Makar Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: वैश्विक युद्ध का असर, मकर राशि वाले निवेश व बिजनेस में बरते सावधानी
Makar Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026: मकर राशि वालों के लिए 15 से 21 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी. साथ ही जानें करियर, बिजनेस, फैमली और प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसा रहेगा. मकर राशि वाले जातक यहां देखें पूरे सप्ताह का राशिफल. मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope 2026) वीक स्टार्टिंग भावनात्मक स्थिरता और बिजनेस में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी. वैश्विक युद्ध की वजह से शेयर मार्केट और कमोडिटी में होने वाली हलचल आपके निवेश को प्रभावित कर सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें. बिजनेस में कुछ बड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, खासकर पेमेंट्स के अटकने से काम थोड़ा धीमा हो सकता है और योजनाओं की गति भी प्रभावित हो सकती है. स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई के बजाय मनोरंजन की ओर ज्यादा भागेगा, जिसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. यदि समय का सही उपयोग नहीं किया गया तो पढ़ाई में पीछे रह जाने की संभावना बन सकती है. फैमिली मेंबर की सेहत सडनली खराब होने से आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान और व्यस्त रह सकता है. ऑफिस में नई टीम के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से अंत में सब ठीक हो जाएगा. मिड-वीक के बाद आपको बिजनेस में नई जान आती दिखेगी और कोई पुराना क्लाइंट वापस आ सकता है, जिससे कामकाज में तेजी आएगी और मन में राहत महसूस होगी. आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना बहुत आवश्यक है. योजनाबद्ध तरीके से बचत करने पर ही आप भविष्य की आर्थिक तंगी से बच पाएंगे. ऑफिस में राजनीति से दूर रहें और केवल अपने काम पर ध्यान दें, वरना आपकी इमेज खराब हो सकती है और अनावश्यक विवाद में फंसने की आशंका भी बन सकती है. पर्सनल लाइफ में जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी न होने दें, वरना दूरियां बढ़ सकती हैं. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और आपसी समझ बनाए रखें. लव लाइफ को अगले स्तर पर ले जाने के लिए यह समय थोड़ा कठिन है, इसलिए फिलहाल धैर्य रखना ही बेहतर रहेगा. सेहत की दृष्टि से आपको फेफड़ों या छाती में जकड़न की समस्या हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें. वीकेंड तक सौभाग्य का साथ मिलेगा और कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन में संतोष और राहत का अनुभव होगा. ये भी पढ़ें: Dhanu Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: नए विचार और आइडिया से आगे बढ़ाएंगे बिजनेस, पढ़ें धनु वीकली राशिफलDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Makar Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026: मकर राशि वालों के लिए 15 से 21 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी. साथ ही जानें करियर, बिजनेस, फैमली और प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसा रहेगा. मकर राशि वाले जातक यहां देखें पूरे सप्ताह का राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope 2026)
- वीक स्टार्टिंग भावनात्मक स्थिरता और बिजनेस में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी. वैश्विक युद्ध की वजह से शेयर मार्केट और कमोडिटी में होने वाली हलचल आपके निवेश को प्रभावित कर सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें. बिजनेस में कुछ बड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, खासकर पेमेंट्स के अटकने से काम थोड़ा धीमा हो सकता है और योजनाओं की गति भी प्रभावित हो सकती है.
- स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई के बजाय मनोरंजन की ओर ज्यादा भागेगा, जिसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. यदि समय का सही उपयोग नहीं किया गया तो पढ़ाई में पीछे रह जाने की संभावना बन सकती है. फैमिली मेंबर की सेहत सडनली खराब होने से आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान और व्यस्त रह सकता है.
- ऑफिस में नई टीम के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से अंत में सब ठीक हो जाएगा. मिड-वीक के बाद आपको बिजनेस में नई जान आती दिखेगी और कोई पुराना क्लाइंट वापस आ सकता है, जिससे कामकाज में तेजी आएगी और मन में राहत महसूस होगी.
- आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना बहुत आवश्यक है. योजनाबद्ध तरीके से बचत करने पर ही आप भविष्य की आर्थिक तंगी से बच पाएंगे. ऑफिस में राजनीति से दूर रहें और केवल अपने काम पर ध्यान दें, वरना आपकी इमेज खराब हो सकती है और अनावश्यक विवाद में फंसने की आशंका भी बन सकती है.
- पर्सनल लाइफ में जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी न होने दें, वरना दूरियां बढ़ सकती हैं. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और आपसी समझ बनाए रखें. लव लाइफ को अगले स्तर पर ले जाने के लिए यह समय थोड़ा कठिन है, इसलिए फिलहाल धैर्य रखना ही बेहतर रहेगा.
- सेहत की दृष्टि से आपको फेफड़ों या छाती में जकड़न की समस्या हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें. वीकेंड तक सौभाग्य का साथ मिलेगा और कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन में संतोष और राहत का अनुभव होगा.
ये भी पढ़ें: Dhanu Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: नए विचार और आइडिया से आगे बढ़ाएंगे बिजनेस, पढ़ें धनु वीकली राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?