफ्तर और होटल्स के काम का असल अनुभव देने के लिए तैयार की गई है. चुने गए युवाओं को इन मुख्य विभागों में काम करने का मौका मिलेगा.

  • ह्यूमन रिसोर्स
  • सेल्स और मार्केटिंग
  • फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस
  • फाइनेंस और अकाउंट्स
  • फूड एंड बेवरेज सर्विसेज
  • परचेज एंड स्टोर्स 

इंटर्नशिप से क्या होगा फायदा?

इस इंटर्नशिप का मकसद सिर्फ काम सिखाना नहीं है. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के नियमों के मुताबिक, चुने गए सभी कैंडिडेट्स को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. साथ ही, काम शुरू करने के लिए अलग से जॉइनिंग इंसेंटिव, सीनियर अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन और करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी.

गर्ल कैडेट्स के लिए विशेष इंतजाम

एनसीसी महाराष्ट्र के एडीजी मेजर जनरल विवेक त्यागी ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से विशेष कदम उठाए गए हैं. बाहर से आने वाली गर्ल कैडेट्स के लिए रहने की सुरक्षित व्यवस्था और अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी चिंता के सुरक्षित और मददगार माहौल में काम सीख सकें.

ये भी पढ़ें: PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow