LSG vs RR: 5वीं हार के बाद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ किया कुछ ऐसा, हुआ वायरल

IPL 2026 में बुधवार को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर पर हार गई. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जवाब में LSG की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई. ऋषभ पंत से जब पूछा गया कि उनके अनुसार टीम कहां पिछड़ी? तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास इसका जवाब नहीं है.' उन्होंने खराब बल्लेबाजी पर हार का ठीकरा फोड़ा. वही मैच के बाद उनकी संजीव गोयनका के साथ भी एक फोटो वायरल हुई. संजीव गोयनका क्रिकेट को लेकर काफी भावुक नजर आते हैं. जीत के बाद उनकी आंखों में आंसू देखे गए तो हार की निराशा भी उनके चेहरे पर साफ झलकती है. यकीनन बुधवार को भी वह हार से निराश होंगे, लेकिन ऋषभ पंत से मुलाकात के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी. पंत के गले लगे संजीव गोयनका संजीव गोयनका को लेकर सोशल मीडिया पर एक छवि बनी हुई है कि वह गुस्से में रहते हैं. 2024 में केएल राहुल के साथ, पिछले साल ऋषभ पंत के साथ आई कुछ तस्वीरों ने ऐसे सवाल खड़े किए, लेकिन बुधवार को कुछ अलग तस्वीर सामने आई.  यह भी पढ़ें- पहली बार इतने बेबस दिखे वैभव सूर्यवंशी, 5 गेंदें डॉट और फिर हुए आउट; इस गेंदबाज ने जाल में फंसाया हार के बाद ऋषभ पंत ने संजीव गोयनका को गले लगाया, इस दौरान गोयनका के चेहरे पर मुस्कान थी मानों वह कप्तान को हौंसला दे रहे हों कि जीत या हार तो मैच का हिस्सा है, आप हार को अपने ऊपर न लें. Rishabh Pant hugging Sanjiv Goenka. ❤️ pic.twitter.com/2FLvsKfi51 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 22, 2026 यह भी पढ़ें- क्यों हार गई लखनऊ सुपर जायंट्स? ऋषभ पंत के बयान में झलका दर्द, जानें किसको बताया जिम्मेदार गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए थे पंत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत का गैर जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला. पहले ही ओवर में बडोनी के रन आउट होने के बाद ऋषभ पंत आए थे, लक्ष्य बहुत बड़ा (160) नहीं था इसलिए वह समय ले सकते थे लेकिन पंत ने तो पहली गेंद से आगे बढ़कर शॉट खेलना शुरू कर दिया. अपनी तीसरी गेंद पर ऐसा ही बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पंत शून्य पर आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बना और फिर कम नहीं हुआ.

Apr 23, 2026 - 15:30
 0
LSG vs RR: 5वीं हार के बाद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ किया कुछ ऐसा, हुआ वायरल

IPL 2026 में बुधवार को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर पर हार गई. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जवाब में LSG की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई. ऋषभ पंत से जब पूछा गया कि उनके अनुसार टीम कहां पिछड़ी? तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास इसका जवाब नहीं है.' उन्होंने खराब बल्लेबाजी पर हार का ठीकरा फोड़ा. वही मैच के बाद उनकी संजीव गोयनका के साथ भी एक फोटो वायरल हुई.

संजीव गोयनका क्रिकेट को लेकर काफी भावुक नजर आते हैं. जीत के बाद उनकी आंखों में आंसू देखे गए तो हार की निराशा भी उनके चेहरे पर साफ झलकती है. यकीनन बुधवार को भी वह हार से निराश होंगे, लेकिन ऋषभ पंत से मुलाकात के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी.

पंत के गले लगे संजीव गोयनका

संजीव गोयनका को लेकर सोशल मीडिया पर एक छवि बनी हुई है कि वह गुस्से में रहते हैं. 2024 में केएल राहुल के साथ, पिछले साल ऋषभ पंत के साथ आई कुछ तस्वीरों ने ऐसे सवाल खड़े किए, लेकिन बुधवार को कुछ अलग तस्वीर सामने आई. 

यह भी पढ़ें- पहली बार इतने बेबस दिखे वैभव सूर्यवंशी, 5 गेंदें डॉट और फिर हुए आउट; इस गेंदबाज ने जाल में फंसाया

हार के बाद ऋषभ पंत ने संजीव गोयनका को गले लगाया, इस दौरान गोयनका के चेहरे पर मुस्कान थी मानों वह कप्तान को हौंसला दे रहे हों कि जीत या हार तो मैच का हिस्सा है, आप हार को अपने ऊपर न लें.

यह भी पढ़ें- क्यों हार गई लखनऊ सुपर जायंट्स? ऋषभ पंत के बयान में झलका दर्द, जानें किसको बताया जिम्मेदार

गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए थे पंत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत का गैर जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला. पहले ही ओवर में बडोनी के रन आउट होने के बाद ऋषभ पंत आए थे, लक्ष्य बहुत बड़ा (160) नहीं था इसलिए वह समय ले सकते थे लेकिन पंत ने तो पहली गेंद से आगे बढ़कर शॉट खेलना शुरू कर दिया. अपनी तीसरी गेंद पर ऐसा ही बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पंत शून्य पर आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बना और फिर कम नहीं हुआ.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow