Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें अपने नंबर

Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्र अब अपनी साल भर की मेहनत का रिजल्ट ऑनलाइन hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर देख सकते हैं. बोर्ड ने 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया है, जिसके बाद अब रिजल्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 89.79 रहा है. आपको बता दें कि यह डेटा पिछले साल के 91.88 प्रतिशत की तुलना में कम है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि डायरेक्ट लिंक पर फटाफट स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं. कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं?इस साल 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिसमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के छात्र शामिल है. बोर्ड की ओर से इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई है, बल्कि केवल स्ट्रीम वाइज और ओवरऑल परफॉर्मेंस डाटा शेयर किया गया है. ऐसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर जाना होगा. इसके बाद एचएससी रिजल्ट 2026 पर लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जरूरी डीटेल्स भरें. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. अब स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं. वहीं ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिटल लॉकर प्लेटफाॅर्म पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है. छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार की मदद से लॉगिन कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. प्रोविजनल होगी ऑनलाइन मार्कशीट बोर्ड की ओर से जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी, जिसमें विषयवार अंक दर्ज होंगे. वहीं महाराष्ट्र बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. यह अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर तय किया जाता है. न्यूनतम अंक से कम होने पर छात्र को असफल मान जाएगा, हालांकि ऐसे छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा. ये भी पढ़ें-स्कूल से पीजी तक बेटियों की बढ़त; पढ़ाई में अब लड़कियां आगे, नई पीढ़ी बदल रही तस्वीर पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट? अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2025 में कुल पास प्रतिशत 91.88 प्रतिशत रहा था. इसमें साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था, जहां 97 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट पास हुए. वहीं कॉमर्स में 92.68 प्रतिशत, वोकेशनल में करीब 83 प्रतिशत और आर्ट्स स्ट्रीम में करीब 80 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे. पिछले 5 सालों का रिजल्ट देखें तो महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट लगातार 90 प्रतिशत के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है.  ये भी पढ़ें-सीबीएसई ने पैरेंट्स के लिए बनाया खास कैलेंडर, बच्चों के विकास पर रहेगा पूरा फोकस

May 2, 2026 - 21:30
 0
Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें अपने नंबर

Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्र अब अपनी साल भर की मेहनत का रिजल्ट ऑनलाइन hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर देख सकते हैं. बोर्ड ने 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया है, जिसके बाद अब रिजल्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है.

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 89.79 रहा है. आपको बता दें कि यह डेटा पिछले साल के 91.88 प्रतिशत की तुलना में कम है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि डायरेक्ट लिंक पर फटाफट स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं. 

कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं?

इस साल 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिसमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के छात्र शामिल है. बोर्ड की ओर से इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई है, बल्कि केवल स्ट्रीम वाइज और ओवरऑल परफॉर्मेंस डाटा शेयर किया गया है.

ऐसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद एचएससी रिजल्ट 2026 पर लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी डीटेल्स भरें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • अब स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.
  • वहीं ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिटल लॉकर प्लेटफाॅर्म पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है. छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार की मदद से लॉगिन कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

प्रोविजनल होगी ऑनलाइन मार्कशीट

बोर्ड की ओर से जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी, जिसमें विषयवार अंक दर्ज होंगे. वहीं महाराष्ट्र बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. यह अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर तय किया जाता है. न्यूनतम अंक से कम होने पर छात्र को असफल मान जाएगा, हालांकि ऐसे छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-स्कूल से पीजी तक बेटियों की बढ़त; पढ़ाई में अब लड़कियां आगे, नई पीढ़ी बदल रही तस्वीर

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2025 में कुल पास प्रतिशत 91.88 प्रतिशत रहा था. इसमें साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था, जहां 97 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट पास हुए. वहीं कॉमर्स में 92.68 प्रतिशत, वोकेशनल में करीब 83 प्रतिशत और आर्ट्स स्ट्रीम में करीब 80 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे. पिछले 5 सालों का रिजल्ट देखें तो महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट लगातार 90 प्रतिशत के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें-सीबीएसई ने पैरेंट्स के लिए बनाया खास कैलेंडर, बच्चों के विकास पर रहेगा पूरा फोकस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow