Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

Monsoon Trip In India: भीषण गर्मी के बाद मानसून का मौसम हर किसी को राहत देता है और बारिश के साथ ही चारों तरफ हरियाली भी फैलने लगती है. यही वजह है कि मानसून को घूमने के लिए भी सबसे खास मौसम माना जाता है. अगर आप भी इस सीजन में परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं तो भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जहां बारिश के बाद प्राकृतिक नजारे जन्नत जैसे खूबसूरत हो जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच बेहतरीन जगहों के बारे में. शिलांग पूर्व का स्कॉटलैंड मेघालय की राजधानी शिलांग को यूं ही पूर्व का स्कॉटलैंड नहीं कहा जाता. बारिश के लैंडस्केप, घनी हरियाली और कई वॉटरफॉल इसे प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं बनाते. यहां उमियाम झील पर बोटिंग और एलिफेंट फॉल्स की सैर मानसून ट्रिप का सबसे यादगार हिस्सा बन सकती है, वहीं पास के चेरापूंजी के झरने और लिविंग रूट ब्रिज भी मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. यह भी पढ़ें; Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स कुर्ग कॉफी के बागानों की धरती कर्नाटक का कुर्ग यानी कोडागु अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और पहाड़ी खूबसूरती के लिए मशहूर है. बारिश के मौसम में यहां का मौसम और भी ज्यादा मनमोहक हो जाता है, जब कॉफी के बागानों के बीच धुंध फैली रहती है और हर तरफ बारिश से भीगी हरियाली नजर आती है. यहां एबी फॉल्स और राजा सीट जैसे पर्यटन स्थल मानसून में घूमने लायक बेहतरीन जगहें हैं. मुन्नार केरल का हिल स्टेशन केरल का मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. यहां के चाय के बागान, बादलों से ढकी पहाड़ियां और झरने मानसून में इसका लुक कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर मौसम सही रहे, तो मुन्नार मानसून ट्रिप के लिए शानदार डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. लोनावला पश्चिमी घाटै का खूबसूरत हिल स्टेशन पश्चिमी घाट में बसा लोनावला अपने दिल लुभा देने वाला नजारा, हरी भरी वादियों और कई जलप्रपातों के लिए जाना जाता है. मानसून का मौसम इस इलाके को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देता है, यही वजह है कि मुंबई और पुणे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह मानसून वीकेंड ट्रिप का पसंदीदा ठिकाना बन जाता है. मेघालय का बारिश लवर्स के लिए जन्नत  जिन्हें बारिश में घूमना पसंद है, उनके लिए मेघालय किसी स्वर्ग से कम नहीं. चेरापूंजी के झरने, घने जंगल और मशहूर लिविंग रूट ब्रिज मानसून के दौरान अपनी असली खूबसूरती में नजर आते हैं. यह जगह दुनिया की सबसे जयादा बारिश वाले इलाकों में गिनी जाती है, इसलिए यहां का मानसून अनुभव बाकी जगहों से बिल्कुल अलग होता है. यह भी पढ़ें; Darjeeling Couple Tour: केवल इतने रुपयों में हो जाएगा दार्जिलिंग का कपल टूर, ऐसे लगाएं हिसाब

Aug 21, 2026 - 05:30
 0
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

Monsoon Trip In India: भीषण गर्मी के बाद मानसून का मौसम हर किसी को राहत देता है और बारिश के साथ ही चारों तरफ हरियाली भी फैलने लगती है. यही वजह है कि मानसून को घूमने के लिए भी सबसे खास मौसम माना जाता है. अगर आप भी इस सीजन में परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं तो भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जहां बारिश के बाद प्राकृतिक नजारे जन्नत जैसे खूबसूरत हो जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच बेहतरीन जगहों के बारे में.

शिलांग पूर्व का स्कॉटलैंड

मेघालय की राजधानी शिलांग को यूं ही पूर्व का स्कॉटलैंड नहीं कहा जाता. बारिश के लैंडस्केप, घनी हरियाली और कई वॉटरफॉल इसे प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं बनाते. यहां उमियाम झील पर बोटिंग और एलिफेंट फॉल्स की सैर मानसून ट्रिप का सबसे यादगार हिस्सा बन सकती है, वहीं पास के चेरापूंजी के झरने और लिविंग रूट ब्रिज भी मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें; Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स

कुर्ग कॉफी के बागानों की धरती

कर्नाटक का कुर्ग यानी कोडागु अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और पहाड़ी खूबसूरती के लिए मशहूर है. बारिश के मौसम में यहां का मौसम और भी ज्यादा मनमोहक हो जाता है, जब कॉफी के बागानों के बीच धुंध फैली रहती है और हर तरफ बारिश से भीगी हरियाली नजर आती है. यहां एबी फॉल्स और राजा सीट जैसे पर्यटन स्थल मानसून में घूमने लायक बेहतरीन जगहें हैं.

मुन्नार केरल का हिल स्टेशन

केरल का मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. यहां के चाय के बागान, बादलों से ढकी पहाड़ियां और झरने मानसून में इसका लुक कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर मौसम सही रहे, तो मुन्नार मानसून ट्रिप के लिए शानदार डेस्टिनेशन साबित हो सकता है.

लोनावला पश्चिमी घाटै का खूबसूरत हिल स्टेशन

पश्चिमी घाट में बसा लोनावला अपने दिल लुभा देने वाला नजारा, हरी भरी वादियों और कई जलप्रपातों के लिए जाना जाता है. मानसून का मौसम इस इलाके को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देता है, यही वजह है कि मुंबई और पुणे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह मानसून वीकेंड ट्रिप का पसंदीदा ठिकाना बन जाता है.

मेघालय का बारिश लवर्स के लिए जन्नत 

जिन्हें बारिश में घूमना पसंद है, उनके लिए मेघालय किसी स्वर्ग से कम नहीं. चेरापूंजी के झरने, घने जंगल और मशहूर लिविंग रूट ब्रिज मानसून के दौरान अपनी असली खूबसूरती में नजर आते हैं. यह जगह दुनिया की सबसे जयादा बारिश वाले इलाकों में गिनी जाती है, इसलिए यहां का मानसून अनुभव बाकी जगहों से बिल्कुल अलग होता है.

यह भी पढ़ें; Darjeeling Couple Tour: केवल इतने रुपयों में हो जाएगा दार्जिलिंग का कपल टूर, ऐसे लगाएं हिसाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow