LPG सिलेंडर के इंतजार में न हों परेशान, खाना बनाने के लिए आज ही ऑर्डर कर लें काम के ये गैजेट

Cooking Gadget: इन दिनों LPG सिलेंडर की किल्लत के कारण लोग बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हे और इंफ्रारेड चूल्हे खरीद रहे हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण जल्द ही स्थिति सामान्य होती भी नजर नहीं आ रही हैं. इस कारण इन दिनों कूकिंग गैजेट की डिमांड बढ़ गई है. अगर आप भी गैस सिलेंडर के विकल्प के तौर पर खाना बनाने के लिए गैजेट खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ शानदार ऑप्शन्स लेकर आए हैं. एयर फ्रायर LPG गैस की कमी के बीच एयर फ्रायर की भी डिमांड बढ़ी है. यह आपको बिना तेल खाना बनाने का ऑप्शन देता है. ऐसे में यह आपकी गैस के साथ-साथ कैलोरी की टेंशन को भी खत्म करेगा. इसमें कई प्रकार की डिशेस बहुत आसानी से बनाई जा सकती है. हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने के कारण ज्यादातर लोग इसे खरीदने से बचते हैं. इंफ्रारेड कुकटॉप बिजली से चलने वाला इंफ्रारेड कुकटॉप इंडक्शन चूल्हे जैसा ही होता है. हालांकि, यह इंडक्शन की तुलना में देरी से गर्म होता है, जिस कारण यह बिजली भी ज्यादा लेता है. इस पर गैस स्टोव की तरह किसी भी प्रकार के बर्तन यूज किए जा सकते हैं. इलेक्ट्रिक केतली LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच इलेक्ट्रिक केतली आपके खूब काम आ सकती है. इसमें पानी गर्म करने से लेकर कई प्रकार की सब्जियां भी बनाई जा सकती है. ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में आपको 1,000 रुपये में इलेक्ट्रिक केतली के कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे. इलेक्ट्रिक राइस कुकर इसका नाम भले ही राइस कुकर है, लेकिन यह पुलाव, मोमोज और सब्जियां आदि बनाने में खूब काम आता है. बिजली से चलने वाला यह कुकर खरीदने के लिए आपको ज्यादा रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी. इसमें खाना बनाने के साथ-साथ खाना गर्म रखने का भी ऑप्शन होता है. ये भी पढ़ें- अब वीडियो भी बनाएगा ChatGPT, कंपनी करने जा रही है यह धाकड़ काम, लंबा इंतजार हो जाएगा खत्म

Mar 13, 2026 - 12:30
 0
LPG सिलेंडर के इंतजार में न हों परेशान, खाना बनाने के लिए आज ही ऑर्डर कर लें काम के ये गैजेट

Cooking Gadget: इन दिनों LPG सिलेंडर की किल्लत के कारण लोग बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हे और इंफ्रारेड चूल्हे खरीद रहे हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण जल्द ही स्थिति सामान्य होती भी नजर नहीं आ रही हैं. इस कारण इन दिनों कूकिंग गैजेट की डिमांड बढ़ गई है. अगर आप भी गैस सिलेंडर के विकल्प के तौर पर खाना बनाने के लिए गैजेट खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ शानदार ऑप्शन्स लेकर आए हैं.

एयर फ्रायर

LPG गैस की कमी के बीच एयर फ्रायर की भी डिमांड बढ़ी है. यह आपको बिना तेल खाना बनाने का ऑप्शन देता है. ऐसे में यह आपकी गैस के साथ-साथ कैलोरी की टेंशन को भी खत्म करेगा. इसमें कई प्रकार की डिशेस बहुत आसानी से बनाई जा सकती है. हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने के कारण ज्यादातर लोग इसे खरीदने से बचते हैं.

इंफ्रारेड कुकटॉप

बिजली से चलने वाला इंफ्रारेड कुकटॉप इंडक्शन चूल्हे जैसा ही होता है. हालांकि, यह इंडक्शन की तुलना में देरी से गर्म होता है, जिस कारण यह बिजली भी ज्यादा लेता है. इस पर गैस स्टोव की तरह किसी भी प्रकार के बर्तन यूज किए जा सकते हैं.

इलेक्ट्रिक केतली

LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच इलेक्ट्रिक केतली आपके खूब काम आ सकती है. इसमें पानी गर्म करने से लेकर कई प्रकार की सब्जियां भी बनाई जा सकती है. ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में आपको 1,000 रुपये में इलेक्ट्रिक केतली के कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे.

इलेक्ट्रिक राइस कुकर

इसका नाम भले ही राइस कुकर है, लेकिन यह पुलाव, मोमोज और सब्जियां आदि बनाने में खूब काम आता है. बिजली से चलने वाला यह कुकर खरीदने के लिए आपको ज्यादा रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी. इसमें खाना बनाने के साथ-साथ खाना गर्म रखने का भी ऑप्शन होता है.

ये भी पढ़ें-

अब वीडियो भी बनाएगा ChatGPT, कंपनी करने जा रही है यह धाकड़ काम, लंबा इंतजार हो जाएगा खत्म

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow