Mumbai vs Sikkim: 8 छक्के, 9 चौके... रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में जड़ा शतक; गेंदबाजों को धोया
मुंबई प्लेयर रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ 61 गेंदों में शतक जड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम ने 236 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने अंगकृश रघुवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की. रघुवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा ने शतकीय पारी में 8 छक्के और 9 चौके जड़े. जयपुर में खेले जा रहे मुंबई बनाम सिक्किम मुकाबले में रोहित शर्मा को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का शतक सिक्किम के कप्तान ली योंग लेपचा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. सिक्किम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, अमित रजेरा दूसरे ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. उन्हें तुषार देशपांडे ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद सात्विक ओर आशीष थापा ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (51) साझेदारी की. थापा ने 87 गेंदों में 79 रन बनाए, उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया. इसके बाद क्रांथी ने 34 और रॉबिन मानकुमार लिम्बो ने 31 रन बनाए. मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, उन्होंने 6 ओवरों में 19 रन दिए. तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, मुशीर खान ने 1-1 विकेट चटकाया. रोहित शर्मा ने बनाए 155 रन रोहित शर्मा जब आउट हुए तब मुंबई टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी. रोहित ने 94 गेंदों में 164 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 18 चौके जड़े. मुशीर खान (27) और सरफराज खान (8) नाबाद रहे. मुंबई ने 237 के लक्ष्य को 30.3 ओवरों में हासिल कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मुंबई का अगला मुकाबला उत्तराखंड के साथ शुक्रवार, 26 दिसंबर को होगा. ये मैच भी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट कोहली ने भी जड़ा शतक दिल्ली बनाम आंध्र मैच में विराट कोहली का बल्ला भी चला. इस मुकाबले में आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 299 का लक्ष्य रखा था. विराट कोहली ने 83 गेंदों में शतक जड़ा. खबर लिखे जाने तक कोहली ने 85 गेंदों में 107 रन बना लिए हैं, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके जड़े.
मुंबई प्लेयर रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ 61 गेंदों में शतक जड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम ने 236 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने अंगकृश रघुवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की. रघुवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए.
रोहित शर्मा ने शतकीय पारी में 8 छक्के और 9 चौके जड़े. जयपुर में खेले जा रहे मुंबई बनाम सिक्किम मुकाबले में रोहित शर्मा को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी.
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का शतक
सिक्किम के कप्तान ली योंग लेपचा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. सिक्किम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, अमित रजेरा दूसरे ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. उन्हें तुषार देशपांडे ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद सात्विक ओर आशीष थापा ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (51) साझेदारी की. थापा ने 87 गेंदों में 79 रन बनाए, उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया.
इसके बाद क्रांथी ने 34 और रॉबिन मानकुमार लिम्बो ने 31 रन बनाए. मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, उन्होंने 6 ओवरों में 19 रन दिए. तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, मुशीर खान ने 1-1 विकेट चटकाया.
रोहित शर्मा ने बनाए 155 रन
रोहित शर्मा जब आउट हुए तब मुंबई टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी. रोहित ने 94 गेंदों में 164 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 18 चौके जड़े. मुशीर खान (27) और सरफराज खान (8) नाबाद रहे.
मुंबई ने 237 के लक्ष्य को 30.3 ओवरों में हासिल कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मुंबई का अगला मुकाबला उत्तराखंड के साथ शुक्रवार, 26 दिसंबर को होगा. ये मैच भी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.
विराट कोहली ने भी जड़ा शतक
दिल्ली बनाम आंध्र मैच में विराट कोहली का बल्ला भी चला. इस मुकाबले में आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 299 का लक्ष्य रखा था. विराट कोहली ने 83 गेंदों में शतक जड़ा. खबर लिखे जाने तक कोहली ने 85 गेंदों में 107 रन बना लिए हैं, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके जड़े.
What's Your Reaction?