MP-MLAs को खरीदकर नहीं झुका सकता… TMC में टूट पर अभिषेक की दो टूक, केस की टाइमिंग पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को कथित जाली हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के दूसरे दौर के लिए 14 जून को पेश होने का नया समन जारी किया. CID अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने उनके घर पहुंचे थे. इस नोटिस को देने के लिए सीआईडी के अधिकारियों को 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा. इस बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह जांच एजेंसियों का हमेशा सहयोग करते आए हैं.  उन्होंने कहा कि विधायकों और सांसदों को खरीदकर टीएमसी को झुकाया नहीं जा सकता. जांच एजेंसियों को हमेशा करता सहयोग: अभिषेक बनर्जी अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'आप जानते हैं कि CID ने मुझे बुलाया था. मैं वहां 5.30 घंटे तक रहा. मुझे 14 जून को फिर से बुलाया गया है. मैं जाऊंगा. मैं इस तरह की जांच में हमेशा सहयोग करता हूं. मुझे किसी और मामले में भी समन भेजा जा सकता है. मैंने उनसे कहा है कि वे किसी और को नोटिस दे दें क्योंकि मैं वहां नहीं था, लेकिन मैंने सुना है कि वे इंतजार कर रहे थे. अगर वे तब नोटिस देना चाहते हैं जब मैं वहां नहीं हूं और किसी और को नोटिस लेने की इजाजत नहीं है तो उन्हें मेरे घर लौटने तक इंतजार करना होगा. मैं एजेंसियों के साथ हमेशा सहयोग करता हूं.' अभिषेक ने लगाया बातें लीक करने का आरोप टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'चुनाव के दौरान उन्होंने मेरे खिलाफ डीजे को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी. बंगाल में अब सरकार बदल गई है और वे बार-बार मेरे खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं. अमित शाह के भड़काऊ बयानों के लिए उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं होनी चाहिए? कई लोग CID से मिली जानकारी के आधार पर मेरे पेश होने से जुड़ी खबरें चला रहे हैं. जब मैं इस कोर्ट में चल रहे मामले के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं कर रहा हूं, तब जो बातें लीक की जा रही हैं, उसके खिलाफ हम हाई कोर्ट (HC) जाएंगे.' 'सांसद-विधायकों को खरीदकर नहीं झुका सकते' टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'हम इस लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. आप हमें झुका नहीं सकते, हम एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं. विधायकों और सांसदों को खरीदकर टीएमसी को झुकाया नहीं जा सकता. आपने कहा था कि आप अन्नपूर्णा भंडार देंगे, लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग हैं.' ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर

Jun 12, 2026 - 23:30
 0
MP-MLAs को खरीदकर नहीं झुका सकता… TMC में टूट पर अभिषेक की दो टूक, केस की टाइमिंग पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी को कथित जाली हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के दूसरे दौर के लिए 14 जून को पेश होने का नया समन जारी किया. CID अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने उनके घर पहुंचे थे. इस नोटिस को देने के लिए सीआईडी के अधिकारियों को 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा. इस बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह जांच एजेंसियों का हमेशा सहयोग करते आए हैं.  उन्होंने कहा कि विधायकों और सांसदों को खरीदकर टीएमसी को झुकाया नहीं जा सकता.

जांच एजेंसियों को हमेशा करता सहयोग: अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'आप जानते हैं कि CID ने मुझे बुलाया था. मैं वहां 5.30 घंटे तक रहा. मुझे 14 जून को फिर से बुलाया गया है. मैं जाऊंगा. मैं इस तरह की जांच में हमेशा सहयोग करता हूं. मुझे किसी और मामले में भी समन भेजा जा सकता है. मैंने उनसे कहा है कि वे किसी और को नोटिस दे दें क्योंकि मैं वहां नहीं था, लेकिन मैंने सुना है कि वे इंतजार कर रहे थे. अगर वे तब नोटिस देना चाहते हैं जब मैं वहां नहीं हूं और किसी और को नोटिस लेने की इजाजत नहीं है तो उन्हें मेरे घर लौटने तक इंतजार करना होगा. मैं एजेंसियों के साथ हमेशा सहयोग करता हूं.'

अभिषेक ने लगाया बातें लीक करने का आरोप

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'चुनाव के दौरान उन्होंने मेरे खिलाफ डीजे को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी. बंगाल में अब सरकार बदल गई है और वे बार-बार मेरे खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं. अमित शाह के भड़काऊ बयानों के लिए उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं होनी चाहिए? कई लोग CID से मिली जानकारी के आधार पर मेरे पेश होने से जुड़ी खबरें चला रहे हैं. जब मैं इस कोर्ट में चल रहे मामले के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं कर रहा हूं, तब जो बातें लीक की जा रही हैं, उसके खिलाफ हम हाई कोर्ट (HC) जाएंगे.'

'सांसद-विधायकों को खरीदकर नहीं झुका सकते'

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'हम इस लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. आप हमें झुका नहीं सकते, हम एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं. विधायकों और सांसदों को खरीदकर टीएमसी को झुकाया नहीं जा सकता. आपने कहा था कि आप अन्नपूर्णा भंडार देंगे, लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग हैं.'

ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow