Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
आजकल AI स्मार्ट ग्लास सिर्फ फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने तक सीमित नहीं हैं. इन ग्लासेज के जरिए यूजर्स Meta AI से सामने दिखाई देने वाली चीजों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, किसी मेन्यू का अनुवाद करा सकते हैं या किसी ऑब्जेक्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं. लेकिन इसी सुविधा के साथ प्राइवेसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. Meta ने अब यूजर्स को अपने विजुअल डेटा को AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने से रोकने का ऑप्शन दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Meta के AI स्मार्ट ग्लास कैमरे से ली गई फोटो या वीडियो को तब प्रोसेस कर सकते हैं, जब यूजर Meta AI से उसके बारे में कोई सवाल करता है. जैसे अगर आपने ग्लास से किसी रेस्टोरेंट के मेन्यू को देखकर उसका ट्रांसलेशन करने के लिए AI से पूछा तो उस विजुअल डेटा को AI सर्विस तक भेजना पड़ सकता है. पहले ऐसे विजुअल इंटरैक्शन का इस्तेमाल Meta अपने AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए कर सकता था. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अब यूजर्स को इससे बाहर निकलने का ऑप्शन देना शुरू किया है. यह भी पढ़ें: Meta ने लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लासेस! सिनेमा से गेमिंग तक सबकुछ होगा खास ऑप्ट-आउट करने पर क्या बदलेगा? अगर यूजर विजुअल डेटा के AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल से ऑप्ट आउट करता है तो कैमरे से संबंधित AI इंटरैक्शन का डेटा मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. Meta के अनुसार, ऐसे डेटा को प्रोडक्ट सुधार के लिए थर्ड-पार्टी कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा रिव्यू भी नहीं किया जाएगा. इसका मतलब यह नहीं है कि ग्लास का कैमरा काम करना बंद कर देगा. आप पहले की तरह AI से किसी फोटो या सामने दिख रही चीज के बारे में सवाल पूछ सकेंगे. फर्क सिर्फ इतना होगा कि उस विजुअल डेटा को AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं होगी. सेटिंग कैसे बदलें? अगर आपके पास Meta AI वाले स्मार्ट ग्लास हैं तो सबसे पहले उनसे जुड़े Meta View ऐप में जाएं. इसके बाद प्राइवेसी या AI से संबंधित सेटिंग्स में विजुअल डेटा के इस्तेमाल से जुड़ा ऑप्शन खोजें. यहां आपको अपने विजुअल डेटा को AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने की परमिशन को बंद करने का ऑप्शन मिल जाएगा. ध्यान रखें कि ऐप के वर्जन और क्षेत्र के अनुसार सेटिंग का नाम या उसका स्थान अलग हो सकता है. इसलिए ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना बेहतर है. क्या इससे पूरा डेटा प्राइवेट हो जाएगा? यहां एक जरूरी अंतर समझना होगा. यह ऑप्ट-आउट मुख्य रूप से AI के लिए इस्तेमाल होने वाले विजुअल डेटा से संबंधित है. इसका मतलब यह नहीं है कि स्मार्ट ग्लास से जुड़ी हर तरह की डेटा प्रोसेसिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी. Meta के मुताबिक कुछ AI फीचर्स के लिए डेटा को क्लाउड में प्रोसेस करना जरूरी हो सकता है. Meta ने AI ग्लास के लिए Private Processing नाम की तकनीक भी पेश की है जिसका उद्देश्य क्लाउड में AI प्रोसेसिंग के दौरान यूजर डेटा को Meta सहित अन्य सिस्टम से सुरक्षित रखना है. यह भी पढ़ें: iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल
आजकल AI स्मार्ट ग्लास सिर्फ फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने तक सीमित नहीं हैं. इन ग्लासेज के जरिए यूजर्स Meta AI से सामने दिखाई देने वाली चीजों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, किसी मेन्यू का अनुवाद करा सकते हैं या किसी ऑब्जेक्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं. लेकिन इसी सुविधा के साथ प्राइवेसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. Meta ने अब यूजर्स को अपने विजुअल डेटा को AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने से रोकने का ऑप्शन दिया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Meta के AI स्मार्ट ग्लास कैमरे से ली गई फोटो या वीडियो को तब प्रोसेस कर सकते हैं, जब यूजर Meta AI से उसके बारे में कोई सवाल करता है. जैसे अगर आपने ग्लास से किसी रेस्टोरेंट के मेन्यू को देखकर उसका ट्रांसलेशन करने के लिए AI से पूछा तो उस विजुअल डेटा को AI सर्विस तक भेजना पड़ सकता है. पहले ऐसे विजुअल इंटरैक्शन का इस्तेमाल Meta अपने AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए कर सकता था. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अब यूजर्स को इससे बाहर निकलने का ऑप्शन देना शुरू किया है.
यह भी पढ़ें: Meta ने लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लासेस! सिनेमा से गेमिंग तक सबकुछ होगा खास
ऑप्ट-आउट करने पर क्या बदलेगा?
अगर यूजर विजुअल डेटा के AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल से ऑप्ट आउट करता है तो कैमरे से संबंधित AI इंटरैक्शन का डेटा मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. Meta के अनुसार, ऐसे डेटा को प्रोडक्ट सुधार के लिए थर्ड-पार्टी कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा रिव्यू भी नहीं किया जाएगा.
इसका मतलब यह नहीं है कि ग्लास का कैमरा काम करना बंद कर देगा. आप पहले की तरह AI से किसी फोटो या सामने दिख रही चीज के बारे में सवाल पूछ सकेंगे. फर्क सिर्फ इतना होगा कि उस विजुअल डेटा को AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं होगी.
सेटिंग कैसे बदलें?
अगर आपके पास Meta AI वाले स्मार्ट ग्लास हैं तो सबसे पहले उनसे जुड़े Meta View ऐप में जाएं. इसके बाद प्राइवेसी या AI से संबंधित सेटिंग्स में विजुअल डेटा के इस्तेमाल से जुड़ा ऑप्शन खोजें. यहां आपको अपने विजुअल डेटा को AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने की परमिशन को बंद करने का ऑप्शन मिल जाएगा.
ध्यान रखें कि ऐप के वर्जन और क्षेत्र के अनुसार सेटिंग का नाम या उसका स्थान अलग हो सकता है. इसलिए ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना बेहतर है.
क्या इससे पूरा डेटा प्राइवेट हो जाएगा?
यहां एक जरूरी अंतर समझना होगा. यह ऑप्ट-आउट मुख्य रूप से AI के लिए इस्तेमाल होने वाले विजुअल डेटा से संबंधित है. इसका मतलब यह नहीं है कि स्मार्ट ग्लास से जुड़ी हर तरह की डेटा प्रोसेसिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी. Meta के मुताबिक कुछ AI फीचर्स के लिए डेटा को क्लाउड में प्रोसेस करना जरूरी हो सकता है.
Meta ने AI ग्लास के लिए Private Processing नाम की तकनीक भी पेश की है जिसका उद्देश्य क्लाउड में AI प्रोसेसिंग के दौरान यूजर डेटा को Meta सहित अन्य सिस्टम से सुरक्षित रखना है.
यह भी पढ़ें:
iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल
What's Your Reaction?