MBBS सीटें बचानी हैं तो 30 मई तक करें यह जरूरी काम, NMC का मेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए इस समय एक बेहद अहम सूचना सामने आई है. अगर वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस सीटों पर दाखिला जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें 30 मई 2026 तक एक जरूरी काम करना होगा. यह निर्देश सीधे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से जारी किया गया है. साफ शब्दों में कहा गया है कि तय तारीख के बाद किसी भी कॉलेज को समय नहीं दिया जाएगा. दरअसल, NMC ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से कहा है कि वे “Annual Disclosure Report” यानी वार्षिक खुलासा रिपोर्ट NMC के पोर्टल पर जमा करें. यह रिपोर्ट जमा करना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि एमबीबीएस सीटों के नवीनीकरण के लिए जरूरी शर्त बन चुका है. क्यों जरूरी है यह रिपोर्ट? NMC के नियमों के अनुसार MSMER 2023 के रेगुलेशन 4 के तहत हर मेडिकल कॉलेज को अपनी सालाना जानकारी आयोग को देनी होती है. इसमें कॉलेज की पढ़ाई, स्टाफ, सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्रों की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होती है. इसी रिपोर्ट के आधार पर NMC तय करता है कि कॉलेज को अगले शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस सीटों की अनुमति दी जाए या नहीं. किन कॉलेजों पर लागू है यह नियम? यह निर्देश उन सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों पर लागू है जिनके पास MBBS कोर्स चलाने के लिए NMC से मान्य LoP है. यानी जो कॉलेज पहले से एमबीबीएस पढ़ा रहे हैं, उन्हें भी यह रिपोर्ट जमा करनी ही होगी. NMC पोर्टल से ही करना होगा सबमिशन रिपोर्ट केवल NMC के आधिकारिक पोर्टल पर ही जमा की जा सकती है. ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई जानकारी मान्य नहीं होगी. हर कॉलेज के नोडल अधिकारी को पहले ही यूजरनेम और पासवर्ड दे दिया गया है. अगर किसी कॉलेज ने अब तक अपना AEBAS (Attendance System) NMC के साथ रजिस्टर नहीं किया है, तो वह पोर्टल पर लॉगिन ही नहीं कर पाएगा. यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कॉलेजों की सुविधा के लिए NMC ने पोर्टल पर एक विस्तृत “User Manual” भी डाला है, जिसमें स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है कि रिपोर्ट कैसे भरनी है. आयोग ने साफ कहा है कि रिपोर्ट भरने से पहले इस मैनुअल को ध्यान से पढ़ लें. ये भी पढ़ें-WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट एक बार सबमिट किया, तो बदलाव नहीं NMC ने यह भी चेतावनी दी है कि एक बार रिपोर्ट सबमिट होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए जो भी जानकारी भरी जाए, वह पूरी तरह सही और सभी NMC बोर्ड्स को दी गई जानकारी से मेल खाती हो. आयोग ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर इन जानकारियों को सार्वजनिक भी किया जा सकता है. फीस भी देनी होगी ऑनलाइन रिपोर्ट जमा करने के साथ मेडिकल कॉलेजों को 3,54,000 (18% GST सहित) फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी. यह भुगतान केवल पोर्टल के पेमेंट गेटवे से ही किया जाएगा. किसी अन्य तरीके से की गई पेमेंट स्वीकार नहीं होगी. क्या है आखिरी डेट? NMC ने सख्त शब्दों में कहा है कि 30 मई 2026 के बाद कोई भी रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी. किसी भी कॉलेज को समय सीमा बढ़ाने का लाभ नहीं मिलेगा. ये भी पढ़ें-यूके में मुफ्त पढ़ाई का मौका, भारतीय छात्रों को मिलेगी पूरी स्कॉलरशिप

May 14, 2026 - 21:30
 0
MBBS सीटें बचानी हैं तो 30 मई तक करें यह जरूरी काम, NMC का मेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए इस समय एक बेहद अहम सूचना सामने आई है. अगर वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस सीटों पर दाखिला जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें 30 मई 2026 तक एक जरूरी काम करना होगा. यह निर्देश सीधे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से जारी किया गया है. साफ शब्दों में कहा गया है कि तय तारीख के बाद किसी भी कॉलेज को समय नहीं दिया जाएगा.

दरअसल, NMC ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से कहा है कि वे “Annual Disclosure Report” यानी वार्षिक खुलासा रिपोर्ट NMC के पोर्टल पर जमा करें. यह रिपोर्ट जमा करना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि एमबीबीएस सीटों के नवीनीकरण के लिए जरूरी शर्त बन चुका है.

क्यों जरूरी है यह रिपोर्ट?

NMC के नियमों के अनुसार MSMER 2023 के रेगुलेशन 4 के तहत हर मेडिकल कॉलेज को अपनी सालाना जानकारी आयोग को देनी होती है. इसमें कॉलेज की पढ़ाई, स्टाफ, सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्रों की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होती है. इसी रिपोर्ट के आधार पर NMC तय करता है कि कॉलेज को अगले शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस सीटों की अनुमति दी जाए या नहीं.

किन कॉलेजों पर लागू है यह नियम?

यह निर्देश उन सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों पर लागू है जिनके पास MBBS कोर्स चलाने के लिए NMC से मान्य LoP है. यानी जो कॉलेज पहले से एमबीबीएस पढ़ा रहे हैं, उन्हें भी यह रिपोर्ट जमा करनी ही होगी.

NMC पोर्टल से ही करना होगा सबमिशन

रिपोर्ट केवल NMC के आधिकारिक पोर्टल पर ही जमा की जा सकती है. ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई जानकारी मान्य नहीं होगी. हर कॉलेज के नोडल अधिकारी को पहले ही यूजरनेम और पासवर्ड दे दिया गया है. अगर किसी कॉलेज ने अब तक अपना AEBAS (Attendance System) NMC के साथ रजिस्टर नहीं किया है, तो वह पोर्टल पर लॉगिन ही नहीं कर पाएगा.

यूजर मैनुअल भी उपलब्ध

कॉलेजों की सुविधा के लिए NMC ने पोर्टल पर एक विस्तृत “User Manual” भी डाला है, जिसमें स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है कि रिपोर्ट कैसे भरनी है. आयोग ने साफ कहा है कि रिपोर्ट भरने से पहले इस मैनुअल को ध्यान से पढ़ लें.

एक बार सबमिट किया, तो बदलाव नहीं

NMC ने यह भी चेतावनी दी है कि एक बार रिपोर्ट सबमिट होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए जो भी जानकारी भरी जाए, वह पूरी तरह सही और सभी NMC बोर्ड्स को दी गई जानकारी से मेल खाती हो. आयोग ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर इन जानकारियों को सार्वजनिक भी किया जा सकता है.

फीस भी देनी होगी ऑनलाइन

रिपोर्ट जमा करने के साथ मेडिकल कॉलेजों को 3,54,000 (18% GST सहित) फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी. यह भुगतान केवल पोर्टल के पेमेंट गेटवे से ही किया जाएगा. किसी अन्य तरीके से की गई पेमेंट स्वीकार नहीं होगी.

क्या है आखिरी डेट?

NMC ने सख्त शब्दों में कहा है कि 30 मई 2026 के बाद कोई भी रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी. किसी भी कॉलेज को समय सीमा बढ़ाने का लाभ नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें-यूके में मुफ्त पढ़ाई का मौका, भारतीय छात्रों को मिलेगी पूरी स्कॉलरशिप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow