Navratri Colours 2025: शारदीय नवरात्रि 9 दिन के 9 रंग, जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें
Shardiya Navratri Colours 2025: मां दुर्गा की साधना के लिए शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है. अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक रहता है. नवरात्र के पर्व में रंगों का विशेष महत्व है. इस त्योहार के हर दिन के लिए अलग-अलग रंग हैं. कहते हैं कि 9 दिन तक मां दुर्गा के रूप के अनुसार उस रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने पर 9 देवियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. हर बार नवरात्रि की नौ तिथियों और दिन अनुसार रंग बदल जाते हैं. इस बार 2025 में नवरात्रि के 9 रंग यहां जानें. 2025 में नवरात्रि के 9 दिनों के रंग क्या हैं ? 22 सितंबर 2025 (मां शैलपुत्री, प्रतिपदा) - सफेद 23 सितंबर 2025 (मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया) - लाल 24 सितंबर 2025 (मां चंद्रघंटा, तृतीया) - गहरा नीला 25 सितंबर 2025 (तृतीया तिथि) - पीला 26 सितंबर 2025 (मां कुष्मांड, चतुर्थी) - हरा 27 सितंबर 2025 (मां स्कंदमाता, पंचमी) - स्लेटी 28 सितंबर 2025 (मां कात्यायनी, षष्ठी) - नारंगी 29 सितंबर 2025 (मां कालरात्रि, सप्तमी) - मोर वाला हरा 30 सितंबर 2025 ( मां महागौरी, अष्टमी) - गुलाबी 1 अक्टूबर 2025 (मां सिद्धिदात्री, नवमी) - बैंगनी नवरात्रि के 9 रंग का महत्व सफेद रंग सफेद रंग शांति, पवित्रता का प्रतीक है. मान्यता है नवरात्रि में इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से धार्मिक कार्य में एकाग्रता बढ़ती है लाल रंग लाल रंग क्रियाशीलता और उत्साह का प्रतीक है, ये माता रानी को सबसे प्रिय है, जो व्यक्ति में ऊर्जा जगाता है. गहरा नीला गहरा नीला रंग आकाश की गहराई का प्रतीक है..मान्यता है इस रंग के कपड़े पहनकर माता की आराधना करने वालों को सुख और समृद्धि का आशीष प्राप्त होता है. पीला रंग पीला रंग स्नेह का प्रतीक है. इस रंग के वस्त्र नवरात्रि में पहनना बेहद शुभ होता है. माता की कृपा बरसती है हरा रंग हरा रंग हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक विकास और उर्वरता का प्रतीक है. ये रंग जीवन में नई खुशियां लेकर आता है. स्टेली रंग स्लेटी संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है. नवरात्रि में इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से इंद्रियों पर काबू पाने की शक्ति मिलती है. नारंगी रंग नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर देवी की आराधना करने वालों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है ऐसी मान्यता है. मोरपंखी हरा रंग मोरपंखी हरा रंग विशिष्टता और वैयक्तिकता का प्रतिनिधित्व करता है. गुलाबी रंग गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है. सुखी वैवाहिक जीवन और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए नवरात्रि में इस रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है. Durga Ashtami September 2025: शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Shardiya Navratri Colours 2025: मां दुर्गा की साधना के लिए शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है. अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक रहता है. नवरात्र के पर्व में रंगों का विशेष महत्व है. इस त्योहार के हर दिन के लिए अलग-अलग रंग हैं.
कहते हैं कि 9 दिन तक मां दुर्गा के रूप के अनुसार उस रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने पर 9 देवियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. हर बार नवरात्रि की नौ तिथियों और दिन अनुसार रंग बदल जाते हैं. इस बार 2025 में नवरात्रि के 9 रंग यहां जानें.
2025 में नवरात्रि के 9 दिनों के रंग क्या हैं ?
- 22 सितंबर 2025 (मां शैलपुत्री, प्रतिपदा) - सफेद
- 23 सितंबर 2025 (मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया) - लाल
- 24 सितंबर 2025 (मां चंद्रघंटा, तृतीया) - गहरा नीला
- 25 सितंबर 2025 (तृतीया तिथि) - पीला
- 26 सितंबर 2025 (मां कुष्मांड, चतुर्थी) - हरा
- 27 सितंबर 2025 (मां स्कंदमाता, पंचमी) - स्लेटी
- 28 सितंबर 2025 (मां कात्यायनी, षष्ठी) - नारंगी
- 29 सितंबर 2025 (मां कालरात्रि, सप्तमी) - मोर वाला हरा
- 30 सितंबर 2025 ( मां महागौरी, अष्टमी) - गुलाबी
- 1 अक्टूबर 2025 (मां सिद्धिदात्री, नवमी) - बैंगनी
नवरात्रि के 9 रंग का महत्व
सफेद रंग | सफेद रंग शांति, पवित्रता का प्रतीक है. मान्यता है नवरात्रि में इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से धार्मिक कार्य में एकाग्रता बढ़ती है |
लाल रंग |
लाल रंग क्रियाशीलता और उत्साह का प्रतीक है, ये माता रानी को सबसे प्रिय है, जो व्यक्ति में ऊर्जा जगाता है. |
गहरा नीला |
गहरा नीला रंग आकाश की गहराई का प्रतीक है..मान्यता है इस रंग के कपड़े पहनकर माता की आराधना करने वालों को सुख और समृद्धि का आशीष प्राप्त होता है. |
पीला रंग |
पीला रंग स्नेह का प्रतीक है. इस रंग के वस्त्र नवरात्रि में पहनना बेहद शुभ होता है. माता की कृपा बरसती है |
हरा रंग |
हरा रंग हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक विकास और उर्वरता का प्रतीक है. ये रंग जीवन में नई खुशियां लेकर आता है. |
स्टेली रंग |
स्लेटी संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है. नवरात्रि में इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से इंद्रियों पर काबू पाने की शक्ति मिलती है. |
नारंगी रंग |
नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर देवी की आराधना करने वालों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है ऐसी मान्यता है. |
मोरपंखी हरा रंग |
मोरपंखी हरा रंग विशिष्टता और वैयक्तिकता का प्रतिनिधित्व करता है. |
गुलाबी रंग |
गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है. सुखी वैवाहिक जीवन और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए नवरात्रि में इस रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है. |
Durga Ashtami September 2025: शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?






