LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट
LPG Rate Today 1 June: देशभर में 1 जून से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 42 रुपये तक का इजाफा किया है. इसका असर रेस्टोरेंट, होटल, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर पड़ सकता है, जो रोजमर्रा के कामकाज के लिए LPG पर निर्भर हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम नई कीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर अब 3113.50 रुपए हो गई है. मुंबई में इसकी कीमत 3067 है. वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3255.50 रुपए हो गई है और चेन्नई में 3283 पहुंच गई है. 1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव बता दें कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं. दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये, मुंबई में 912, कोलकाता में 939 और चेन्नई में 928.50 बनी हुई है. अपने शहर में LPG सिलेंडर के रेट देखें शहर घरेलू LPG (14.2 Kg) कमर्शियल LPG (19 Kg)नई दिल्ली ₹913.00 ₹3113.50कोलकाता ₹939.00 ₹3,255.00मुंबई ₹912.50 ₹3,067.00चेन्नई ₹928.50 ₹3,283.00गुरुग्राम ₹921.50 ₹3,130.00नोएडा ₹910.50 ₹3,113.50बेंगलुरु ₹915.50 ₹3,198.00भुवनेश्वर ₹939.00 ₹3,290.00चंडीगढ़ ₹922.50 ₹3,136.50हैदराबाद ₹965.00 ₹3,367.00जयपुर ₹916.50 ₹3,141.00लखनऊ ₹950.50 ₹3,236.00पटना ₹1,002.50 ₹3,400.50तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ₹3,152.00 क्यों बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम? मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और यु्द्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर देखने को मिल रहा है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है. ऐसे में सप्लाई प्रभावित होने से ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. भारत का लगभग 40 प्रतिशत कच्चा तेल, 65 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 90 प्रतिशत LPG खाड़ी देशों से आता है. 1 जून से लगा महंगाई का झटका, 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े, जानें नया रेट हर महीने बदलती हैं LPG की कीमतें भारत में LPG सिलेंडर के दाम आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को संशोधित किए जाते हैं. इन कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपया विनिमय दर, परिवहन
LPG Rate Today 1 June: देशभर में 1 जून से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 42 रुपये तक का इजाफा किया है. इसका असर रेस्टोरेंट, होटल, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर पड़ सकता है, जो रोजमर्रा के कामकाज के लिए LPG पर निर्भर हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम
नई कीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर अब 3113.50 रुपए हो गई है. मुंबई में इसकी कीमत 3067 है. वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3255.50 रुपए हो गई है और चेन्नई में 3283 पहुंच गई है.
1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
बता दें कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं. दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये, मुंबई में 912, कोलकाता में 939 और चेन्नई में 928.50 बनी हुई है.
अपने शहर में LPG सिलेंडर के रेट देखें
शहर घरेलू LPG (14.2 Kg) कमर्शियल LPG (19 Kg)
नई दिल्ली ₹913.00 ₹3113.50
कोलकाता ₹939.00 ₹3,255.00
मुंबई ₹912.50 ₹3,067.00
चेन्नई ₹928.50 ₹3,283.00
गुरुग्राम ₹921.50 ₹3,130.00
नोएडा ₹910.50 ₹3,113.50
बेंगलुरु ₹915.50 ₹3,198.00
भुवनेश्वर ₹939.00 ₹3,290.00
चंडीगढ़ ₹922.50 ₹3,136.50
हैदराबाद ₹965.00 ₹3,367.00
जयपुर ₹916.50 ₹3,141.00
लखनऊ ₹950.50 ₹3,236.00
पटना ₹1,002.50 ₹3,400.50
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ₹3,152.00
क्यों बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम?
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और यु्द्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर देखने को मिल रहा है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है. ऐसे में सप्लाई प्रभावित होने से ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. भारत का लगभग 40 प्रतिशत कच्चा तेल, 65 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 90 प्रतिशत LPG खाड़ी देशों से आता है.
1 जून से लगा महंगाई का झटका, 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े, जानें नया रेट
हर महीने बदलती हैं LPG की कीमतें
भारत में LPG सिलेंडर के दाम आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को संशोधित किए जाते हैं. इन कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपया विनिमय दर, परिवहन लागत और सरकारी नीतियों का असर पड़ता है.
What's Your Reaction?