Nari Shakti Awards 2026 का ऐलान, महिलाओं के नेतृत्व और योगदान को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Nari Shakti Awards 2026: देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं की उपलब्धियां को सम्मान देने के उद्देश्य से नारी शक्ति अवार्ड 2026 का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. यह कार्यक्रम भारत के अनमोल पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश माना जा रहा है. आयोग के अनुसार, इस पहल को यूएन वीमेन एंपावरमेंट प्रिंसिपल्स के अनुरूप रणनीतिक सहयोग भी मिला है, जिससे महिलाओं की भागीदारी, समानता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर खास फोकस किया जाएगा.  जून 2026 में हैदराबाद में होगा आयोजन  आयोजकों ने जानकारी दी है कि नारी शक्ति अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन जून 2026 के पहले सप्ताह में हैदराबाद में किया जाएगा. यह कार्यक्रम Goadh Foundation के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर के बड़े मंच के रूप में तैयार किया जा रहा है. जहां अलग-अलग क्षेत्र की प्रेरणादायक महिलाओं को पहचान मिलेगी.  कई क्षेत्रों की महिलाएं कर सकेंगी आवेदन  इस अवार्ड के लिए देशभर की महिलाएं आवेदन और सेल्फ नॉमिनेशन कर सकती है. आवेदन प्रक्रिया आयोजकों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी गई है, जिन क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है उनमें बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ केयर, एजुकेशनल, सोशल वर्क, आर्ट एंड कल्चर, ब्यूटी एंड वैलनेस, जर्नलिज्म एंड मीडिया और पब्लिक लाइफ जैसे सेक्टर शामिल है.  ये भी पढ़ें-Highest Taxpayer India: भारत में कौन देता है सबसे ज्यादा टैक्स, देख लें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम? पारदर्शी तरीके से होगा चयन  आयोजकों के अनुसार पुरस्कार चयन के लिए मल्टी स्टेज प्रक्रिया अपनाई गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित रहे. सबसे पहले आवेदक की स्क्रीनिंग होगी, इसके बाद निर्धारित समिति उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी. शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की समीक्षा के बाद अंतिम विजेताओं का चयन किया जाएगा. कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि सम्मान पाने वाली हर महिला की उपलब्धियां और संघर्ष की कहानी को एक प्रोफेशनल शॉर्ट प्रोफाइल वीडियो के जरिए समारोह में दिखाया जाएगा. इन वीडियो में उनके काम, सफर और समाज में योगदान को प्रस्तुत किया जाएगा ताकि दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिल सके.  भारत के अनमोल पहल की क्या है सोच?  भारत के अनमोल पहल की शुरुआत डॉक्टर मोहम्मद निजामुद्दीन ने की थी. जिन्हें सामाजिक विकास और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जाना जाता है. बताया गया है कि उन्होंने शिक्षा, समानता और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण को लेकर लंबे समय से काम किया है. उनकी पहल का फोकस युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला नेतृत्व को आगे लाने पर रहा है. ये भी पढ़ें-India Gold Ban: क्या सोने की खरीद पर पूरी तरह बैन लगा सकती है सरकार, कब किया जा सकता है ऐसा?

May 11, 2026 - 21:30
 0
Nari Shakti Awards 2026 का ऐलान, महिलाओं के नेतृत्व और योगदान को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Nari Shakti Awards 2026: देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं की उपलब्धियां को सम्मान देने के उद्देश्य से नारी शक्ति अवार्ड 2026 का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. यह कार्यक्रम भारत के अनमोल पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश माना जा रहा है. आयोग के अनुसार, इस पहल को यूएन वीमेन एंपावरमेंट प्रिंसिपल्स के अनुरूप रणनीतिक सहयोग भी मिला है, जिससे महिलाओं की भागीदारी, समानता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर खास फोकस किया जाएगा. 

जून 2026 में हैदराबाद में होगा आयोजन 

आयोजकों ने जानकारी दी है कि नारी शक्ति अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन जून 2026 के पहले सप्ताह में हैदराबाद में किया जाएगा. यह कार्यक्रम Goadh Foundation के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर के बड़े मंच के रूप में तैयार किया जा रहा है. जहां अलग-अलग क्षेत्र की प्रेरणादायक महिलाओं को पहचान मिलेगी. 

कई क्षेत्रों की महिलाएं कर सकेंगी आवेदन 

इस अवार्ड के लिए देशभर की महिलाएं आवेदन और सेल्फ नॉमिनेशन कर सकती है. आवेदन प्रक्रिया आयोजकों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी गई है, जिन क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है उनमें बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ केयर, एजुकेशनल, सोशल वर्क, आर्ट एंड कल्चर, ब्यूटी एंड वैलनेस, जर्नलिज्म एंड मीडिया और पब्लिक लाइफ जैसे सेक्टर शामिल है. 

ये भी पढ़ें-Highest Taxpayer India: भारत में कौन देता है सबसे ज्यादा टैक्स, देख लें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम?

पारदर्शी तरीके से होगा चयन 

आयोजकों के अनुसार पुरस्कार चयन के लिए मल्टी स्टेज प्रक्रिया अपनाई गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित रहे. सबसे पहले आवेदक की स्क्रीनिंग होगी, इसके बाद निर्धारित समिति उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी. शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की समीक्षा के बाद अंतिम विजेताओं का चयन किया जाएगा. कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि सम्मान पाने वाली हर महिला की उपलब्धियां और संघर्ष की कहानी को एक प्रोफेशनल शॉर्ट प्रोफाइल वीडियो के जरिए समारोह में दिखाया जाएगा. इन वीडियो में उनके काम, सफर और समाज में योगदान को प्रस्तुत किया जाएगा ताकि दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिल सके. 

भारत के अनमोल पहल की क्या है सोच? 

भारत के अनमोल पहल की शुरुआत डॉक्टर मोहम्मद निजामुद्दीन ने की थी. जिन्हें सामाजिक विकास और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जाना जाता है. बताया गया है कि उन्होंने शिक्षा, समानता और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण को लेकर लंबे समय से काम किया है. उनकी पहल का फोकस युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला नेतृत्व को आगे लाने पर रहा है.

ये भी पढ़ें-India Gold Ban: क्या सोने की खरीद पर पूरी तरह बैन लगा सकती है सरकार, कब किया जा सकता है ऐसा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow