May Astrology 2026: मई की तपती गर्मी में ग्रहों का मूड स्विंग, जानें कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, दिखाएगा क्या तेवर

May Astrology 2026: अप्रैल का महीना खत्म होते ही मई की शुरुआत होने वाली है. मई का महीना ना सिर्फ गर्मी (Heat wave) से तपाएगा बल्कि यह महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल में भी बदलाव होने वाला है. कई ग्रहों के तेवर तो ऐसा भयंकर रूप लेंगे कि देश-दुनिया पर इसका भारी प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से मई महीने को बहुत ही खास माना जा रहा है. हालांकि ग्रहों का गोचर (May Grah Gochar 2026) कुछ राशियों के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक भी रह सकता है. ज्योतिष क्षेत्र में 32 वर्षों के अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त जोधपुर, राजस्थान के प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषाचार्य, अंक ज्योतिषी और पंडित सुरेश श्रीमाली जी से जानते हैं मई में कब कौन से ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं और इसका क्या असर हो सकता है. 2 मई को बदलेगा मंगल का तेवर (Mangal Gochar 2026) मंगल को ऊर्जा, युद्ध, साहस और एक्शन का ग्रह कहा जाता है. इसलिए ज्योतिष में मंगल को उग्र ग्रह कहा जाता है. मई में भी मंगल का प्रभाव थोड़ा उग्र रह सकता है, क्योंकि 2 मई को मंगल मेष राशि में गोचर कर रहा है, जिससे रूचक राजयोग (Ruchak Rajyog) का भी निर्माण होगा. हालांकि ज्योतिष में इस योग को शुभ माना गया है. इससे भले ही लोगों मे कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, लेकिन साथ ही गुस्सा, झगड़े और विवाद भी बढ़ सकते हैं. 7 मई को बुध का खेल (Budh Gochar 2026) मई के पहले हफ्ते में 7 मई को बुध भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे. बुद्धि, तकनीक, संवाद और व्यापार के कारक बुध की चाल में बदलाव होने से शुरुआत में भले ही लोगों में निर्णय क्षमता तेज रही है और बातचीत में स्पष्टता आएगी, लेकिन मध्य में स्थिति थोड़ी बदल सकती है. इस दौरान गलतफहमियां, कंफ्यूजन और डील्स में देरी का सिलसिला तेज रहेगा. वहीं अंत में चीजें फिर से धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी. 2026 में प्रचंड गर्मी का कहर! AC-कूलर होंगे फेल, लू की तरह फैली बाबा वेंगा की भविष्यवाणी मई में गुरु का प्रभाव (Guru Gochar 2026) 14 मई को देवगुरु बृहस्पति भी अपनी चाल बदलने वाले हैं. मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु शुभ संकेत दे रहे हैं. इसलिए यह समय शिक्षा और करियर में विस्तार ला सकते हैं, लोगों को निवेश के अच्छे अवसर मिलेगे और आध्यात्मिक झुकाव में वृद्धि हो सकती है. मई के मध्य में सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2026) मई के महीने में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा, जिससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. मध्य मई में 15 मई 2026 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य को आत्मा, पिता, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक माना जाता है. लेकिन वृषभ राशि में सूर्य की ऊर्जा थोड़ी स्थिर हो जाती है. इसका प्रभाव यह होगा कि, इस समय करियर में स्थिरता रहेगी, आर्थिक फैसले लेते समय लोगो को अपनी सोच मजबूत रखनी होगी और कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचना होगा. राहु-केतु का गोचर कुंभ में (Rahu-Ketu Gochar 2026) मई में होने वाले ग्रहों की परेड में छाया ग्रह राहु-केतु का भी नाम शामिल है. 18 मई को राहु-केतु कुंभ राशि में आएंगे. राहु-केतु अचानक होने वाली घटनाओं और मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं. मई में अचानक फैसले, दिशा में बदलाव और कुछ मामलों में भ्रम या असमंजस की स्थिति देखने को मिल सकती है. मई के अंत में शुक्र का गोचर (Shukra Gochar 2026) मई के आखिर में 31 मई को गोचर की लाइन में शुक्र का भी नाम रहेगा. 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, कला और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. मई के आखिर में शुक्र का प्रभाव रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करेगा, आकर्षण बढ़ेगा, नए रिश्ते बन सकते हैं. वहीं फैशन, ग्लैमर, कला क्षेत्र में काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, इस समय दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें: Travel Astrology: मई 2026 में समर हॉलिडे के लिए कर रहें ट्रिप की प्लानिंग तो जान लें अशुभ डेटDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Apr 26, 2026 - 15:30
 0
May Astrology 2026: मई की तपती गर्मी में ग्रहों का मूड स्विंग, जानें कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, दिखाएगा क्या तेवर

May Astrology 2026: अप्रैल का महीना खत्म होते ही मई की शुरुआत होने वाली है. मई का महीना ना सिर्फ गर्मी (Heat wave) से तपाएगा बल्कि यह महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल में भी बदलाव होने वाला है. कई ग्रहों के तेवर तो ऐसा भयंकर रूप लेंगे कि देश-दुनिया पर इसका भारी प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से मई महीने को बहुत ही खास माना जा रहा है. हालांकि ग्रहों का गोचर (May Grah Gochar 2026) कुछ राशियों के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक भी रह सकता है.

ज्योतिष क्षेत्र में 32 वर्षों के अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त जोधपुर, राजस्थान के प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषाचार्य, अंक ज्योतिषी और पंडित सुरेश श्रीमाली जी से जानते हैं मई में कब कौन से ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं और इसका क्या असर हो सकता है.

2 मई को बदलेगा मंगल का तेवर (Mangal Gochar 2026)

मंगल को ऊर्जा, युद्ध, साहस और एक्शन का ग्रह कहा जाता है. इसलिए ज्योतिष में मंगल को उग्र ग्रह कहा जाता है. मई में भी मंगल का प्रभाव थोड़ा उग्र रह सकता है, क्योंकि 2 मई को मंगल मेष राशि में गोचर कर रहा है, जिससे रूचक राजयोग (Ruchak Rajyog) का भी निर्माण होगा. हालांकि ज्योतिष में इस योग को शुभ माना गया है. इससे भले ही लोगों मे कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, लेकिन साथ ही गुस्सा, झगड़े और विवाद भी बढ़ सकते हैं.

7 मई को बुध का खेल (Budh Gochar 2026)

मई के पहले हफ्ते में 7 मई को बुध भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे. बुद्धि, तकनीक, संवाद और व्यापार के कारक बुध की चाल में बदलाव होने से शुरुआत में भले ही लोगों में निर्णय क्षमता तेज रही है और बातचीत में स्पष्टता आएगी, लेकिन मध्य में स्थिति थोड़ी बदल सकती है. इस दौरान गलतफहमियां, कंफ्यूजन और डील्स में देरी का सिलसिला तेज रहेगा. वहीं अंत में चीजें फिर से धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी.

2026 में प्रचंड गर्मी का कहर! AC-कूलर होंगे फेल, लू की तरह फैली बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

मई में गुरु का प्रभाव (Guru Gochar 2026)

14 मई को देवगुरु बृहस्पति भी अपनी चाल बदलने वाले हैं. मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु शुभ संकेत दे रहे हैं. इसलिए यह समय शिक्षा और करियर में विस्तार ला सकते हैं, लोगों को निवेश के अच्छे अवसर मिलेगे और आध्यात्मिक झुकाव में वृद्धि हो सकती है.

मई के मध्य में सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2026)

मई के महीने में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा, जिससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. मध्य मई में 15 मई 2026 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य को आत्मा, पिता, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक माना जाता है. लेकिन वृषभ राशि में सूर्य की ऊर्जा थोड़ी स्थिर हो जाती है. इसका प्रभाव यह होगा कि, इस समय करियर में स्थिरता रहेगी, आर्थिक फैसले लेते समय लोगो को अपनी सोच मजबूत रखनी होगी और कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचना होगा.

राहु-केतु का गोचर कुंभ में (Rahu-Ketu Gochar 2026)

मई में होने वाले ग्रहों की परेड में छाया ग्रह राहु-केतु का भी नाम शामिल है. 18 मई को राहु-केतु कुंभ राशि में आएंगे. राहु-केतु अचानक होने वाली घटनाओं और मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं. मई में अचानक फैसले, दिशा में बदलाव और कुछ मामलों में भ्रम या असमंजस की स्थिति देखने को मिल सकती है.

मई के अंत में शुक्र का गोचर (Shukra Gochar 2026)

मई के आखिर में 31 मई को गोचर की लाइन में शुक्र का भी नाम रहेगा. 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, कला और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. मई के आखिर में शुक्र का प्रभाव रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करेगा, आकर्षण बढ़ेगा, नए रिश्ते बन सकते हैं. वहीं फैशन, ग्लैमर, कला क्षेत्र में काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, इस समय दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Travel Astrology: मई 2026 में समर हॉलिडे के लिए कर रहें ट्रिप की प्लानिंग तो जान लें अशुभ डेट
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow