MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (Law) के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (Assistant District Prosecution Officer- ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. ऐसे अभ्यर्थी जो पहले किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से दोबारा शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है. कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि (Law) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो. इसके अलावा उम्मीदवार को आयोग द्वारा तय अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा. चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन? सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के वेतनमान के अनुसार 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी नियमानुसार दिया जाएगा. यह भी पढ़ें - IIT और IIIT में क्या है सबसे बड़ा अंतर जानिए, किस कॉलेज में मिलेगा बेहतर करियर और कैसे होगा एडमिशन कितना लगेगा आवेदन शुल्क? आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है. मध्य प्रदेश के बाहर के सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें. अब आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास रख लें. यह भी पढ़ें - कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

Jul 12, 2026 - 11:30
 0
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (Law) के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (Assistant District Prosecution Officer- ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. ऐसे अभ्यर्थी जो पहले किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से दोबारा शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि (Law) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो. इसके अलावा उम्मीदवार को आयोग द्वारा तय अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन?

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के वेतनमान के अनुसार 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी नियमानुसार दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें - IIT और IIIT में क्या है सबसे बड़ा अंतर जानिए, किस कॉलेज में मिलेगा बेहतर करियर और कैसे होगा एडमिशन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है. मध्य प्रदेश के बाहर के सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें - कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow