MP Board Result 2026: DigiLocker से सेकंड में डाउनलोड करें एमपी बोर्ड की मार्कशीट, जानें आसान स्टेप्स
मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज सुबह 11 बजे बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश क्लास 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है. जसी छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकेंगे. साथ ही वह अपनी मार्कशीट को डिजिलॉकर से भी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे. नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav करेंगे. रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी. छात्र Board of Secondary Education, Madhya Pradesh की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. पिछले साल बोर्ड ने 6 मई को परिणाम घोषित किया था, लेकिन इस बार छात्रों को जल्दी राहत मिल रही है. मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से आयोजित 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा में इस बार करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिन्हें नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. छात्रों को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में 33 फीसदी नंबर हासिल करने होंगे. छात्रों की मार्कशीट पर जरूरी डिटेल्स होंगे. इनमें छात्र का नाम, रोल नंबर, पास या फेल, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, कुल अंक, विषयवार अंक, ग्रेड आदि शामिल हैं. जो छात्र अपनी मार्कशीट सुरक्षित और आसानी से डाउनलोड करना चाहते हैं, वे DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं. यह सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी मार्कशीट डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है.यह भी पढ़ें - MP Board 12th Result 2026 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट स्टेप 1: छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं.स्टेप 2: इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.स्टेप 3: फिर सर्च बॉक्स में “Madhya Pradesh Board” चुनें.स्टेप 4: अब छात्र-छात्राएं अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें.स्टेप 5: इसके बाद रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.स्टेप 6: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. MPBSE मोबाइल ऐप से भी देखें रिजल्ट बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया है. छात्र एमपी बोर्ड के मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलकर “Know Your Result” विकल्प चुनें. अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर भरें. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.यह भी पढ़ें - MP Board Results 2026: एमपी बोर्ड आज 11 बजे जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे, इस तरह कर सकेंगे आसानी से चेक
मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज सुबह 11 बजे बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश क्लास 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है. जसी छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकेंगे. साथ ही वह अपनी मार्कशीट को डिजिलॉकर से भी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे.
नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav करेंगे. रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी. छात्र Board of Secondary Education, Madhya Pradesh की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. पिछले साल बोर्ड ने 6 मई को परिणाम घोषित किया था, लेकिन इस बार छात्रों को जल्दी राहत मिल रही है.
मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से आयोजित 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा में इस बार करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिन्हें नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. छात्रों को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में 33 फीसदी नंबर हासिल करने होंगे. छात्रों की मार्कशीट पर जरूरी डिटेल्स होंगे. इनमें छात्र का नाम, रोल नंबर, पास या फेल, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, कुल अंक, विषयवार अंक, ग्रेड आदि शामिल हैं. जो छात्र अपनी मार्कशीट सुरक्षित और आसानी से डाउनलोड करना चाहते हैं, वे DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं. यह सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी मार्कशीट डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है.
यह भी पढ़ें - MP Board 12th Result 2026 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक
डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.
स्टेप 3: फिर सर्च बॉक्स में “Madhya Pradesh Board” चुनें.
स्टेप 4: अब छात्र-छात्राएं अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें.
स्टेप 5: इसके बाद रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
स्टेप 6: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
MPBSE मोबाइल ऐप से भी देखें रिजल्ट
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया है. छात्र एमपी बोर्ड के मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलकर “Know Your Result” विकल्प चुनें.
- अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर भरें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यह भी पढ़ें - MP Board Results 2026: एमपी बोर्ड आज 11 बजे जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे, इस तरह कर सकेंगे आसानी से चेक
What's Your Reaction?