Mesh Weekly Horoscope 2026: मेष के लिए सप्ताह के अंत में पैसों का संकट, रिश्तों में भी संभलकर चलें
Aries Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह यानी 8 से 14 फरवरी का समय मेष राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा. मेष राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल. मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal) मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. करियर अथवा कारोबार में आपकी थोड़ी-सी भी लापरवाही भविष्य में बड़ी दिक्कत का कारण बन सकती है. यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से तालमेल बिठाकर चलना चाहिए तथा किसी भी काम को कल पर टालने से बचना चाहिए. इसलिए जो कार्य जब मिले उसे उसी समय पूरा करने की कोशिश में लग जाएं. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको मेहनत के मुकाबले कम सफलता एवं लाभ मिलने की शिकायत बनी रह सकती है. इस दौरान आपका अधिकांश समय बेवजह के कार्यों में ही बीतेगा. सप्ताह के मध्य में आपको जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. हालांकि कोई भी फैलसा या बड़ा निवेश करते समय बहुत सावधानी रखें. इन कार्यों को करते समय अपने वरिष्ठों और शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें. सप्ताह के उत्तरार्ध का समय वित्तीय संकटों से घिरा रह सकता है. इस दौरान आपको धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. प्रेम संबंध अथवा दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर की अपेक्षाओं और भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें. इससे आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी. मेष राशि के लिए उपाय- मंगलवार के दिन बजरंगबली के मंदिर में भगवा ध्वज चढ़ाएं. ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: कुंभ राशि में रहकर 10 अप्रैल तक उथल-पुथल मचाएंगे बुध, राशि से लेकर देश-दुनिया पर असर Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Aries Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह यानी 8 से 14 फरवरी का समय मेष राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा. मेष राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. करियर अथवा कारोबार में आपकी थोड़ी-सी भी लापरवाही भविष्य में बड़ी दिक्कत का कारण बन सकती है. यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से तालमेल बिठाकर चलना चाहिए तथा किसी भी काम को कल पर टालने से बचना चाहिए. इसलिए जो कार्य जब मिले उसे उसी समय पूरा करने की कोशिश में लग जाएं.
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको मेहनत के मुकाबले कम सफलता एवं लाभ मिलने की शिकायत बनी रह सकती है. इस दौरान आपका अधिकांश समय बेवजह के कार्यों में ही बीतेगा. सप्ताह के मध्य में आपको जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. हालांकि कोई भी फैलसा या बड़ा निवेश करते समय बहुत सावधानी रखें. इन कार्यों को करते समय अपने वरिष्ठों और शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें.
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय वित्तीय संकटों से घिरा रह सकता है. इस दौरान आपको धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. प्रेम संबंध अथवा दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर की अपेक्षाओं और भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें. इससे आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी.
मेष राशि के लिए उपाय- मंगलवार के दिन बजरंगबली के मंदिर में भगवा ध्वज चढ़ाएं.
ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: कुंभ राशि में रहकर 10 अप्रैल तक उथल-पुथल मचाएंगे बुध, राशि से लेकर देश-दुनिया पर असर
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?