Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत

Meta के अपकमिंग मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है. कंपनी के इस डिवाइस को फिलहाल Project Phoenix के कोडनेम से जाना जा रहा है. सामने आई तस्वीरों से यह साफ पता चलता है कि Meta इस बार अपने Quest सीरीज वाले भारी डिजाइन से अलग हटकर ज्यादा पतले और चश्मे जैसे डिजाइन पर काम कर रही है. हालांकि, Meta ने अभी तक इस डिवाइस को ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया है. ऐसे में आइए जानते है क्या है Meta के नए हेडसेट की खासियत. चश्मे जैसा डिजाइन देखने को मिला लीक हुई तस्वीरों में Project Phoenix का डिजाइन सामान्य VR हेडसेट की तुलना में काफी अलग दिखाई दे रहा है. इसमें मोटे फेस कवर की जगह ग्लासेज जैसी फ्रेम नजर आ रही हैं. डिवाइस में अलग-अलग नोज पैड दिए गए हैं, जिससे यह चेहरे पर सामान्य चश्मे की तरह टिक सकता है. बताया जा रहा है कि इस डिजाइन की वजह से हेडसेट को हल्का और लंबे समय तक पहनने के लिए ज्यादा आरामदायक बनाना है. हैंड और आई ट्रैकिंग पर जोर लीक से यह भी संकेत मिलता है कि Meta इस डिवाइस में हैंड और आई ट्रैकिंग जैसी तकनीकों को अहम भूमिका दे रही है. इसका मतलब यह है कि यूजर को कई कामों के लिए पूराने कंट्रोलर की जरूरत कम पड़ सकती है. डिवाइस के किनारों और नीचे की तरफ सेंसर या कैमरा भी दिखाई दे रहा है. इनका इस्तेमाल ट्रैकिंग और मिक्स्ड रियलिटी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हो सकता है. हालांकि, इन सेंसर का सही काम Meta की ऑफिशियल घोषणा के बाद ही साफ होगा. यह भी पढ़ें - ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट प्रिस्क्रिप्शन लेंस का भी सपोर्ट Project Phoenix से जुड़ी तस्वीरें Meta के HorizonOS के एक प्रिस्क्रिप्शन लेंस पैकेज में सामने आईं. इनमें अलग-अलग प्रिस्क्रिप्शन लेंस इंसर्ट्स को हेडसेट के ऑप्टिक्स के सामने फिट करते हुए दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि मेटा के Horizon OS के प्रिस्क्रिप्शन लेंस पैकेज और सेटअप फाइल अपडेट के दौरान यह विजुअल्स लीक हो गए. कब लॉन्च होगा हेडसेट? अभी तक Meta ने Project Phoenix का ऑफिशियल नाम, कीमत और लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे 2027 में आने वाला प्रीमियम और अल्ट्रालाइट मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस बताया जा रहा है. वहीं, Meta Connect 2026 इवेंट 23 सितंबर से शुरू होने वाला है, इसलिए आने वाले दिनों में कंपनी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अधिक जानकारी सामने ला सकती है. यह भी पढ़ें - WhatsApp चैट हो गई गायब? ऐसे करें Restore

Sep 13, 2026 - 01:30
 0
Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत

Meta के अपकमिंग मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है. कंपनी के इस डिवाइस को फिलहाल Project Phoenix के कोडनेम से जाना जा रहा है. सामने आई तस्वीरों से यह साफ पता चलता है कि Meta इस बार अपने Quest सीरीज वाले भारी डिजाइन से अलग हटकर ज्यादा पतले और चश्मे जैसे डिजाइन पर काम कर रही है. हालांकि, Meta ने अभी तक इस डिवाइस को ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया है. ऐसे में आइए जानते है क्या है Meta के नए हेडसेट की खासियत.

चश्मे जैसा डिजाइन देखने को मिला

लीक हुई तस्वीरों में Project Phoenix का डिजाइन सामान्य VR हेडसेट की तुलना में काफी अलग दिखाई दे रहा है. इसमें मोटे फेस कवर की जगह ग्लासेज जैसी फ्रेम नजर आ रही हैं. डिवाइस में अलग-अलग नोज पैड दिए गए हैं, जिससे यह चेहरे पर सामान्य चश्मे की तरह टिक सकता है. बताया जा रहा है कि इस डिजाइन की वजह से हेडसेट को हल्का और लंबे समय तक पहनने के लिए ज्यादा आरामदायक बनाना है.

हैंड और आई ट्रैकिंग पर जोर

लीक से यह भी संकेत मिलता है कि Meta इस डिवाइस में हैंड और आई ट्रैकिंग जैसी तकनीकों को अहम भूमिका दे रही है. इसका मतलब यह है कि यूजर को कई कामों के लिए पूराने कंट्रोलर की जरूरत कम पड़ सकती है. डिवाइस के किनारों और नीचे की तरफ सेंसर या कैमरा भी दिखाई दे रहा है. इनका इस्तेमाल ट्रैकिंग और मिक्स्ड रियलिटी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हो सकता है. हालांकि, इन सेंसर का सही काम Meta की ऑफिशियल घोषणा के बाद ही साफ होगा.

यह भी पढ़ें - ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट

प्रिस्क्रिप्शन लेंस का भी सपोर्ट

Project Phoenix से जुड़ी तस्वीरें Meta के HorizonOS के एक प्रिस्क्रिप्शन लेंस पैकेज में सामने आईं. इनमें अलग-अलग प्रिस्क्रिप्शन लेंस इंसर्ट्स को हेडसेट के ऑप्टिक्स के सामने फिट करते हुए दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि मेटा के Horizon OS के प्रिस्क्रिप्शन लेंस पैकेज और सेटअप फाइल अपडेट के दौरान यह विजुअल्स लीक हो गए.

कब लॉन्च होगा हेडसेट?

अभी तक Meta ने Project Phoenix का ऑफिशियल नाम, कीमत और लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे 2027 में आने वाला प्रीमियम और अल्ट्रालाइट मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस बताया जा रहा है. वहीं, Meta Connect 2026 इवेंट 23 सितंबर से शुरू होने वाला है, इसलिए आने वाले दिनों में कंपनी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अधिक जानकारी सामने ला सकती है.

यह भी पढ़ें - WhatsApp चैट हो गई गायब? ऐसे करें Restore

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow