Mosquito Protection for Kids: बदलते मौसम में डेंगू मलेरिया से कैसे करें बचाव, बच्चों का रखें खास ख्याल

मौसम में बदलाव के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है.  जिससे बच्चों के बीमार पड़ने का डर रहता है. ऐसे में माता-पिता को घर की साफ-सफाई से लेकर बच्चों के खानपान और उनकी दिनचर्या तक कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी बच्चों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करती है. घर के आसपास पानी जमा न होने दें डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि घर और आसपास मच्छरों को पनपने न दिया जाए. कूलर, गमले, बाल्टी, छत और पानी की टंकी जैसी जगहों पर पानी जमा न होने दें. अगर कहीं पानी जमा है तो उसे तुरंत साफ करें. कूलर का पानी भी नियमित रूप से बदलते रहें. घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाने से मच्छरों को अंदर आने से रोका जा सकता है. बच्चों को बाहर खेलने भेजते समय भी आसपास की जगह का ध्यान रखें. बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए उन्हें पूरे बाजू के कपड़े, पूरी पैंट और मोजे पहनाएं, खासकर सुबह और शाम के समय. बच्चों के सोने के दौरान मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. दिन में सोते समय भी मच्छरदानी लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में भी काटते हैं. बच्चों की उम्र के हिसाब से सुरक्षित मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें, लेकिन इसे लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है. यह भी पढ़ें :  Winter health Care tips for Kids : बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम बच्चों को घर का बना ताजा और पौष्टिक खाना दें. उन्हें पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ पिलाते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. अगर बच्चे को तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, उल्टी, पेट दर्द या त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें. ज्यादा सुस्ती, लगातार उल्टी या पेट में तेज दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. बुखार होने पर खुद से दवा देने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि डेंगू और मलेरिया के लक्षण कई बार सामान्य वायरल बुखार जैसे लग सकते हैं. यह भी पढ़ें : Speech Therapy for Kids: 5 साल में भी बच्चा बोल नहीं रहा, बीमारी नहीं ये हो सकती है दिक्कत? 

Nov 19, 2026 - 06:30
 0
Mosquito Protection for Kids: बदलते मौसम में डेंगू मलेरिया से कैसे करें बचाव, बच्चों का रखें खास ख्याल

मौसम में बदलाव के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है.  जिससे बच्चों के बीमार पड़ने का डर रहता है. ऐसे में माता-पिता को घर की साफ-सफाई से लेकर बच्चों के खानपान और उनकी दिनचर्या तक कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी बच्चों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करती है.

घर के आसपास पानी जमा न होने दें

डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि घर और आसपास मच्छरों को पनपने न दिया जाए. कूलर, गमले, बाल्टी, छत और पानी की टंकी जैसी जगहों पर पानी जमा न होने दें. अगर कहीं पानी जमा है तो उसे तुरंत साफ करें. कूलर का पानी भी नियमित रूप से बदलते रहें. घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाने से मच्छरों को अंदर आने से रोका जा सकता है. बच्चों को बाहर खेलने भेजते समय भी आसपास की जगह का ध्यान रखें.

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए उन्हें पूरे बाजू के कपड़े, पूरी पैंट और मोजे पहनाएं, खासकर सुबह और शाम के समय. बच्चों के सोने के दौरान मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. दिन में सोते समय भी मच्छरदानी लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में भी काटते हैं. बच्चों की उम्र के हिसाब से सुरक्षित मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें, लेकिन इसे लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें :  Winter health Care tips for Kids : बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम

बच्चों को घर का बना ताजा और पौष्टिक खाना दें. उन्हें पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ पिलाते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. अगर बच्चे को तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, उल्टी, पेट दर्द या त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें. ज्यादा सुस्ती, लगातार उल्टी या पेट में तेज दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. बुखार होने पर खुद से दवा देने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि डेंगू और मलेरिया के लक्षण कई बार सामान्य वायरल बुखार जैसे लग सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Speech Therapy for Kids: 5 साल में भी बच्चा बोल नहीं रहा, बीमारी नहीं ये हो सकती है दिक्कत? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow