Mukesh Ambani News: एक बार में ही कर दिए करोड़ों दान, केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, जानें कितनी रकम की डोनेट

Mukesh Ambani News: देश के सबसे अमीर परिवारों में टॉप पर रहने वाला अंबानी परिवार कितना धार्मिक है, ये तो हम सभी जानते हैं. अंबानी परिवार के सदस्य अक्सर मंदिरों में पूजा- पाठ करते नजर आते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बाबा महादेव के दर्शन करने पहुंचे. यहां से उनकी कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आी हैं. जिनमें वो भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं. केदारनाथ में किया जलाभिषेकमुकेश अंबानी आज यानी सोमवार को हेलीकॉप्टर से पहले केदारनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए, साथ ही उनका जलाभिषेक भी किया. इस दौरान उनके साथ परिवार से कोई सदस्य मौजूद नहीं था. वे अकेले ही दर्शन के लिए पहुंचे थे. मुकेश अंबानी इस दौरान मंदिर प्रशासन के साथ फोटो भी क्लिक करवाते नजर आए. उनके ये फोटोज न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किए हैं. Uttarakhand | Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director of Reliance Industries Limited, visited Badrinath and Kedarnath temples. pic.twitter.com/OfblJRvHgn — ANI (@ANI) June 15, 2026 ये भी पढ़ें: Investment Scheme: हर महीने 30 लाख कमाने का मौका, वीडियो में PM मोदी ने बता दी निवेश की नई स्कीम? बद्रीनाथ धाम में की पूजामुकेश अंबानी ने केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद बद्रीनाथ धाम में भी दर्शन किए. ना केवल दर्शन बल्कि वो मंदिर में भगवान की अच्छे से पूजा-अर्चना करते नजर आए. महादेव की आरती करते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है. इसके अलावा कुछ फोटोज में वो बड़े ही भक्तिभाव से हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. #WATCH | Uttarakhand | Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director of Reliance Industries Limited, offered prayers at Badrinath temple pic.twitter.com/N9vtq5zooL — ANI (@ANI) June 15, 2026 दो घंटे में दर्शन, 10 करोड़ दानमुकेश अंबानी ने महज दो घंटे में ही बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए. वो करीब सुबह 10 बजे हैलीकॉप्टर से उतरे, जिसके बाद महज 20 मिनट में ही बद्रीविशाल के दर्शन किए. जहां उन्होंनें मंदिर में 5 करोड़ रुपये का दान किया. तो वहीं इसके बाद केदारनाथ धाम भी पहुंचे, यहां भी उन्होंने 5 करोड़ रुपये का दान किया. कुल मिलाकर मुकेश अंबानी मंदिर समिति के पास 10 करोड़ रुपये का दान देकर आए हैं. ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: अब तेल कंपनियों को 1 लीटर पेट्रोल पर कितना घाटा हो रहा है? डीजल पर कम हुआ नुकसान

Jun 16, 2026 - 01:30
 0
Mukesh Ambani News: एक बार में ही कर दिए करोड़ों दान, केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, जानें कितनी रकम की डोनेट

Mukesh Ambani News: देश के सबसे अमीर परिवारों में टॉप पर रहने वाला अंबानी परिवार कितना धार्मिक है, ये तो हम सभी जानते हैं. अंबानी परिवार के सदस्य अक्सर मंदिरों में पूजा- पाठ करते नजर आते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बाबा महादेव के दर्शन करने पहुंचे. यहां से उनकी कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आी हैं. जिनमें वो भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं.

केदारनाथ में किया जलाभिषेक
मुकेश अंबानी आज यानी सोमवार को हेलीकॉप्टर से पहले केदारनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए, साथ ही उनका जलाभिषेक भी किया. इस दौरान उनके साथ परिवार से कोई सदस्य मौजूद नहीं था. वे अकेले ही दर्शन के लिए पहुंचे थे. मुकेश अंबानी इस दौरान मंदिर प्रशासन के साथ फोटो भी क्लिक करवाते नजर आए. उनके ये फोटोज न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किए हैं.

ये भी पढ़ें: Investment Scheme: हर महीने 30 लाख कमाने का मौका, वीडियो में PM मोदी ने बता दी निवेश की नई स्कीम?

बद्रीनाथ धाम में की पूजा
मुकेश अंबानी ने केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद बद्रीनाथ धाम में भी दर्शन किए. ना केवल दर्शन बल्कि वो मंदिर में भगवान की अच्छे से पूजा-अर्चना करते नजर आए. महादेव की आरती करते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है. इसके अलावा कुछ फोटोज में वो बड़े ही भक्तिभाव से हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं.

दो घंटे में दर्शन, 10 करोड़ दान
मुकेश अंबानी ने महज दो घंटे में ही बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए. वो करीब सुबह 10 बजे हैलीकॉप्टर से उतरे, जिसके बाद महज 20 मिनट में ही बद्रीविशाल के दर्शन किए. जहां उन्होंनें मंदिर में 5 करोड़ रुपये का दान किया. तो वहीं इसके बाद केदारनाथ धाम भी पहुंचे, यहां भी उन्होंने 5 करोड़ रुपये का दान किया. कुल मिलाकर मुकेश अंबानी मंदिर समिति के पास 10 करोड़ रुपये का दान देकर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: अब तेल कंपनियों को 1 लीटर पेट्रोल पर कितना घाटा हो रहा है? डीजल पर कम हुआ नुकसान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow