Money Plant Facts: क्या मनी प्लांट घर में रखने से सच में आता है पैसा? जानें सच

Money Plant Facts: मनी प्लांट को आप अक्सर कई घरों में आसानी से देख सकते हैं. इसकी बैल और पत्तियां घर को एक खूबसूरत लूक देती हैं. वहीं कम देखभाल में भी यह आसानी से बढ़ता है. मनी प्लांट को लेकर हमेशा यह सुनने में आता है कि इसे घर में रखने से धन की वर्षा होती है. इसी वजह से इसे मनी प्लांट यानि की धन का पौधा भी कहा जाता है. वास्तु शास्त्र और लोकमान्यताओं में इसे आर्थिक संपत्ति और स्मृद्धि का प्रतिक माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या घर में मनी प्लांट रखने से सच में धन वृद्धि होती है या नहीं. मनी प्लांट होता है समृद्धि का प्रतीक अपने नाम के अनुसार ही कई लोगों का यह मानना है कि मनी प्लांट मतलब पैसों का पौधा. लेकिन यह सिर्फ पौधे का नाम है, इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं होता है. वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि इस पौधे की बैल जितनी बढ़ेगी घर में धन की वृद्धि भी उतनी ही होती है. इसी वजह से लोग इसे अपने घर, दुकान और ऑफिस में लगाना पसंद करते हैं. हालांकि, इसका कोई प्रमाण नहीं है. लेकिन घर में पौधा होना घर में सकारात्मकता जरूर बढ़ाता है क्योंकि इसकी हरी-भरी पत्तियां घर में शांत वातावरण बनाती है. यह भी पढ़ें: Monsoon Window Open Or Closed: पंखा चलाते समय खिड़की खोलें या बंद रखें, मानसून सीजन में क्या है सही तरीका? मनी प्लांट से आएगी सकारात्मकता मनी पलांट का घर में होना कुछ लोगों के लिए घर के वातावरण में सकारात्मकता का कारण हो सकता है. हरियाली घर में होने से मन शांत रहता है और आप अच्छा महसूस करते हैं. मनी प्लांट आपके घर को आकर्षक बनाता है. वहीं पैसे बढ़ाने के लिए मनी पलांट पर निर्भर रहना सही नहीं है. इसके लिए आप कम खर्च, बेहतर निवेश और बचत करने जैसे कदम उठा सकते हैं. मनी प्लांट रखने के लिए सही जगह वास्तु मान्यताओं में मनी प्लांट को घर के कुछ विशेष स्थानों पर रखने की सलाह दी जाती है. आमतौर पर इसे दक्षिण-पूर्व दिशा से जोड़कर देखा जाता है. कुछ लोग इसे लिविंग रूम या बालकनी में भी रखते हैं. हालांकि, पौधे की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देना ज्यादा महत्वपूर्ण है. मनी प्लांट को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसे पर्याप्त अप्रत्यक्ष रोशनी मिले और पानी का उचित निकास हो. बहुत तेज धूप पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि अत्यधिक पानी भी जड़ों को खराब कर सकता है. यह भी पढ़ें: Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

Aug 20, 2026 - 12:30
 0
Money Plant Facts: क्या मनी प्लांट घर में रखने से सच में आता है पैसा? जानें सच

Money Plant Facts: मनी प्लांट को आप अक्सर कई घरों में आसानी से देख सकते हैं. इसकी बैल और पत्तियां घर को एक खूबसूरत लूक देती हैं. वहीं कम देखभाल में भी यह आसानी से बढ़ता है. मनी प्लांट को लेकर हमेशा यह सुनने में आता है कि इसे घर में रखने से धन की वर्षा होती है. इसी वजह से इसे मनी प्लांट यानि की धन का पौधा भी कहा जाता है. वास्तु शास्त्र और लोकमान्यताओं में इसे आर्थिक संपत्ति और स्मृद्धि का प्रतिक माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या घर में मनी प्लांट रखने से सच में धन वृद्धि होती है या नहीं.

मनी प्लांट होता है समृद्धि का प्रतीक

अपने नाम के अनुसार ही कई लोगों का यह मानना है कि मनी प्लांट मतलब पैसों का पौधा. लेकिन यह सिर्फ पौधे का नाम है, इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं होता है. वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि इस पौधे की बैल जितनी बढ़ेगी घर में धन की वृद्धि भी उतनी ही होती है. इसी वजह से लोग इसे अपने घर, दुकान और ऑफिस में लगाना पसंद करते हैं. हालांकि, इसका कोई प्रमाण नहीं है. लेकिन घर में पौधा होना घर में सकारात्मकता जरूर बढ़ाता है क्योंकि इसकी हरी-भरी पत्तियां घर में शांत वातावरण बनाती है.

यह भी पढ़ें: Monsoon Window Open Or Closed: पंखा चलाते समय खिड़की खोलें या बंद रखें, मानसून सीजन में क्या है सही तरीका?

मनी प्लांट से आएगी सकारात्मकता

मनी पलांट का घर में होना कुछ लोगों के लिए घर के वातावरण में सकारात्मकता का कारण हो सकता है. हरियाली घर में होने से मन शांत रहता है और आप अच्छा महसूस करते हैं. मनी प्लांट आपके घर को आकर्षक बनाता है. वहीं पैसे बढ़ाने के लिए मनी पलांट पर निर्भर रहना सही नहीं है. इसके लिए आप कम खर्च, बेहतर निवेश और बचत करने जैसे कदम उठा सकते हैं.

मनी प्लांट रखने के लिए सही जगह

वास्तु मान्यताओं में मनी प्लांट को घर के कुछ विशेष स्थानों पर रखने की सलाह दी जाती है. आमतौर पर इसे दक्षिण-पूर्व दिशा से जोड़कर देखा जाता है. कुछ लोग इसे लिविंग रूम या बालकनी में भी रखते हैं. हालांकि, पौधे की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देना ज्यादा महत्वपूर्ण है. मनी प्लांट को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसे पर्याप्त अप्रत्यक्ष रोशनी मिले और पानी का उचित निकास हो. बहुत तेज धूप पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि अत्यधिक पानी भी जड़ों को खराब कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow