Mangal Gochar 2026: मंगल का वृषभ में गोचर किन राशियों करियर को पहुंचाएगा सातवें आसमान, तुला से मीन तक जानें राशिफल
Mangal Gochar 2026: मंगल 21 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मंगल ऊर्जा, साहस, निर्णय और कर्म का ग्रह है, जबकि शुक्र सुख, प्रेम, सौंदर्य, रिश्ते और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है. ऐसे में जब मंगल शुक्र के क्षेत्र में आता है तो रचनात्मक क्षेत्र, डिजाइन, फैशन, मार्केटिंग, कला, प्रॉपर्टी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष चर्चा में रहता है. ऐसे में जानते हैं मंगल का वृषभ राशि में जाने से तुला से मीन तक आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा. तुला राशि तुला राशि में मंगल का गोचर अष्टम भाव में होगा. ऐसे में सेहत को लेकर किसी भी तरह की अनदेखी करना उचित नहीं होगा. दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा. बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी और संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम लेने से पहले हर पहलू पर विचार करना चाहिए. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं, ऐसे में यह गोचर सप्तम भाव में होगा जो रिश्तों और साझेदारी के मामलों में कुछ बदलाव ला सकता है. विवाह या रिश्ते से जुड़े मामलों में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बनती नजर आएंगी. नौकरी करने वालों के लिए यह समय उपलब्धियों और नए अवसरों का संकेत दे सकता है. ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2026: 1 दिन बाद मंगल गोचर, किन राशियों की हरी-भरी होगी जेब, किसका खाली होगा खाता, मेष से कन्या तक जानें धनु राशि धनु राशि के छठे भाव में मंगल का प्रवेश कार्यक्षेत्र को सक्रिय करेगा. नौकरी और रोजगार से जुड़े प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं कॉम्पीटिशन और चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत और अनुशासन से स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है. मकर राशि मकर राशि के लिए यह गोचर करियर, लाभ और व्यक्तिगत योजनाओं पर प्रभाव डाल सकता है. पंचम भाव में मंगल का संचरण नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. किसी यात्रा या महत्वपूर्ण योजना के पूरे होने की संभावना बन सकती है. प्रेम संबंधों में भावनाओं के बजाय समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का चतुर्थ भाव में प्रवेश घरेलू और व्यावसायिक जीवन दोनों को प्रभावित कर सकता है. परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं, जिससे रिश्तों में सकारात्मकता आएगी. भाग्य का साथ मिलने से व्यापार और कामकाज में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. मीन राशि मीन राशि के लिए मंगल का तीसरे भाव में गोचर आत्मविश्वास और प्रयासों को नई दिशा दे सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने से लाभ होगा. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और व्यक्तिगत रिश्तों में भी अपनापन और नजदीकियां बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. Rashifal 20 June 2026: सिंह राशि में बनेगा ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए चुनौतिभरा दिन, न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Mangal Gochar 2026: मंगल 21 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मंगल ऊर्जा, साहस, निर्णय और कर्म का ग्रह है, जबकि शुक्र सुख, प्रेम, सौंदर्य, रिश्ते और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है. ऐसे में जब मंगल शुक्र के क्षेत्र में आता है तो रचनात्मक क्षेत्र, डिजाइन, फैशन, मार्केटिंग, कला, प्रॉपर्टी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष चर्चा में रहता है. ऐसे में जानते हैं मंगल का वृषभ राशि में जाने से तुला से मीन तक आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.
तुला राशि
- तुला राशि में मंगल का गोचर अष्टम भाव में होगा. ऐसे में सेहत को लेकर किसी भी तरह की अनदेखी करना उचित नहीं होगा. दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा.
- बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी और संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा.
- व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम लेने से पहले हर पहलू पर विचार करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं, ऐसे में यह गोचर सप्तम भाव में होगा जो रिश्तों और साझेदारी के मामलों में कुछ बदलाव ला सकता है.
- विवाह या रिश्ते से जुड़े मामलों में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बनती नजर आएंगी.
- नौकरी करने वालों के लिए यह समय उपलब्धियों और नए अवसरों का संकेत दे सकता है.
ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2026: 1 दिन बाद मंगल गोचर, किन राशियों की हरी-भरी होगी जेब, किसका खाली होगा खाता, मेष से कन्या तक जानें
धनु राशि
- धनु राशि के छठे भाव में मंगल का प्रवेश कार्यक्षेत्र को सक्रिय करेगा. नौकरी और रोजगार से जुड़े प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं
- कॉम्पीटिशन और चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत और अनुशासन से स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है.
मकर राशि
- मकर राशि के लिए यह गोचर करियर, लाभ और व्यक्तिगत योजनाओं पर प्रभाव डाल सकता है.
- पंचम भाव में मंगल का संचरण नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है.
- किसी यात्रा या महत्वपूर्ण योजना के पूरे होने की संभावना बन सकती है. प्रेम संबंधों में भावनाओं के बजाय समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.
कुंभ राशि
- कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का चतुर्थ भाव में प्रवेश घरेलू और व्यावसायिक जीवन दोनों को प्रभावित कर सकता है.
- परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं, जिससे रिश्तों में सकारात्मकता आएगी.
- भाग्य का साथ मिलने से व्यापार और कामकाज में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
मीन राशि
- मीन राशि के लिए मंगल का तीसरे भाव में गोचर आत्मविश्वास और प्रयासों को नई दिशा दे सकता है.
- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने से लाभ होगा.
- निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और व्यक्तिगत रिश्तों में भी अपनापन और नजदीकियां बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?