Mukul Choudhary: एक T20 मैच में 36 छक्के, 500 km की दूरी का बस सफर; कोच ने सुनाई मुकुल चौधरी के संघर्ष की कहानी

मुकुल चौधरी का IPL डेब्यू सीजन शानदार रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे मुकुल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी के बाद सुर्खियों में छाए हुए हैं. वह एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्ही की तरफ फिनिशर भी हैं. उन्होंने KKR के खिलाफ नाबाद 54 रन बनाकर LSG को वो मैच जिताया था, जिसकी उम्मीद टीम ने लगभग छोड़ ही दी थी. उनके अंडर-23 टीम के कोच चंद्रपाल सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि एक टी20 मैच में उन्होंने 36 छक्के जड़े थे. मुकुल चौधरी झुंझुनू में जहां प्रैक्टिस करते थे, वे काली मिट्टी की पिच थी. उनके लिए लाल मिट्टी की पिच पर ढालना एक चुनौती बनता जा रहा था, तब उन्होंने अपने अंडर-23 कोच चंद्रपाल से संपर्क किया. राजस्थान में लाल मिट्टी की पिच सिर्फ उदयपुर और नाथद्वारा में मिलती हैं. उनके घर से ये जगह काफी दूर थी, लेकिन क्रिकेटर बनने के जूनून में उन्हें ये मामूली लगी. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कोच चंद्रपाल ने बताया, "मुकुल चौधरी बहुत मेहनती हैं. मुझे मालूम नहीं था कि मुकुल इसके लिए तैयार होगा या नहीं, लेकिन लंबे सफर के बावजूद उन्होंने मान लिया. वह लंबी दूरी तय करते थे, बस से 500 किलोमीटर का सफर करने के बाद खेलना, रात को रुकने के बाद फिर आना. वे हफ्ते में 3 बार ऐसा करते थे, जो आसान नहीं होता. चंद्रपाल ने आगे कहा, "एक बार मुकुल न एक टी20 मैच में 36 छक्के लगाए थे. हमने कुछ टीमों के साथ मैच रखा. मुकुल की टीम उनके खिलाफ खेल रही थी, मुझे पता था कि वह अच्छी बल्लेबाजी करेंगे लेकिन जिस तरह से उन्होंने विस्फोटक पारी खेली उसकी उम्मीद से अधिक था. वह बहुत तेज प्रहार कर रहे थे. उन्होंने एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का भी अभ्यास किया." कोच ने आगे कहा, "वह IPL 2026 की तैयारी में जिस तरह अपने कंफर्ट से बाहर निकले, उसकी तारीफ करनी पड़ेगी. वह हमेशा टीम को आगे रखता है, वह टीम मैन है." मुकुल चौधरी ने घरेलू क्रिकेट में भी प्रभावित किया, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 की 5 पारियों में 173 रन बनाए. डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा.

Apr 11, 2026 - 12:30
 0
Mukul Choudhary: एक T20 मैच में 36 छक्के, 500 km की दूरी का बस सफर; कोच ने सुनाई मुकुल चौधरी के संघर्ष की कहानी

मुकुल चौधरी का IPL डेब्यू सीजन शानदार रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे मुकुल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी के बाद सुर्खियों में छाए हुए हैं. वह एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्ही की तरफ फिनिशर भी हैं. उन्होंने KKR के खिलाफ नाबाद 54 रन बनाकर LSG को वो मैच जिताया था, जिसकी उम्मीद टीम ने लगभग छोड़ ही दी थी. उनके अंडर-23 टीम के कोच चंद्रपाल सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि एक टी20 मैच में उन्होंने 36 छक्के जड़े थे.

मुकुल चौधरी झुंझुनू में जहां प्रैक्टिस करते थे, वे काली मिट्टी की पिच थी. उनके लिए लाल मिट्टी की पिच पर ढालना एक चुनौती बनता जा रहा था, तब उन्होंने अपने अंडर-23 कोच चंद्रपाल से संपर्क किया. राजस्थान में लाल मिट्टी की पिच सिर्फ उदयपुर और नाथद्वारा में मिलती हैं. उनके घर से ये जगह काफी दूर थी, लेकिन क्रिकेटर बनने के जूनून में उन्हें ये मामूली लगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कोच चंद्रपाल ने बताया, "मुकुल चौधरी बहुत मेहनती हैं. मुझे मालूम नहीं था कि मुकुल इसके लिए तैयार होगा या नहीं, लेकिन लंबे सफर के बावजूद उन्होंने मान लिया. वह लंबी दूरी तय करते थे, बस से 500 किलोमीटर का सफर करने के बाद खेलना, रात को रुकने के बाद फिर आना. वे हफ्ते में 3 बार ऐसा करते थे, जो आसान नहीं होता.

चंद्रपाल ने आगे कहा, "एक बार मुकुल न एक टी20 मैच में 36 छक्के लगाए थे. हमने कुछ टीमों के साथ मैच रखा. मुकुल की टीम उनके खिलाफ खेल रही थी, मुझे पता था कि वह अच्छी बल्लेबाजी करेंगे लेकिन जिस तरह से उन्होंने विस्फोटक पारी खेली उसकी उम्मीद से अधिक था. वह बहुत तेज प्रहार कर रहे थे. उन्होंने एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का भी अभ्यास किया."

कोच ने आगे कहा, "वह IPL 2026 की तैयारी में जिस तरह अपने कंफर्ट से बाहर निकले, उसकी तारीफ करनी पड़ेगी. वह हमेशा टीम को आगे रखता है, वह टीम मैन है." मुकुल चौधरी ने घरेलू क्रिकेट में भी प्रभावित किया, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 की 5 पारियों में 173 रन बनाए. डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow