MP में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नायब तहसीलदार के कुल 73 पद भरे जाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती सामान्य ओपन भर्ती से अलग है. इसमें मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के पात्र कर्मचारी शामिल हो सकते हैं आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी सेवा अवधि और शैक्षणिक योग्यता समेत सभी पात्रता शर्तें जांच नहीं होगी.  73 पदों पर होगी भर्ती  MPESB की इस भर्ती में नायब तहसीलदार के पदों को अलग-अलग कैडर में बांटा गया है. क्लेरिकल कैडर में कुल 46 पद हैं, जबकि पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर के लिए 27 पद निर्धारित है. क्लेरिकल कैडर में 32 नियमित और 14 बैकलॉग पद है. वहीं पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर में 12 नियमित और 15 बैकलॉग पर शामिल है. सभी पदों का वेतनमान लेवल-9 है, जिसमें 36,200 से 1,14,800 तक का वेतन निर्धारित है.  कौन कर सकता है आवेदन? इस विभागीय परीक्षा में वही कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जो राजस्व विभाग की निर्धारित क्लेरिकल सर्विस या पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर में कार्यरत है. उम्मीदवार के पास संबंधित पद पर कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूरी होना जरूरी है. यह सेवा स्थायी या ऑफशिएटिंग आधार पर हो सकती है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और इंजीनियरिंग समेत निर्धारित विषयों में ग्रेजुएशन मान्य है. उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2026 को 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एक उम्मीदवार इस विभागीय परीक्षा में अधिकतम तीन बार शामिल हो सकता है.  दो पेपर की होगी परीक्षा  नायब तहसीलदार चयन परीक्षा में 2 ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे. दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. पहले पेपर में सामान्य तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े सवाल होंगे. दूसरे पेपर में सरकारी सेवा नियम, राजस्व शब्दावली और राजस्व कानून एवं नियमों से सवाल पूछे जाएंगे. दूसरे पेपर में मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959, रेवेन्यू बुक सर्कुलर और लैंड रिकॉर्ड्स रूल्स से संबंधित हिस्से भी शामिल होंगे. परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत, जबकि एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं.  ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में MBBS इंटर्न्स को राहत, 17 हजार से बढ़कर 25 हजार हुआ स्टाइपेंड 17 सितंबर से आवेदन 1 अक्टूबर अंतिम तारीख  ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार 6 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. परीक्षा 14 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी भी दी गई है. वहीं दो पेपर वाली परीक्षा के लिए आवेदन फीस 2000 रुपये निर्धारित है. इसके अलावा आवेदन के माध्यम के अनुसार पोर्टल फीस लागू होगी.  ऐसे करें आवेदन  उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद वेबसाइट पर नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.  अब रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी और पर्सनल डिटेल भरनी होगी.  इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस जमा करनी होगी.  आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को फाइनल फॉर्म और रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं. ये भी पढ़ें-DU में बैक लगने पर नहीं होगी डिग्री रद्द, जानें कितने समय में करना होगा क्लियर

Sep 15, 2026 - 22:30
 0
MP में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नायब तहसीलदार के कुल 73 पद भरे जाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती सामान्य ओपन भर्ती से अलग है. इसमें मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के पात्र कर्मचारी शामिल हो सकते हैं आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी सेवा अवधि और शैक्षणिक योग्यता समेत सभी पात्रता शर्तें जांच नहीं होगी. 

73 पदों पर होगी भर्ती 

MPESB की इस भर्ती में नायब तहसीलदार के पदों को अलग-अलग कैडर में बांटा गया है. क्लेरिकल कैडर में कुल 46 पद हैं, जबकि पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर के लिए 27 पद निर्धारित है. क्लेरिकल कैडर में 32 नियमित और 14 बैकलॉग पद है. वहीं पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर में 12 नियमित और 15 बैकलॉग पर शामिल है. सभी पदों का वेतनमान लेवल-9 है, जिसमें 36,200 से 1,14,800 तक का वेतन निर्धारित है. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस विभागीय परीक्षा में वही कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जो राजस्व विभाग की निर्धारित क्लेरिकल सर्विस या पटवारी-रेवेन्यू इंस्पेक्टर कैडर में कार्यरत है. उम्मीदवार के पास संबंधित पद पर कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूरी होना जरूरी है. यह सेवा स्थायी या ऑफशिएटिंग आधार पर हो सकती है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और इंजीनियरिंग समेत निर्धारित विषयों में ग्रेजुएशन मान्य है. उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2026 को 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एक उम्मीदवार इस विभागीय परीक्षा में अधिकतम तीन बार शामिल हो सकता है. 

दो पेपर की होगी परीक्षा 

नायब तहसीलदार चयन परीक्षा में 2 ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे. दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. पहले पेपर में सामान्य तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े सवाल होंगे. दूसरे पेपर में सरकारी सेवा नियम, राजस्व शब्दावली और राजस्व कानून एवं नियमों से सवाल पूछे जाएंगे. दूसरे पेपर में मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959, रेवेन्यू बुक सर्कुलर और लैंड रिकॉर्ड्स रूल्स से संबंधित हिस्से भी शामिल होंगे. परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत, जबकि एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. 

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में MBBS इंटर्न्स को राहत, 17 हजार से बढ़कर 25 हजार हुआ स्टाइपेंड

17 सितंबर से आवेदन 1 अक्टूबर अंतिम तारीख 

ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार 6 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. परीक्षा 14 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी भी दी गई है. वहीं दो पेपर वाली परीक्षा के लिए आवेदन फीस 2000 रुपये निर्धारित है. इसके अलावा आवेदन के माध्यम के अनुसार पोर्टल फीस लागू होगी. 

ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद वेबसाइट पर नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा. 
  • अब रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी और पर्सनल डिटेल भरनी होगी. 
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस जमा करनी होगी. 
  • आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को फाइनल फॉर्म और रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-DU में बैक लगने पर नहीं होगी डिग्री रद्द, जानें कितने समय में करना होगा क्लियर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow