Masik Durga Ashtami 2026: संकट, कर्ज और क्लेश होंगे दूर! मासिक दुर्गा अष्टमी पर कल करें ये उपाय

Masik Durga Ashtami 2026 Upay: पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी पड़ती है. यह तिथि विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा-उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, मासिक दुर्गाष्टमी पर किए पूजा, पाठ, व्रत और उपाय से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है, मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव, कर्ज और पारिवारिक क्लेश आदि से भी राहत मिलती है. मासिक दुर्गाष्टमी महत्व (Masik Durga Ashtami Significance) मंगलवार 24 फरवरी को फाल्गुन दुर्गाष्टमी है. दरअसल शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि चंद्रमा के बढ़ते चरण का आठवां दिन होता है, जिसमें मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है. इसे देवी ऊर्जा के जागरण का प्रतीक माना गया है. भक्तगण इस दिन देवी शक्ति की पूजा, मंत्रजाप, स्त्रोत का पाठ, व्रत और समस्याओं के ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए उपाय भी करते हैं. इसलिए मासिक दुर्गाष्टमी को आध्यात्मिक ऊर्जा के जागरण का प्रतीक भी माना जाता है.    मासिक दुर्गाष्टमी उपाय (Masik Durga Ashtami Remedies) पारिवारिक समस्या के लिए उपाय- परिवारिक समस्या जैसे वाद-विवाद या कलह-क्लेश को दूर करने के लिए दुर्गाष्टमी पर माता रानी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और 'सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।' मंत्र का 11 बार जप करें. कर्ज मुक्ति उपाय- कर्ज,ऋण या आर्थिक समस्या के निवारण के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजा के दौरान पांच सफेद कौड़ी को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर देवी को अर्पित करें. पूजा के बाद इसे धन वाले स्थान पर रख दें. व्यापार में लाभ के लिए उपाय- बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा या किसी कारण व्यापार ठप पड़ गया है तो, मासिक दुर्गाष्टमी पर स्नानादि के बाद विधि-विधान से माता की पूजा करें. एकाक्षी नारियल लेकर उसे 7 बार कलावे से लपेटे और देवी को अर्पित कर दें. इसके बाद देवी के सामने हाथ जोड़कर अपने करियर या व्यापार को लेकर कामना करें. ये भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें पीले चंदन, तुलसी और शंख का उपाय, चमकेगा भाग्य Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Feb 23, 2026 - 14:30
 0
Masik Durga Ashtami 2026: संकट, कर्ज और क्लेश होंगे दूर! मासिक दुर्गा अष्टमी पर कल करें ये उपाय

Masik Durga Ashtami 2026 Upay: पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी पड़ती है. यह तिथि विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा-उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, मासिक दुर्गाष्टमी पर किए पूजा, पाठ, व्रत और उपाय से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है, मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव, कर्ज और पारिवारिक क्लेश आदि से भी राहत मिलती है.

मासिक दुर्गाष्टमी महत्व (Masik Durga Ashtami Significance)

मंगलवार 24 फरवरी को फाल्गुन दुर्गाष्टमी है. दरअसल शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि चंद्रमा के बढ़ते चरण का आठवां दिन होता है, जिसमें मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है. इसे देवी ऊर्जा के जागरण का प्रतीक माना गया है. भक्तगण इस दिन देवी शक्ति की पूजा, मंत्रजाप, स्त्रोत का पाठ, व्रत और समस्याओं के ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए उपाय भी करते हैं. इसलिए मासिक दुर्गाष्टमी को आध्यात्मिक ऊर्जा के जागरण का प्रतीक भी माना जाता है.   

मासिक दुर्गाष्टमी उपाय (Masik Durga Ashtami Remedies)

पारिवारिक समस्या के लिए उपाय- परिवारिक समस्या जैसे वाद-विवाद या कलह-क्लेश को दूर करने के लिए दुर्गाष्टमी पर माता रानी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और 'सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।' मंत्र का 11 बार जप करें.

कर्ज मुक्ति उपाय- कर्ज,ऋण या आर्थिक समस्या के निवारण के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजा के दौरान पांच सफेद कौड़ी को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर देवी को अर्पित करें. पूजा के बाद इसे धन वाले स्थान पर रख दें.

व्यापार में लाभ के लिए उपाय- बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा या किसी कारण व्यापार ठप पड़ गया है तो, मासिक दुर्गाष्टमी पर स्नानादि के बाद विधि-विधान से माता की पूजा करें. एकाक्षी नारियल लेकर उसे 7 बार कलावे से लपेटे और देवी को अर्पित कर दें. इसके बाद देवी के सामने हाथ जोड़कर अपने करियर या व्यापार को लेकर कामना करें.

ये भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर करें पीले चंदन, तुलसी और शंख का उपाय, चमकेगा भाग्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow