Mobile Data vs Wi-Fi: आपके फोन की बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? यहां जानें

Mobile Data vs Wi-Fi Battery Consumption: आजकल फोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए यूज नहीं हो रहे हैं. इन पर दिनभर सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग चलती रहती है और ऑनलाइन पेमेंट, गेमिंग, वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग जैसे कई कामों में इन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है. इन चीजों के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी है. जब इंटरनेट की बात आती है तो लोग बिना कुछ सोचे सुविधा के हिसाब से मोबाइल डेटा या वाईफाई को ऑन कर लेते हैं. आप मोबाइल डेटा या वाईफाई में से क्या चुनते हैं, इसका फोन की बैटरी पर सीधा असर पड़ता है. आज हम जानेंगे कि इन दोनों में से कौन-सा ज्यादा बैटरी की खपत करता है. मोबाइल डेटा है बैटरी का असली दुश्मन अगर मोबाइल डेटा और वाईफाई की बात की जाए तो मोबाइल डेटा फोन की बैटरी का बड़ा दुश्मन है. स्ट्रॉन्ग वाईफाई नेटवर्क की तुलना में 4G या 5G नेटवर्क को यूज करना बैटरी पर 50-120 प्रतिशत तक ज्यादा असर डालता है. यानी मोबाइल डेटा को यूज करना बैटरी के लिए ज्यादा भारी काम है. यही कारण है कि वाईफाई से कनेक्टेड रहते हुए फोन की बैटरी ज्यादा चलती है.  मोबाइल डेटा ज्यादा बैटरी क्यों खाता है? इसके पीछे दो कारण हैं. पहला है सिग्नल डिस्टेंस. जब आप मोबाइल डेटा का यूज कर रहे होते हैं तो फोन को टावर से कनेक्ट होने के लिए ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है. यह टावर 100 मीटर दूर भी हो सकता है और इसकी दूरी 2-3 किलोमीटर भी हो सकती है. टावर से फोन जितनी दूर होगा, उसे नेटवर्क लेने के लिए उतना ही ज्यादा काम करना पड़ेगा. इसमें ज्यादा बैटरी कंज्यूम होती है. दूसरा कारण है कमजोर नेटवर्क. मोबाइल डेटा ऑन रहते हुए फोन लगातार स्ट्रॉन्ग नेटवर्क की तलाश में रहता है. जब तक इसे स्ट्रॉन्ग और स्टेबल नेटवर्क नहीं मिलता, इसकी स्कैनिंग चलती रहती है. इस कारण बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है. दूसरी वाईफाई के मामले में ऐसा नहीं होता. वाईफाई राउटर फोन से कुछ ही कदमों की दूरी पर होता है, जिस कारण बैटरी पर ज्यादा लोड नहीं आता. बैटरी बचाने के काम आएंगी ये टिप्स मोबाइल डेटा की जगह अवेलेबल होने पर वाईफाई यूज करें.  कमजोर नेटवर्क है तो मोबाइल डेटा को बंद कर दें. सफर के दौरान जरूरत न होने पर मोबाइल डेटा को बंद रखें. फोन के सॉफ्टवेयर और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें. ये भी पढ़ें- Telegram Ban होने के बाद एक्सेस के दूसरे तरीके देख रहे लोग, तेजी से बढ़े VPN के डाउनलोड

Jun 20, 2026 - 12:30
 0
Mobile Data vs Wi-Fi: आपके फोन की बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? यहां जानें

Mobile Data vs Wi-Fi Battery Consumption: आजकल फोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए यूज नहीं हो रहे हैं. इन पर दिनभर सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग चलती रहती है और ऑनलाइन पेमेंट, गेमिंग, वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग जैसे कई कामों में इन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है. इन चीजों के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी है. जब इंटरनेट की बात आती है तो लोग बिना कुछ सोचे सुविधा के हिसाब से मोबाइल डेटा या वाईफाई को ऑन कर लेते हैं. आप मोबाइल डेटा या वाईफाई में से क्या चुनते हैं, इसका फोन की बैटरी पर सीधा असर पड़ता है. आज हम जानेंगे कि इन दोनों में से कौन-सा ज्यादा बैटरी की खपत करता है.

मोबाइल डेटा है बैटरी का असली दुश्मन

अगर मोबाइल डेटा और वाईफाई की बात की जाए तो मोबाइल डेटा फोन की बैटरी का बड़ा दुश्मन है. स्ट्रॉन्ग वाईफाई नेटवर्क की तुलना में 4G या 5G नेटवर्क को यूज करना बैटरी पर 50-120 प्रतिशत तक ज्यादा असर डालता है. यानी मोबाइल डेटा को यूज करना बैटरी के लिए ज्यादा भारी काम है. यही कारण है कि वाईफाई से कनेक्टेड रहते हुए फोन की बैटरी ज्यादा चलती है. 

मोबाइल डेटा ज्यादा बैटरी क्यों खाता है?

इसके पीछे दो कारण हैं. पहला है सिग्नल डिस्टेंस. जब आप मोबाइल डेटा का यूज कर रहे होते हैं तो फोन को टावर से कनेक्ट होने के लिए ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है. यह टावर 100 मीटर दूर भी हो सकता है और इसकी दूरी 2-3 किलोमीटर भी हो सकती है. टावर से फोन जितनी दूर होगा, उसे नेटवर्क लेने के लिए उतना ही ज्यादा काम करना पड़ेगा. इसमें ज्यादा बैटरी कंज्यूम होती है. दूसरा कारण है कमजोर नेटवर्क. मोबाइल डेटा ऑन रहते हुए फोन लगातार स्ट्रॉन्ग नेटवर्क की तलाश में रहता है. जब तक इसे स्ट्रॉन्ग और स्टेबल नेटवर्क नहीं मिलता, इसकी स्कैनिंग चलती रहती है. इस कारण बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है. दूसरी वाईफाई के मामले में ऐसा नहीं होता. वाईफाई राउटर फोन से कुछ ही कदमों की दूरी पर होता है, जिस कारण बैटरी पर ज्यादा लोड नहीं आता.

बैटरी बचाने के काम आएंगी ये टिप्स

  • मोबाइल डेटा की जगह अवेलेबल होने पर वाईफाई यूज करें. 
  • कमजोर नेटवर्क है तो मोबाइल डेटा को बंद कर दें.
  • सफर के दौरान जरूरत न होने पर मोबाइल डेटा को बंद रखें.
  • फोन के सॉफ्टवेयर और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें.

ये भी पढ़ें-

Telegram Ban होने के बाद एक्सेस के दूसरे तरीके देख रहे लोग, तेजी से बढ़े VPN के डाउनलोड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow