Monsoon Update: पीक पर पहुंचा मॉनसून, दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब लगातार आगे बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून ने अरब सागर के कई और हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को भी कवर कर लिया है. आने वाले 7 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. IMD के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 11 और 12 जून को तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है. पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है. यूपी-बिहार में कब होगी बारिशउत्तर प्रदेश में 10 से 14 जून के बीच बारिश का दौर शुरू हो सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जून तक कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. बिहार में 10 से 12 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा में 11 और 12 जून को जोरदार बारिश का अनुमान है. झारखंड, बिहार और गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में 10 से 12 जून तक आंधी-तूफान का खतरा बना रहेगा. कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसमपहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. केरल और कर्नाटक में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. आज (9 जून) दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 12 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. नॉर्थ ईस्ट में लगातार बारिशनॉर्थ ईस्ट के राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक यानी 14 जून तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. ये भी पढ़ें कॉकरोच के बाद देश में लॉन्च हुई 'इश्क करो पार्टी', सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बनाई, महुआ को ऑफर
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब लगातार आगे बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून ने अरब सागर के कई और हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को भी कवर कर लिया है. आने वाले 7 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है.
IMD के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 11 और 12 जून को तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है. पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है.
यूपी-बिहार में कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में 10 से 14 जून के बीच बारिश का दौर शुरू हो सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जून तक कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. बिहार में 10 से 12 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा में 11 और 12 जून को जोरदार बारिश का अनुमान है. झारखंड, बिहार और गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में 10 से 12 जून तक आंधी-तूफान का खतरा बना रहेगा.
कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. केरल और कर्नाटक में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. आज (9 जून) दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 12 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
नॉर्थ ईस्ट में लगातार बारिश
नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक यानी 14 जून तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें
कॉकरोच के बाद देश में लॉन्च हुई 'इश्क करो पार्टी', सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बनाई, महुआ को ऑफर
What's Your Reaction?