LPG नहीं मिल रही, इंडक्शन कुकटॉप भी आउट ऑफ स्टॉक? अब काम आएगा इंफ्रारेड चूल्हा, यहां जान लें सारे फायदे

Infrared Cooktop: LPG सिलेंडर की कमी और बढ़ी कीमतों के बीच सबको इंडक्शन चूल्हों की याद आ रही है. पिछले कुछ दिनों से देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा है. इस कारण लोग इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं, लेकिन डिमांड ज्यादा होने के कारण कई जगहों पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक खत्म हो गया है. अगर आपको इंडक्शन चूल्हा नहीं मिल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप इन्‍फ्रारेड चूल्‍हा भी खरीद सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके साथ आपको अलग से बर्तन नहीं खरीदने पड़ेंगे. कैसे काम करता है इंफ्रारेड चूल्हा? जैसा नाम से ही जाहिर है यह चूल्हा इंफ्रारेड रेड लाइट की मदद से हीट जनरेट करता है. बिजली से चलने वाला यह चूल्हा इंफ्रारेड रेडिएशन से अपने ऊपर रखे बर्तन को गर्म करता है. इसके लिए आपको अलग से बर्तन खरीदने की भी जरूरत नहीं रहेगी. आप घर में पड़े एल्यूमिनियम, स्टील, तांबे और लोहे आदि के बर्तनों तो इस पर यूज कर सकते हैं. मार्केट में कई ब्रांड के इंफ्रारेड चूल्हे आपको आसानी से मिल जाएंगे. कितनी बिजली खाएगा? इंफ्रारेड चूल्हा रेडिएंड हीट को यूज कर हीट जनरेट करता है. इसलिए यह गर्म भी देरी से होता है और इसे ठंडा होने में भी थोड़ा समय लगता है. इस कारण यह ज्यादा बिजली की खपत करता है. इसकी तुलना में इंडक्शन चूल्हा कम बिजली लेता है. इंडक्शन चूल्हा जल्दी गर्म हो जाता है. कौन-सा चूल्हा खरीदना चाहिए? LPG सिलेंडर न मिल पाने के कारण इन दिनों इंडक्शन चूल्हों की डिमांड आसमान छूने लगी है. अगर आप भी LPG की टेंशन से मुक्त होना चाहते हैं तो इंडक्शन चूल्हा खरीद सकते हैं. इंफ्रारेड की तुलना में यह कम बिजली लेता है और इसे यूज करना भी आसान है. हालांकि, दोनों की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है. ऐसे में अगर आपको इंडक्शन चूल्हा मिल रहा है तो इसे खरीदने फायदे का सौदा है. ये भी पढ़ें- सिर्फ इमेज ही नहीं, अब वीडियो भी बनाएगा ChatGPT, कंपनी करने जा रही है यह धाकड़ काम, लंबा इंतजार हो जाएगा खत्म

Mar 13, 2026 - 12:30
 0
LPG नहीं मिल रही, इंडक्शन कुकटॉप भी आउट ऑफ स्टॉक? अब काम आएगा इंफ्रारेड चूल्हा, यहां जान लें सारे फायदे

Infrared Cooktop: LPG सिलेंडर की कमी और बढ़ी कीमतों के बीच सबको इंडक्शन चूल्हों की याद आ रही है. पिछले कुछ दिनों से देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा है. इस कारण लोग इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं, लेकिन डिमांड ज्यादा होने के कारण कई जगहों पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक खत्म हो गया है. अगर आपको इंडक्शन चूल्हा नहीं मिल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप इन्‍फ्रारेड चूल्‍हा भी खरीद सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके साथ आपको अलग से बर्तन नहीं खरीदने पड़ेंगे.

कैसे काम करता है इंफ्रारेड चूल्हा?

जैसा नाम से ही जाहिर है यह चूल्हा इंफ्रारेड रेड लाइट की मदद से हीट जनरेट करता है. बिजली से चलने वाला यह चूल्हा इंफ्रारेड रेडिएशन से अपने ऊपर रखे बर्तन को गर्म करता है. इसके लिए आपको अलग से बर्तन खरीदने की भी जरूरत नहीं रहेगी. आप घर में पड़े एल्यूमिनियम, स्टील, तांबे और लोहे आदि के बर्तनों तो इस पर यूज कर सकते हैं. मार्केट में कई ब्रांड के इंफ्रारेड चूल्हे आपको आसानी से मिल जाएंगे.

कितनी बिजली खाएगा?

इंफ्रारेड चूल्हा रेडिएंड हीट को यूज कर हीट जनरेट करता है. इसलिए यह गर्म भी देरी से होता है और इसे ठंडा होने में भी थोड़ा समय लगता है. इस कारण यह ज्यादा बिजली की खपत करता है. इसकी तुलना में इंडक्शन चूल्हा कम बिजली लेता है. इंडक्शन चूल्हा जल्दी गर्म हो जाता है.

कौन-सा चूल्हा खरीदना चाहिए?

LPG सिलेंडर न मिल पाने के कारण इन दिनों इंडक्शन चूल्हों की डिमांड आसमान छूने लगी है. अगर आप भी LPG की टेंशन से मुक्त होना चाहते हैं तो इंडक्शन चूल्हा खरीद सकते हैं. इंफ्रारेड की तुलना में यह कम बिजली लेता है और इसे यूज करना भी आसान है. हालांकि, दोनों की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है. ऐसे में अगर आपको इंडक्शन चूल्हा मिल रहा है तो इसे खरीदने फायदे का सौदा है.

ये भी पढ़ें-

सिर्फ इमेज ही नहीं, अब वीडियो भी बनाएगा ChatGPT, कंपनी करने जा रही है यह धाकड़ काम, लंबा इंतजार हो जाएगा खत्म

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow